Friday, Dec 5 2025 | Time 16:45 Hrs(IST)
मनोरंजन


सोनी सब के शो ‘इत्ती सी खुशी’ में पारंपरिक दुल्हन के रूप में नजर आयेंगी सुम्बुल तौकीर ख़ान

मुंबई, 02 दिसंबर (वार्ता) अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर ख़ान सोनी सब के शो ‘इत्ती सी खुशी’ में पारंपरिक दुल्हन के रूप में नजर आयेंगी।
सोनी सब का शो ‘इत्ती सी खुशी’ अब अपने सबसे भावुक और निर्णायक पड़ावों में से एक में प्रवेश कर रहा है। अन्विता (सुम्बुल तौकीर ख़ान), जो अब भी अपनी सगाई के दिन विराट (रजत वर्मा) के अचानक गायब हो जाने के सदमे से उबर नहीं पाई है, एक ऐसा फैसला लेती है, जो उसकी जिंदगी की दिशा बदल देता है। वह अपने अधूरे प्रेम से ऊपर उठकर जिम्मेदारी को चुनती है और अपने बचपन के दोस्त संजय (ऋषि सक्सेना) से शादी करने का निर्णय लेती है। यह मोड़ न सिर्फ उसकी जिंदगी, बल्कि शो की कहानी को भी नया रूप देता है।
शादी का ट्रैक शुरू होते ही, सुम्बुल ने अन्विता के मराठी दुल्हन वाले लुक की पहली झलक सामने लाई है। गहरे हरे रंग की रिच नौवारी साड़ी, जिस पर बारीक सुनहरे बॉर्डर और बूटे बने हैं, के साथ डीप मैजेंटा ब्लाउज,यह पूरा लुक परंपरा, गरिमा और उसकी शांत मजबूती को बखूबी दर्शाता है। माथे पर सजी क्लासिक मुंडावल्या, नाज़ुक नथ, परतदार सोने के गहने, सफ़ाई से बने जूड़े पर सजी मोगरे की गजरा, हल्की मेंहदी और सटल मेकअप,ये सब मिलकर एक भावुक और सदाबहार दुल्हन का खूबसूरत पल रचते हैं।
अपने लुक और इस पल को पर्दे पर साकार करने के अनुभव के बारे में बात करते हुए सुम्बुल ने कहा, “आमतौर पर हम देखते हैं कि लीड्स अपने बड़े दिन पर लहंगे में नज़र आती हैं, इसलिए इस मराठी ब्राइडल लुक में आना मेरे लिए एक बिल्कुल नया और तरोताजा अनुभव था। मैंने पहले भी नौवारी पहनी है, लेकिन दुल्हन के रूप में इसे पहनना एक बिलकुल अलग एहसास था। जैसे ही साड़ी की ड्रेपिंग पूरी हुई और नथ पहनी, भीतर कुछ बदल-सा गया। बचपन से मैंने मराठी दुल्हनों को बड़े सलीके से तैयार होते देखा है। हरी चूड़ियाँ, नथ, मुंडावल्या पहनते हुए और आज मैं खुद वही सब पहनकर तैयार हो रही थी। शूट के दौरान मैं सच में अन्विता की सारी भावनाएँ महसूस कर पा रही थी प्यार, उम्मीद, घबराहट… सब एक साथ। ऐसा लग रहा था जैसे मैं सीधे उसकी दुनिया में कदम रख रही हूँ। यह मेरे कॅरियर के सबसे यादगार लुक्स में से एक है, और मुझे सच्चे दिल से खुशी है कि अन्विता के इस नए अध्याय को दर्शकों से इतना प्यार मिल रहा है।”
‘इत्ती सी खुशी’, हर सोमवार से शनिवार रात नौ बजे, सिर्फ़ सोनी सब पर प्रसारित होता है।
प्रेम
वार्ता
More News

मेरा सफर, चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ संतुष्टिपूर्ण भी है :नुसरत भरुचा

05 Dec 2025 | 12:51 PM

मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा का कहना है कि उनका सफर, चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ संतुष्टिपूर्ण भी है। नुसरत भरुचा ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान 'छोरी 2' के सफ़र पर की दिल छू लेने वाली बात कहते हुए बताया कि एक लड़की के लिए अपना फ्रेंचाइज़ी बनाना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने इसे आखिरकार कर ही दिखाया।.

see more..

