Sunday, Jan 18 2026 | Time 20:02 Hrs(IST)
मनोरंजन


‘छावा’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुँचे अभिनेता विक्की कौशल

‘छावा’ के प्रमोशन के लिए जयपुर पहुँचे अभिनेता विक्की कौशल

जयपुर, 04 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड फिल्म ‘छावा’ के प्रमोशन के सिलसिले में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता विक्की कौशल मंगलवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुँचे जहां वह राजमंदिर सिनेमा पर प्रोमो लांच के दौरान प्रशंसकों और दर्शकों से रूबरू हुए।

इस अवसर पर विक्की कौशल ने कहा कि वर्तमान दौर के दर्शक सिर्फ मनोरंजन नहीं चाहते, बल्कि ऐसी कहानियाँ चाहते हैं, जो उनके दिल को छू लें, उन्हें इतिहास की गहराई में ले जाएँ और इंसानी जज़्बातों को बड़े पर्दे पर जीवंत कर दें। इन्हीं भावनाओं के मद्देनजर हिंदी सिनेमा की भव्यतम और ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' कुछ ही दिनों में जीवंत अनुभव लेकर आ रही है। यह छत्रपति संभाजी महाराज की जीवन गाथा से दर्शकों को रूबरू कराएगी।

मैरियट होटल में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए विक्की ने फिल्म के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा,“‘छावा’ सत्य घटना पर आधारित फिल्म है जो छत्रपति संभाजी महाराज की प्रेरणादायक कहानी को जीवंत करती है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि इतिहास की उस महान विरासत को श्रद्धांजलि है, जिसने हमारी संस्कृति और परंपरा को आकार दिया। मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूँ कि छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार मुझे निभाने को मिला। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक इस कहानी को अपने दिलों में हमेशा के लिए संजोकर रखेंगे।”

विक्की ने कहा कि जब भी आप कोई किरदार कर रहे होते हैं, तो कई महीनों और कई दफा वर्षों तक इसकी शूटिंग में शामिल होने और इससे जुड़े रहने से यह किरदार आपकी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाता है और आपकी भावनाएँ इससे जुड़ जाती हैं। करीब 12 से 14 घंटे शूटिंग करने के बाद इसका कोई न कोई अंश तो आप में रह ही जाता है, फिर चाहे वह किरदार के चलने का तरीका हो या उसकी बोली हो।

फिल्म ‘छावा’ हिंदी सिनेमा की सबसे भव्य प्रस्तुतियों में से एक है। मैडॉक फिल्म्स के निर्माता दिनेश विजन और निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने इस फिल्म को एक ऐसे सिनेमाई अनुभव में तब्दील किया है, जो इतिहास और भावनाओं को बड़े पर्दे पर जीवंत करता है। ए आर रहमान के संगीत से सजी यह फिल्म, 14 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सुनील.संजय

वार्ता

More News

मनोरंजन-सहगल महानायक दो अंतिम मुंबई

18 Jan 2026 | 1:25 PM

वर्ष 1930 में कोलकाता के न्यू थियेटर के बी.एन. सरकार ने सहगल को 200 रुपए मासिक पर अपने यहां काम करने का मौका दिया। वहां उनकी मुलकात संगीतकार आर. सी. बोराल से हुई जो सहगल की प्रतिभा से काफी प्रभावित हुई। धीरे-धीरे सहगल न्यू थियेटर मे अपनी पहचान बनाते चले गए। शुरूआती दौर में बतौर अभिनेता सहगल को वर्ष 1932 में प्रदर्शित उर्दू फिल्म ‘मोहब्बत के आंसू’ में काम करने का मौका मिला।वर्ष 1932 में ही बतौर कलाकार उनकी दो और फिल्में ‘सुबह का सितारा’और ‘जिंदा लाश’ भी प्रदर्शित हुई लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली।.

see more..

12 जून 2026 को रिलीज होगी धमाल 4

18 Jan 2026 | 11:10 AM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की आने वाली फिल्म धमाल 412 जून 2026 को रिलीज होगी।.

see more..

जापान में 'पुष्पा' का चढ़ा बुखार, टोक्यो में अल्लू अर्जुन का रहा जलवा

17 Jan 2026 | 6:53 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की हालिया जापान यात्रा के दौरान वहां की राजधानी टोक्यो में जबरदस्त उत्साह देखा गया। अर्जुन ने प्रशंसकों को जापानी में संबोधित कर और अपनी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का एक लोकप्रिय डायलॉग स्थानीय भाषा में बोलकर उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके इस सहज व्यवहार ने भीड़ से जबरदस्त वाहवाही और तालियां बटोरीं।.

see more..

फराह खान करेंगी दिव्या अग्रवाल, करण पटेल अभिनीत रियलिटी शो 'द 50' की मेजबानी

17 Jan 2026 | 6:30 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) आगामी रियलिटी शो 'द 50' में अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल और टेलीविजन कलाकार करण पटेल नजर आएंगे, जो बनिजय द्वारा निर्मित एक अंतरराष्ट्रीय रियलिटी शो का भारतीय रूपांतरण है।.

see more..