Saturday, Jul 11 2026 | Time 20:34 Hrs(IST)
मनोरंजन


49 वर्ष के हुये विवेक ओबेराय

मुंबई, 03 सितंबर (वार्ता) बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विवेक ओबेराय आज 49 वर्ष के हो गये।
03 सितंबर 1976 को हैदराबाद में जन्मे विवेक को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता सुरेश ओबेराय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर चरित्र अभिनेता है। विवेक ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 2002 में प्रदर्शित राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से की। इस फिल्म में विवेक ने नेगेटिव किरदार निभाया। इस फिल्म के लिये विवेक सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ डेब्यू कलाकार के लिये सम्मानित किये गये। वर्ष 2002 में ही प्रदर्शित फिल्म साथिया विवेक के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुयी। शाद अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विवेक के अपोजिट रानी मुखर्जी थी। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिये विवेक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामित किये गये।
वर्ष 2004 विवेक के करियर के लिये अच्छा वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी सुपरहिट फिल्म मस्ती प्रदर्शित हुयी। एडल्ट कॉमेडी पर आधारित इस फिल्म में विवेक ने अपने कॉमिक अभिनय से दर्शकों को जबरदस्त मनोरंजन किया वहीं इसी वर्ष मणिरत्नम की फिल्म युवा में उनके अभिनय का नया रंग देखने को मिला।वर्ष 2004 में विवेक को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और पूर्व मिस व्लर्ड और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म ‘क्यूं हो गया’ में काम करने का अवसर मिला, लेकिन कमजोर पटकथा के कारण फिल्म कोई खास कमाल नही दिखा सकी। वर्ष 2005 में विवेक को शो मैन सुभाष घई की फिल्म किसना में काम करने का अवसर मिला लेकिन दुर्भाग्य से यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर औंधे मुंह गिरी।
वर्ष 2006 में प्रदर्शित विशाल भारद्धाज की फिल्म ओमकारा में विवेक ने एक बार फिर से अपने अभिनय का जौहर दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
वर्ष 2007 में प्रदर्शित संजय गुप्ता की फिल्म शूट आउट एट बडाला में विवेक ने अंडरवल्र्ड डॉन माया डोलास का किरदार निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस फिल्म के लिये वह सर्वश्रेष्ठ खलनायक के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिये नामित किये गये। वर्ष 2013 विवेक के करियर के लिये महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ । इस वर्ष उनकी ग्रैंड मस्ती और क्रिश 3 जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी। विवेक ने अपने सिने करियर में लगभग 40 फिल्मों में अभिनय किया। उनके करियर की अन्य फिल्मों में दम,डरना मना है,काल,होम डीलेवरी, प्यारे मोहन, नक्शा, फुल एंड फाइनल, मिशन इस्तानबुल , कुर्बान, प्रिंस, रक्त चरित्र, रक्त चरित्र 2, जिला गाजियाबाद,ग्रेट ग्रांड मस्ती, पीएम नरेन्द्र मोदी, रूसतम, जैसी फिल्में शामिल हैं।
प्रेम
वार्ता
More News

खलनायकी की दुनिया के बेताज बादशाह थे प्राण

11 Jul 2026 | 4:48 PM

पुण्यतिथि 12 जुलाई के अवसर पर मुंबई, 11 जुलाई (वार्ता) हिंदी सिनेमा में प्राण को ऐसे अभिनेता के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने अपने सशक्त अभिनय, प्रभावशाली संवाद अदायगी और दमदार व्यक्तित्व के बल पर रूपहले पर्दे पर खलनायकी की दुनिया में एकछत्र राज किया।.

see more..

'इक्का' के ओटीटी प्रीमियर पर आकांक्षा रंजन ने शेयर कीं मजेदार बीटीएस झलकियां

11 Jul 2026 | 3:49 PM

मुंबई, 11 जुलाई (वार्ता) फिल्म 'इक्का' के ओटीटी प्रीमियर के बाद अभिनेत्री आकांक्षा रंजन ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से जुड़ी बिहाइंड द सीन्स (बीटीएस) तस्वीरें साझा कर फैंस को शूटिंग के दौरान की खास झलक दिखाई।आकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए बीटीएस कैरोसेल में प्रोस्थेटिक मेकअप, कॉस्ट्यूम ट्रायल, क्लैपरबोर्ड शॉट्स और फिल्म में उनके हॉस्पिटल लुक सहित कई दिलचस्प तस्वीरें पोस्ट कीं। कुछ तस्वीरों में वह अभिनेता अक्षय खन्ना के साथ भी नजर आईं। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने फिल्म निर्माण के पर्दे के पीछे की मेहनत और अनुभव को साझा किया।.

see more..

2026 में रितेश देशमुख का जलवा, अभिनय से निर्देशन और होस्टिंग तक हर मंच पर छोड़ी छाप

11 Jul 2026 | 2:47 PM

मुंबई, 11 जुलाई (वार्ता)वर्ष 2026 रितेश देशमुख के लिए उपलब्धियों से भरा रहा।रितेश देशमुख ने अभिनय, निर्देशन, फिल्म निर्माण और होस्टिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मनोरंजन जगत में अपनी बहुमुखी पहचान को और मजबूत किया।.

see more..

24 जुलाई को रिलीज होगा 'रामायणम्' का ट्रेलर, मेकर्स ने की आधिकारिक घोषणा

11 Jul 2026 | 1:15 PM

मुंबई, 11 जुलाई (वार्ता) निर्माता नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायणम् का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि फिल्म का ट्रेलर वैश्विक स्तर पर एक साथ प्रीमियर होगा।.

see more..

'रक्तांचल सीजन 3' का ट्रेलर रिलीज, 'विजय सिंह' के दमदार अंदाज में लौटे क्रांति प्रकाश झा

11 Jul 2026 | 1:04 PM

मुंबई , 11 जुलाई (वार्ता) अभिनेता क्रांति प्रकाश झा अभिनीत चर्चित वेब सीरीज रक्तांचल के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में एक बार फिर 'विजय सिंह' के किरदार में क्रांति प्रकाश झा का दमदार और आक्रामक अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे सोशल मीडिया पर दर्शकों का सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है।.

see more..