Wednesday, Jul 15 2026 | Time 21:25 Hrs(IST)
बिजनेस


शेयर बाजारों में लौटी तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 592 अंक चढ़ा

शेयर बाजारों में लौटी तेजी, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 592 अंक चढ़ा

मुंबई, 09 जुलाई (वार्ता) पिछले कारोबारी दिवस पर रही बड़ी गिरावट के बाद गुरुवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 592 अंक से ज्यादा चढ़ गया।




सेंसेक्स 72.54 अंक की मजबूती के साथ 76,576.14 अंक पर खुला और कुछ ही देर में 592 अंक की बढ़त बनाता हुआ 77,095 अंक पर पहुंच गया। खबर लिखे जाते समय यह 530.44 अंक (0.69 फीसदी) ऊपर 77,034.04 अंक पर रहा।


 


वृहत बाजार में भी इस समय लिवाली चल रही है। आईटी और धातु को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांक हरे निशान में हैं। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, एफएमसीजी, फार्मा, स्वास्थ्य, रियल्टी, मीडिया और रसायन समूहों में लिवाली ज्यादा है।


 


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 46.90 अंक की तेजी के साथ 23,928.95 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 167.65 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की बढ़त में 24,049.70 अंक पर था। बुधवार को दोनों प्रमुख सूचकांक दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट में बंद हुए थे।


 


सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर साढ़े चार फीसदी, सन फार्मा का ढाई प्रतिशत और एयरटेल का सवा दो प्रतिशत की बढ़त में है।


 


एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी एक फीसदी से अधिक चढ़े। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस का शेयर दो प्रतिशत और एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा तथा टीसीएस के एक प्रतिशत से ऊपर टूटे। बजाज फाइनेंस भी अभी एक फीसदी नीचे है।


 


अजीत.श्रवण

वार्ता

More News

रुपया और कमजोर हुआ, 96.25 प्रति डॉलर पर बंद

15 Jul 2026 | 8:13 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में डॉलर की मांग आने से रुपया बुधवार को नौ पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 96.25 रुपये का बोला गया। .

see more..

गिरावट से उबरे शेयर बाजार, बैंकिंग, वित्तीय कंपनियों में लिवाली

15 Jul 2026 | 7:45 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी लौट आयी।.

see more..

नवी मुंबई हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन शुरू

15 Jul 2026 | 7:32 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) नवी मुंबई एयरपोर्ट से नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन बुधवार को शुरू हो गया। .

see more..

स्कोडा ने गुजरात में खोले तीन नये बिक्री और सर्विस सेंटर

15 Jul 2026 | 6:28 PM

अहमदाबाद, 15 जुलाई (वार्ता) स्कोडा ऑटो इंडिया ने गुजरात में अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए अहमदाबाद और हिम्मतनगर में तीन नये बिक्री/सर्विस सेंटर का उद्घाटन किया है। .

see more..
शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 130 अंक चढ़ा

शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 130 अंक चढ़ा

15 Jul 2026 | 5:27 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी लौट आयी और बीएसई का सेंसेक्स 130.49 अंक (0.17 प्रतिशत) चढ़कर 77,185.43 अंक पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस की गिरावट से उबरते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 26.45 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की बढ़त में 24,078.50 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार में भी तेजी देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.27 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.67 प्रतिशत ऊपर रहा। बैंकिंग, वित्त, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, ऑटो, फार्मा, स्वास्थ्य और रसायन सेक्टरों में तेजी रही।

see more..