Wednesday, Jul 15 2026 | Time 23:09 Hrs(IST)
बिजनेस


एनआईआईएफ में 50 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का निवेश करेगा ऑस्ट्रेलियनसुपर

मेलबर्न, 09 जुलाई (वार्ता) रिटायरमेंट प्लान देने वाले ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा फंड ऑस्ट्रेलियनसुपर भारत के राष्ट्रीय निवेश एवं अवसंरचना कोष (एनआईआईएफ) में 50 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 3,300 करोड़ रुपये) का निवेश करेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को यहां ऑस्ट्रेलिया-इंडिया सीईओ फोरम में ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ मुलाकात के बाद यह जानकारी दी।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “ मेलबर्न में आज सुबह ऑस्ट्रेलियनसुपर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पॉल श्रोडर द्वारा 50 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के निवेश की घोषणा का भारत स्वागत करता है। भारत में हो रहे आर्थिक विकास और सुधार में दुनिया के विश्वास का यह एक और प्रमाण है। यह भारत की गतिशील अर्थव्यवस्था में वैश्विक निवेशकों के लिए मौजूद अपार अवसरों को भी दिखाता है।”
श्री मोदी ने आज सुबह ऑस्ट्रेलिया-इंडिया सीईओ फोरम को संबोधित किया और प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों के सीईओ तथा दूसरे शीर्ष अधिकारियों से मिले। उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों को भारतीय विमानन, परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स, वित्तीय सेवा, महत्वपूर्ण खनिज, प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण, खाद्य सुरक्षा और कौशल के क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
अजीत.श्रवण
वार्ता
More News

रुपया और कमजोर हुआ, 96.25 प्रति डॉलर पर बंद

15 Jul 2026 | 8:13 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में डॉलर की मांग आने से रुपया बुधवार को नौ पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 96.25 रुपये का बोला गया। .

see more..

गिरावट से उबरे शेयर बाजार, बैंकिंग, वित्तीय कंपनियों में लिवाली

15 Jul 2026 | 7:45 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी लौट आयी।.

see more..

नवी मुंबई हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन शुरू

15 Jul 2026 | 7:32 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) नवी मुंबई एयरपोर्ट से नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन बुधवार को शुरू हो गया। .

see more..

स्कोडा ने गुजरात में खोले तीन नये बिक्री और सर्विस सेंटर

15 Jul 2026 | 6:28 PM

अहमदाबाद, 15 जुलाई (वार्ता) स्कोडा ऑटो इंडिया ने गुजरात में अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए अहमदाबाद और हिम्मतनगर में तीन नये बिक्री/सर्विस सेंटर का उद्घाटन किया है। .

see more..
शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 130 अंक चढ़ा

शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 130 अंक चढ़ा

15 Jul 2026 | 5:27 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी लौट आयी और बीएसई का सेंसेक्स 130.49 अंक (0.17 प्रतिशत) चढ़कर 77,185.43 अंक पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस की गिरावट से उबरते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 26.45 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की बढ़त में 24,078.50 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार में भी तेजी देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.27 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.67 प्रतिशत ऊपर रहा। बैंकिंग, वित्त, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, ऑटो, फार्मा, स्वास्थ्य और रसायन सेक्टरों में तेजी रही।

see more..