More News15 Jul 2026 | 5:11 PMमुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) अभिनेता सत्यजीत दुबे ने कहा है कि उन्होंने आगामी साइंस-फिक्शन फीचर फिल्म ‘सिमुलाक्रा’ को किसी तर्क या गणना के आधार पर नहीं, बल्कि अपनी सहज अनुभूति पर भरोसा करते हुए स्वीकार किया था। फिल्म ‘सिमुलाक्रा’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सत्यजीत दुबे ने बताया कि निर्देशक पंकज सावंत की पहली फीचर फिल्म का हिस्सा बनने का उनका निर्णय रचनात्मक विश्वास और निर्देशक के विजन से प्रभावित था।.
see more.. 15 Jul 2026 | 4:20 PMमुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला गाना ‘नच ले ललारिया’ रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद निर्माताओं ने यह गाना जारी किया है। लंदन की रंगीन और आकर्षक लोकेशनों पर फिल्माए गए इस गीत में अभिनेता राघव जुयाल अपनी स्टारकास्ट के साथ नृत्य करते नजर आ रहे हैं। आकर्षक दृश्य, जोशीले बीट्स और शानदार कोरियोग्राफी से सजा यह गीत फिल्म के उत्सवपूर्ण माहौल को दर्शाता है।.
see more.. 15 Jul 2026 | 4:06 PMमुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जना नायगन’ 23 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्देशक एच. विनोथ के निर्देशन में बनी और केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ‘जना नायगन’ को विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है। ऐसे में दुनियाभर में मौजूद उनके प्रशंसक उन्हें अंतिम बार बड़े पर्दे पर मुख्य भूमिका में देखने के लिए उत्साहित हैं।.
see more.. 15 Jul 2026 | 3:45 PMमुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक 'उड़ने की आशा' का नया पोस्ट-लीप ट्रैक दर्शकों को बॉलीवुड की यादगार बाप-बेटे की जोड़ियों की याद दिला रहा है। शो में लक्ष के किरदार में सचिन की झलक देखने को मिल रही है, जिसने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।.
see more.. 15 Jul 2026 | 2:00 PMमुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) फिल्म ‘ऐल्फा’ के चर्चित गीत ‘शैम्पेन’ में अभिनेत्री शर्वरी की प्रस्तुति की दर्शकों के साथ-साथ कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने भी जमकर सराहना की है। विजय का कहना है कि शर्वरी ने इस गाने के लिए असाधारण मेहनत की और शूटिंग के दौरान कोरियोग्राफी को बेहद सहजता से निभाया।.
see more..