Monday, May 11 2026 | Time 05:53 Hrs(IST)
मनोरंजन


राम चरण स्टारर पेड्डी में ए.आर. रहमान और मोहित चौहान का होगा धमाकेदार म्यूज़िक कोलैबरेशन!

मुंबई, 04 नवंबर (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण स्टारर पेड्डी में ए.आर. रहमान और मोहित चौहान का धमाकेदार म्यूज़िक कोलैबरेशन नजर आ सकता है।
राम चरण ने एक बार फिर फैंस में जबरदस्त उत्साह जगा दिया है। राम चरण इन दिनों अपनी सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जाने वाली फिल्म पेड्डी की तैयारी में बिजी हैं, ने सोशल मीडिया पर एक नई तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर ने फैंस के बीच एक नई हलचल मचा दी है, क्योंकि सभी को लग रहा है कि जल्द ही कोई बड़ा ऐलान होने वाला है।
अपने ट्विटर हैंडल पर राम चरण ने एक ग्रुप फोटो शेयर की, जिसमें ग्लोबल म्यूज़िक लीजेंड ए.आर. रहमान, मशहूर सिंगर मोहित चौहान और पेड्डी के डायरेक्टर बुची बाबू सना एक साथ नजर आ रहे हैं। लेकिन सबसे ज़्यादा ध्यान खींचा राम चरण के दिलचस्प कैप्शन ने “व्हाट्स कुकिंग गाइज?” यानी, “क्या पक रहा है दोस्तों?”
कयास लगाए जा रहे हैं कि ए.आर. रहमान और मोहित चौहान फिल्म के लिए किसी नए गाने या थीम पर साथ काम कर रहे हैं। रहमान पहले से ही पेड्डी के म्यूज़िक कंपोज़र के रूप में कन्फर्म हैं, लेकिन “नादान परिंदे” और “तुम से ही” जैसे गानों के लिए मशहूर मोहित चौहान की इस तस्वीर में झलक ने फैन्स की उत्सुकता को और बढ़ा दी है। बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित पेड्डी में राम चरण मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ शिवा राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी हैं। वेंकटा सतीश किलारू द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 27 मार्च 2026 को रिलीज़ होने वाली है।
प्रेम
वार्ता
More News

सोनी सब कलाकारों ने साझा किए अपने समर सीक्रेट्स

10 May 2026 | 12:00 PM

मुंबई, 10 मई (वार्ता) सोनी सब के कलाकारों नितिन बाबू, गुलकी जोशी, समृद्ध बावा और अक्षया हिंदालकर ने साझा किया कि जब तापमान बढ़ता है तो वे किस तरह के पेय और घरेलू नुस्खों पर भरोसा करते हैं और कौन-सी ताज़गी उन्हें हमेशा ऊर्जा से भर देती है। पुष्पा इम्पॉसिबल में चिराग का किरदार निभा रहे नितिन बाबू ने साझा किया, "मैंने सालों में सीखा है कि हाइड्रेटेड रहना सिर्फ पानी पीने से नहीं होता, बल्कि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप क्या खाते हैं और दिनभर खुद को कैसे संभालते हैं। सेट पर मेरे पास हमेशा नींबू पानी या फ्रेश लाइम वॉटर की बोतल रहती है। यह ऊर्जा बनाए रखता है और भारीपन भी नहीं देता। घर पर,.

see more..

कार्तिक आर्यन के लिए मां के साथ हर 'मदर्स डे' है ख़ास

10 May 2026 | 11:39 AM

मुंबई, 10 मई (वार्ता)मदर्स डे के खास मौके पर यदि बॉलीवुड के उन सितारों की बात की जाए, जिनका अपनी मां के साथ रिश्ता हमेशा लोगों का दिल जीतता है, तो उनमें कार्तिक आर्यन का नाम जरूर शामिल होता है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए प्यारे पलों से लेकर इंटरव्यूज़ में कही गई दिल छू लेने वाली बातों तक, कार्तिक ने हमेशा अपने परिवार के लिए अपने प्यार को खुलकर जाहिर किया है, और इनमें भी विशेष रूप से अपनी माँ डॉ. माला तिवारी के लिए कही गई बातें सुर्खियां बनती हैं।.

see more..

मां के सशक्त किरदार को फिल्मों में मिली जबरदस्त सराहना

10 May 2026 | 11:27 AM

मदर्स डे के अवसर परमुंबई, 10 मई (वार्ता)। बॉलीवुड के फिल्मकारों ने मां के किरदार को अपनी फिल्मों में बेहद प्रभावशाली तरीके से पेश किया है। कई बार ऐसा भी हुआ है कि मां के सशक्त किरदार की वजह से ही फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रही है।.

see more..

सिनेमा जगत के युगपुरूष थे ताराचंद बड़जात्या

10 May 2026 | 11:04 AM

जन्मदिवस 10 मई के अवसर परमुंबई, 10 मई (वार्ता) भारतीय सिनेमा जगत के युगपुरुष तारा चंद बड़ज़ात्या का नाम एक ऐसे फिल्मकार के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने पारिवारिक और साफ सुथरी फिल्म बनाकर लगभग चार दशकों तक सिने दर्शकों के दिल में अपनी खास पहचान बनाई।.

see more..

बचपन से ही कैफी आजमी में थी शायर बनने की प्रतिभा

10 May 2026 | 10:58 AM

पुण्यतिथि 10 मई के अवसर परमुंबई, 10 मई (वार्ता) मशहूर शायर और गीतकार कैफी आजमी की शेरो-शायरी की प्रतिभा बचपन ही दिखाई देने लगी थी।.

see more..