Friday, Feb 13 2026 | Time 16:04 Hrs(IST)
मनोरंजन


‘सितारे ज़मीन पर’ के लिए आमिर खान को देशभर के एक्सहिबिटर्स ने दिया खास सम्मान

मुंबई, 05 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड स्टार और फिल्मकार आमिर खान को फिल्म सितारे जमीन पर के लिये देशभर के एक्सहिबिटर्स ने खास सम्मान दिया है।
आमिर खान की सितारे ज़मीन पर, जो उनकी आइकोनिक फिल्म तारे ज़मीन पर की सीक्वल मानी जा रही है, इस साल की पसंद की जाने वाली थियेट्रिकल रिलीज़ बन चुकी है। दस नए चेहरों को लॉन्च करने वाली इस फिल्म की कहानी में हंसी, इमोशन और उम्मीद का जो मेल है, उसने दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों के दिल को छू लिया है। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर भी ज़बरदस्त प्रदर्शन रहा है। फिल्म की ज़बरदस्त कामयाबी का जश्न मनाने के लिए मल्टीप्लेक्स एग्ज़िबिटर्स की तरफ़ से एक खास शाम रखी गई, जिसमें आमिर खान खुद शामिल हुए। इस इवेंट के दौरान जब एग्ज़िबिटर्स ने आमिर को सम्मान के तौर पर छोटी-छोटी यादगार चीज़ें भेंट कीं, तो वो पल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए।
पीवीआर सिनेमाज़ ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, जब सितारे एक साथ आते हैं, तो जादू होता है।पीवीआर आईनाक्स पिक्चर्स और सिनेपोलिस ने मिलकर सितारे ज़मीन पर की कामयाबी को सेलिब्रेट करने के लिए एक खास शाम रखी, जिसमें देशभर के एग्ज़िबिटर्स शामिल हुए और मिस्टर आमिर खान को सम्मानित किया गया। चलिए जश्न मनाते हैं इस फिल्म की सफलता और उस शाम का जो पूरी तरह सिनेमा के नाम रही।
प्रेम
वार्ता
More News

कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने अपनी मार्च की शादी के लिए चुना आधुनिक और सादगी भरा जश्न

13 Feb 2026 | 11:44 AM

मुंबई, 13 फरवरी (वार्ता)कृतिका कामरा और गौरव कपूर इस मार्च अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। इस खास मौके के लिए दोनों ने भव्य और दूर स्थान पर होने वाली बड़ी शादी की जगह एक आधुनिक और सादगी भरा समारोह चुनने का फैसला किया है। शादी की पूरी तैयारी में दोनों खुद सक्रिय रूप से शामिल हैं और हर छोटी-बड़ी बात को ध्यान में रखकर योजना बना रहे हैं। उनका मकसद अपनी शादी को बिना दिखावे के, सादगी और अर्थपूर्ण तरीके से मनाना है।.

see more..

सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘दो दीवाने सहर में’ के साथ शुरू किया अपना रोमांटिक हीरो का सफर

13 Feb 2026 | 10:57 AM

मुंबई, 13 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी अपने सिनेमाई सफर के एक नए अध्याय में कदम रख रहे हैं, जहां वह पहली बार पूरी तरह से रोमांटिक हीरो की भूमिका निभाते नजर आनेवाले हैं। सिद्धांत फिलहाल फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ के जरिए अपने अब तक के इंटेंस और लेयर्ड किरदारों से अलग, संवेदनशील, आकर्षक और भावनात्मक अंदाज में दिखाई देंगे। कई लोग इसे उनका 'लवर बॉय एरा' भी कह रहे हैं।.

see more..

बालाजी मोशन पिक्चर्स ने ‘रागिनी 3’ का किया एलान, तमन्ना भाटिया और जुनैद खान की जोड़ी आयेगी नजर

13 Feb 2026 | 10:13 AM

मुंबई, 13 फरवरी (वार्ता)बालाजी मोशन पिक्चर्स ने थ्रिलिंग डेट नाइट हॉरर फिल्म ‘रागिनी 3’ का ऐलान किया है। इस फिल्म में लीड रोल में तमन्ना भाटिया होंगी और उनके साथ जुनैद खान नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शशांक घोष करेंगे।.

see more..

बालाजी मोशन पिक्चर्स ने ‘रागिनी 3’ का किया एलान, तमन्ना भाटिया और जुनैद खान की जोड़ी आयेगी नजर

13 Feb 2026 | 10:13 AM

मुंबई, 13 फरवरी (वार्ता)बालाजी मोशन पिक्चर्स ने थ्रिलिंग डेट नाइट हॉरर फिल्म ‘रागिनी 3’ का ऐलान किया है। इस फिल्म में लीड रोल में तमन्ना भाटिया होंगी और उनके साथ जुनैद खान नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शशांक घोष करेंगे।.

see more..
अदालती आदेश के बाद राजपाल यादव को मिला फिल्म उद्योग का समर्थन

अदालती आदेश के बाद राजपाल यादव को मिला फिल्म उद्योग का समर्थन

12 Feb 2026 | 6:54 PM

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (वार्ता) चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने वाले अभिनेता राजपाल यादव के समर्थन और सहायता के लिए फिलम उद्योग की कई हस्तियां सामने आयी है। गायक गुरु रंधावा ने घोषणा की है कि वह अपनी आगामी संगीत वीडियो में 'भूल भुलैया' के अभिनेता को शामिल करेंगे और उन्होंने इसके लिए यादव को अग्रिम भुगतान भी कर दिया है।

see more..