Friday, Dec 5 2025 | Time 17:06 Hrs(IST)
मनोरंजन


'दुल्हिन वही जो पिया मन भाये 2' का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज

मुंबई, 02 दिसंबर (वार्ता) भोजपुरी फिल्म 'दुल्हिन वही जो पिया मन भाये 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
निर्माता अभय सिन्हा, निर्देशक रजनीश मिश्रा और अभिनेता रितेश पांडेय एक बार फिर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये 2’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में रितेश पांडेय एक दमदार किरदार में नज़र आने वाले हैं, जबकि अभिनेत्री अपर्णा मलिक और अनारा गुप्ता के शानदार स्क्रीन प्रेज़ेंस ने ट्रेलर को और आकर्षक बना दिया है।
अभय सिन्हा ने बताया कि “पहले भाग को दर्शकों ने जितना प्यार दिया, उसने हमें दूसरा भाग बनाने की प्रेरणा दी। हमारी कोशिश रही है कि इस बार कहानी, संगीत और भावनाओं का स्तर और ऊँचा रखा जाए। रितेश पांडेय और पूरी टीम ने दिल से मेहनत की है। हमें पूरा विश्वास है कि ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये 2’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेगी।”
रितेश पांडेय ने कहा, “‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये 2’ मेरे दिल के बेहद करीब है। दर्शकों ने पहले भाग को जितना प्रेम दिया, वही इस सीक्वल की असली ताकत है। इस बार कहानी और भी भावनात्मक, रोमांचक और पारिवारिक मूल्यों से भरपूर है। अभय सिन्हा जी और रजनीश मिश्रा जी की टीम ने मिलकर एक शानदार फिल्म तैयार की है। मुझे पूरा भरोसा है कि लोग इस फिल्म को अपना अपार आशीर्वाद देंगे।”
फिल्म के लेखक-संगीतकार और निर्देशक रजनीश मिश्रा ने कहा, “पहले भाग की सफलता ने हमारी जिम्मेदारी बढ़ा दी थी। हमने कोशिश की है कि कहानी, संगीत, भावनाएँ और प्रस्तुति– हर पहलू में दर्शकों के अनुभव को पहले से अधिक श्रेष्ठ बनाया जाए। रितेश पांडेय और पूरी स्टारकास्ट ने अद्भुत ऊर्जा के साथ काम किया है। हमें यकीन है कि ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये 2’ भोजपुरी सिनेमा के लिए एक नई मिसाल साबित होगी।”
प्रेम
वार्ता
More News

मेरा सफर, चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ संतुष्टिपूर्ण भी है :नुसरत भरुचा

05 Dec 2025 | 12:51 PM

मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा का कहना है कि उनका सफर, चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ संतुष्टिपूर्ण भी है। नुसरत भरुचा ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान 'छोरी 2' के सफ़र पर की दिल छू लेने वाली बात कहते हुए बताया कि एक लड़की के लिए अपना फ्रेंचाइज़ी बनाना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने इसे आखिरकार कर ही दिखाया।.

see more..

प्राइम वीडियो लाएगा ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज़!’ का आखिरी सीज़न, 19 दिसंबर को होगा प्रीमियर

05 Dec 2025 | 12:19 PM

मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता)प्राइम वीडियो ने आज ऐलान कर दिया है कि इंटरनेशनल एमी-नॉमिनेटेड ओरिजिनल सीरीज़ फोर मोर शॉट्स प्लीज़! के फाइनल सीज़न की ग्लोबल प्रीमियर डेट 19 दिसंबर होगी। साल के आखिर में यह शो धमाकेदार अंदाज़ में वापसी कर रहा है, और हॉलिडे सीज़न के ठीक समय पर आ रहा ये आखिरी चैप्टर फैन्स के लिए एक परफेक्ट ईयर-एंडर ट्रीट जैसा है। यह इस फ्रेंचाइज़ का वो फाइनल सेलिब्रेशन है जिसमें फिर से वही गहरी चुभने वाली हंसी होगी, वो ड्रामा होगा जो दिल पर असर छोड़ देता है, वो शॉट्स जो रुकते नहीं और उन चार महिलाओं का अटूट बंधन जिन्होंने जिंदगी से एक चीज़ सीख ली है कि इसे जीने के लिए किसी भी तरह की रो.

see more..

'मुगल-ए-आज़म', 'बाजीराव मस्तानी' और 'राम लीला' जैसी कालजयी फिल्मों में काम करना चाहती है कृति खरबंदा

05 Dec 2025 | 11:42 AM

मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा 'मुगल-ए-आज़म', 'बाजीराव मस्तानी' और 'राम लीला' जैसी कालजयी फिल्मों में काम करना चाहती हैं। अपनी खूबसूरती और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाने वाली कृति खरबंदा अब ऐसे किरदारों की तलाश में हैं, जो उन्हें एक नए, गहरे स्तर पर चुनौती दें। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि वह आगे किस तरह के रोल या जॉनर एक्सप्लोर करना चाहेंगी, तो उनका जवाब महत्वाकांक्षी होने के साथ-साथ अतीत की मधुर स्मृतियों और परफॉर्मेंस के प्रति जुनून से भरा हुआ था। उन्होंने बताया कि भविष्य में वह ऐतिहासिक ऐपिक फिल्मों जैसे 'मुगल-ए-आज़म', '.

see more..

सोनी सब के कलाकारों ने ठंड में त्वचा को निखरी और कैमरा-रेडी रखने के टिप्स बताये

05 Dec 2025 | 11:31 AM

मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता) सोनी सब के कलाकारों ने अपने प्रशंसकों को ठंड में त्वचा को निखरी और कैमरा-रेडी रखने के टिप्स बताये. शूटिंग के लंबे घंटे, भारी मेकअप, और बाहर-अंदर के बदलते तापमान के कारण टीवी कलाकारों के लिए स्किनकेयर और भी ज़रूरी हो जाता है, क्योंकि उनकी रोज़मर्रा की दिनचर्या कैमरा-रेडी, हेल्दी स्किन पर निर्भर करती है। इस सीज़न में, सोनी सब के प्रिय कलाकार दीक्षा जोशी, अक्षया हिंदालकर, श्रेनु पारिख बता रहे हैं वे कौन-से सावधानीपूर्ण रूटीन, आसान आदतें और सुकून देने वाली विंटर स्किनकेयर टिप्स अपनाते हैं, जो उन्हें ठंड में भी ग्लो बनाए रखने में मदद करती हैं।.

see more..

पंकज त्रिपाठी की पहली प्रोडक्शन ‘परफेक्ट फैमिली’ को मिले दो मिलियन से ज़्यादा व्यूज़

05 Dec 2025 | 10:17 AM

मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की पहली प्रस्तुति, बेहद सराही गई सीरीज़ “परफेक्ट फैमिली”, ने रिलीज़ के कुछ ही दिनों में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। यह सीरीज़ यूट्यूब पर अपने सभी एपिसोड्स के साथ दो मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ पार कर चुकी है। नेहा धूपिया, गुलशन देवैया, मनोज पाहवा, गिरिजा ओक और सीमा पाहवा जैसे कलाकारों की मौजूदगी वाली यह सीरीज़ भारत में सीधे यूट्यूब पर रिलीज़ होने वाले इस तरह के मॉडल की पहली सफल कोशिश मानी जा रही है।.

see more..