प्राइम वीडियो लाएगा ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज़!’ का आखिरी सीज़न, 19 दिसंबर को होगा प्रीमियर

05 Dec 2025 | 12:19 PM

मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता)प्राइम वीडियो ने आज ऐलान कर दिया है कि इंटरनेशनल एमी-नॉमिनेटेड ओरिजिनल सीरीज़ फोर मोर शॉट्स प्लीज़! के फाइनल सीज़न की ग्लोबल प्रीमियर डेट 19 दिसंबर होगी। साल के आखिर में यह शो धमाकेदार अंदाज़ में वापसी कर रहा है, और हॉलिडे सीज़न के ठीक समय पर आ रहा ये आखिरी चैप्टर फैन्स के लिए एक परफेक्ट ईयर-एंडर ट्रीट जैसा है। यह इस फ्रेंचाइज़ का वो फाइनल सेलिब्रेशन है जिसमें फिर से वही गहरी चुभने वाली हंसी होगी, वो ड्रामा होगा जो दिल पर असर छोड़ देता है, वो शॉट्स जो रुकते नहीं और उन चार महिलाओं का अटूट बंधन जिन्होंने जिंदगी से एक चीज़ सीख ली है कि इसे जीने के लिए किसी भी तरह की रो.

see more..

'मुगल-ए-आज़म', 'बाजीराव मस्तानी' और 'राम लीला' जैसी कालजयी फिल्मों में काम करना चाहती है कृति खरबंदा

05 Dec 2025 | 11:42 AM

मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा 'मुगल-ए-आज़म', 'बाजीराव मस्तानी' और 'राम लीला' जैसी कालजयी फिल्मों में काम करना चाहती हैं। अपनी खूबसूरती और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाने वाली कृति खरबंदा अब ऐसे किरदारों की तलाश में हैं, जो उन्हें एक नए, गहरे स्तर पर चुनौती दें। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि वह आगे किस तरह के रोल या जॉनर एक्सप्लोर करना चाहेंगी, तो उनका जवाब महत्वाकांक्षी होने के साथ-साथ अतीत की मधुर स्मृतियों और परफॉर्मेंस के प्रति जुनून से भरा हुआ था। उन्होंने बताया कि भविष्य में वह ऐतिहासिक ऐपिक फिल्मों जैसे 'मुगल-ए-आज़म', '.

see more..

सोनी सब के कलाकारों ने ठंड में त्वचा को निखरी और कैमरा-रेडी रखने के टिप्स बताये

05 Dec 2025 | 11:31 AM

मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता) सोनी सब के कलाकारों ने अपने प्रशंसकों को ठंड में त्वचा को निखरी और कैमरा-रेडी रखने के टिप्स बताये. शूटिंग के लंबे घंटे, भारी मेकअप, और बाहर-अंदर के बदलते तापमान के कारण टीवी कलाकारों के लिए स्किनकेयर और भी ज़रूरी हो जाता है, क्योंकि उनकी रोज़मर्रा की दिनचर्या कैमरा-रेडी, हेल्दी स्किन पर निर्भर करती है। इस सीज़न में, सोनी सब के प्रिय कलाकार दीक्षा जोशी, अक्षया हिंदालकर, श्रेनु पारिख बता रहे हैं वे कौन-से सावधानीपूर्ण रूटीन, आसान आदतें और सुकून देने वाली विंटर स्किनकेयर टिप्स अपनाते हैं, जो उन्हें ठंड में भी ग्लो बनाए रखने में मदद करती हैं।.

see more..

पंकज त्रिपाठी की पहली प्रोडक्शन ‘परफेक्ट फैमिली’ को मिले दो मिलियन से ज़्यादा व्यूज़

05 Dec 2025 | 10:17 AM

मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की पहली प्रस्तुति, बेहद सराही गई सीरीज़ “परफेक्ट फैमिली”, ने रिलीज़ के कुछ ही दिनों में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। यह सीरीज़ यूट्यूब पर अपने सभी एपिसोड्स के साथ दो मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ पार कर चुकी है। नेहा धूपिया, गुलशन देवैया, मनोज पाहवा, गिरिजा ओक और सीमा पाहवा जैसे कलाकारों की मौजूदगी वाली यह सीरीज़ भारत में सीधे यूट्यूब पर रिलीज़ होने वाले इस तरह के मॉडल की पहली सफल कोशिश मानी जा रही है।.

see more..