More News
09 Aug 2026 | 11:06 AMमुंबई, 09 अगस्त (वार्ता) बीते सप्ताह रही तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में घरेलू शेयर बाजारों पर अमेरिकी आयात शुल्क से संबंधित विधेयक का असर दिखेगा। अमेरिकी संसद की सिनेट में भारत समेत पांच देशों पर रूस और ईरान से तेल खरीदने के लिए 100 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने से संबंधित विधेयक को मंजूरी मिल चुकी है। इससे सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखी जा सकती है। इसके अलावा, बाजार पर महंगाई के आंकडों का असर भी दिखेगा। खुदरा महंगाई और थोक महंगाई के आंकड़े इसी सप्ताह जारी होने हैं।
see more..08 Aug 2026 | 8:32 PMनयी दिल्ली, 8 अगस्त (वार्ता) सरकार ने शनिवार को स्पष्ट किया कि भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम ( पीएसएस ए ) में संशोधन से यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) के उपयोगकर्ताओं को किसी भी लेन-देन के लिए कोई कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा और दुकानों पर एक निश्चित रकम से कम के लेन-देन पर डिस्काउंट शुल्क भी नहीं लगेगा।.
see more.. 08 Aug 2026 | 2:26 PMनयी दिल्ली, 08 अगस्त (वार्ता) फिल्में, वेब सीरीज, लाइव स्पोर्ट्स और टीवी चैनल देखने वाले ग्राहकों के लिए जियो ने लंबी वैलिडिटी वाले ओटीटी-पास पेश किये हैं।.
see more.. 07 Aug 2026 | 10:36 PMजयपुर, 07 अगस्त (वार्ता) ब्रिक्स व्यापार समूह के व्यापार मंत्रियों की 16वीं बैठक यहां भारत की अध्यक्षता में ‘जयपुर सहमति’ की घोषणा के साथ सम्पन्न हुई जिसमें सदस्य अन्य बातों के अलावा देश आपस में व्यापारियों की अल्पकालिक कर्ज सुविधा के लिए एक इनवॉयस ( बीजक) डिस्काउंटिंग प्रणाली शुरू करने पर सहमत हुए हैं1 .
see more.. 07 Aug 2026 | 9:21 PMनयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने ई20 ईंधन (20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल के मिश्रण) में नमी और क्लोराइड पाये जाने की रिपोर्टों के मद्देनजर पूरी आपूर्ति श्रृंखला की जांच की और कहा है कि ईंधन पूरी तरह मानकों के अनुरूप हैं। .
see more..