Sunday, Jan 18 2026 | Time 20:13 Hrs(IST)
मनोरंजन


श्रेया घोषाल के साथ पार्श्वगायन करेंगी नोरा फतेही

मुंबई, 31 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड स्टार नोरा फतेही, जानीमानी गायिका श्रेया घोषाल के साथ पार्श्वगायन करती नजर आयेंगी।
पेपीटा, डर्टी लिटिल सीक्रेट और जेसन डेरुलो के साथ वायरल वोकल ट्रैक स्नेक जैसे ग्लोबल हिट देने के बाद, नोरा फतेही अब अपने संगीत सफर के एक नए अध्याय में कदम रख रही हैं। इस बार, वह केवल परफॉर्म ही नहीं कर रहीं बल्कि भारत की सुरों की रानी श्रेया घोषाल के साथ गा भी रही हैं। टी-सीरीज़ के बैनर तले बना यह रोमांचक वोकल सहयोग पहले से ही दुनियाभर में चर्चा में है।
इस दुर्लभ और शक्तिशाली जोड़ी में, नोरा अपनी अनोखी आवाज़ के साथ माइक पर नजर आती हैं और श्रेया के दिल छू लेने वाले सुरों के साथ जुड़ती हैं। अपनी करिश्माई ऑन-स्क्रीन मौजूदगी के लिए जानी जाने वाली नोरा यह साबित कर रही हैं कि वह माइक के पीछे भी उतनी ही प्रभावशाली हैं, खासकर तब जब वे भारत की सबसे प्रतिष्ठित आवाज़ों में से एक के साथ खड़ी हैं। नोरा और श्रेया, दोनों की आवाज़ों के मेल से बना यह गीत सिर्फ एक सहयोग नहीं बल्कि एक कलात्मक समन्वय है।
प्रेम
वार्ता
More News

मनोरंजन-सहगल महानायक दो अंतिम मुंबई

18 Jan 2026 | 1:25 PM

वर्ष 1930 में कोलकाता के न्यू थियेटर के बी.एन. सरकार ने सहगल को 200 रुपए मासिक पर अपने यहां काम करने का मौका दिया। वहां उनकी मुलकात संगीतकार आर. सी. बोराल से हुई जो सहगल की प्रतिभा से काफी प्रभावित हुई। धीरे-धीरे सहगल न्यू थियेटर मे अपनी पहचान बनाते चले गए। शुरूआती दौर में बतौर अभिनेता सहगल को वर्ष 1932 में प्रदर्शित उर्दू फिल्म ‘मोहब्बत के आंसू’ में काम करने का मौका मिला।वर्ष 1932 में ही बतौर कलाकार उनकी दो और फिल्में ‘सुबह का सितारा’और ‘जिंदा लाश’ भी प्रदर्शित हुई लेकिन इन फिल्मों से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली।.

see more..

12 जून 2026 को रिलीज होगी धमाल 4

18 Jan 2026 | 11:10 AM

मुंबई, 18 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की आने वाली फिल्म धमाल 412 जून 2026 को रिलीज होगी।.

see more..

जापान में 'पुष्पा' का चढ़ा बुखार, टोक्यो में अल्लू अर्जुन का रहा जलवा

17 Jan 2026 | 6:53 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की हालिया जापान यात्रा के दौरान वहां की राजधानी टोक्यो में जबरदस्त उत्साह देखा गया। अर्जुन ने प्रशंसकों को जापानी में संबोधित कर और अपनी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का एक लोकप्रिय डायलॉग स्थानीय भाषा में बोलकर उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके इस सहज व्यवहार ने भीड़ से जबरदस्त वाहवाही और तालियां बटोरीं।.

see more..

फराह खान करेंगी दिव्या अग्रवाल, करण पटेल अभिनीत रियलिटी शो 'द 50' की मेजबानी

17 Jan 2026 | 6:30 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) आगामी रियलिटी शो 'द 50' में अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल और टेलीविजन कलाकार करण पटेल नजर आएंगे, जो बनिजय द्वारा निर्मित एक अंतरराष्ट्रीय रियलिटी शो का भारतीय रूपांतरण है।.

see more..