Friday, Dec 5 2025 | Time 17:25 Hrs(IST)
मनोरंजन


विद्या बालन की फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' के प्रदर्शन के 14 साल पूरे

मुंबई, 02 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर विद्या बालन की फिल्म द डर्टी पिक्चर' के प्रदर्शन के 14 साल पूरे हो गये हैं।
एकता कपूर निर्मित और मिलन लुथरिया निर्देशित सुपरहिट फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' 02 दिसंबर 2011 को रिलीज़ हुई थी। दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री सिल्क स्मिता के जीवन से प्रेरित फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' में विद्या बालन , नसीरउद्दीन साह, इमरान हाशमी और तुषार कपूर ने मुख्य भूमिका निभायी थी। सिल्क स्मिता का जन्म 02 दिसंबर 1960 को हुआ था। 23 सितंबर, 1996 को सिल्क स्मिता अपने घर में मृत पाई गईं। हालांकि उनकी मौत को आत्महत्या बताया गया, लेकिन इसके पीछे का असली कारण आज भी एक रहस्य बना हुआ है।
एकता कपूर की दूरदर्शी सोच और विद्या बालन के सहज अभिनय से सजी फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' ने यह साबित कर दिया कि हीरोइन सिर्फ “सहायक किरदार” नहीं, बल्कि कहानी की धुरी भी हो सकती है।
विद्या बालन द्वारा निभाई गई सिल्क की भूमिका आज भी पिछले दो दशकों के सबसे यादगार और प्रभावशाली प्रदर्शन में गिनी जाती है। उन्होंने इस किरदार में साहस, भावनात्मक गहराई, नज़ाकत और उन्मुक्तता को ऐसे पिरोया कि सिल्क एक जीवित, धड़कता हुआ चरित्र बन गई, जो अंदर से टूटी होने के बावजूद मज़बूत थी और अपनी चाहतों से भरी एक भावुक इंसान थी, जो बदले में प्यार चाहती थी।
उस दौर में अपने अभिनय से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दशा और दिशा को बदलने वाली फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' के ज़रिये अपने दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़नेवाली विद्या बालन को कई बड़े पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था, जिनमें उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार के साथ कई पुरस्कार भी मिले थे।
इसी फिल्म ने विद्या बालन को भारतीय सिनेमा की सबसे शक्तिशाली और सम्मानित अभिनेत्रियों में स्थापित किया। सिर्फ यही नहीं आज भी कई फ़िल्मकार मानते हैं कि इस फ़िल्म ने बॉलीवुड में महिला प्रतिनिधित्व की भाषा बदल दी। और आज 14 साल बाद भी यह फ़िल्म उतनी ही प्रासंगिक है।
प्रेम
वार्ता
More News

मेरा सफर, चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ संतुष्टिपूर्ण भी है :नुसरत भरुचा

05 Dec 2025 | 12:51 PM

मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा का कहना है कि उनका सफर, चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ संतुष्टिपूर्ण भी है। नुसरत भरुचा ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान 'छोरी 2' के सफ़र पर की दिल छू लेने वाली बात कहते हुए बताया कि एक लड़की के लिए अपना फ्रेंचाइज़ी बनाना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने इसे आखिरकार कर ही दिखाया।.

see more..

प्राइम वीडियो लाएगा ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज़!’ का आखिरी सीज़न, 19 दिसंबर को होगा प्रीमियर

05 Dec 2025 | 12:19 PM

मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता)प्राइम वीडियो ने आज ऐलान कर दिया है कि इंटरनेशनल एमी-नॉमिनेटेड ओरिजिनल सीरीज़ फोर मोर शॉट्स प्लीज़! के फाइनल सीज़न की ग्लोबल प्रीमियर डेट 19 दिसंबर होगी। साल के आखिर में यह शो धमाकेदार अंदाज़ में वापसी कर रहा है, और हॉलिडे सीज़न के ठीक समय पर आ रहा ये आखिरी चैप्टर फैन्स के लिए एक परफेक्ट ईयर-एंडर ट्रीट जैसा है। यह इस फ्रेंचाइज़ का वो फाइनल सेलिब्रेशन है जिसमें फिर से वही गहरी चुभने वाली हंसी होगी, वो ड्रामा होगा जो दिल पर असर छोड़ देता है, वो शॉट्स जो रुकते नहीं और उन चार महिलाओं का अटूट बंधन जिन्होंने जिंदगी से एक चीज़ सीख ली है कि इसे जीने के लिए किसी भी तरह की रो.

see more..

'मुगल-ए-आज़म', 'बाजीराव मस्तानी' और 'राम लीला' जैसी कालजयी फिल्मों में काम करना चाहती है कृति खरबंदा

05 Dec 2025 | 11:42 AM

मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा 'मुगल-ए-आज़म', 'बाजीराव मस्तानी' और 'राम लीला' जैसी कालजयी फिल्मों में काम करना चाहती हैं। अपनी खूबसूरती और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाने वाली कृति खरबंदा अब ऐसे किरदारों की तलाश में हैं, जो उन्हें एक नए, गहरे स्तर पर चुनौती दें। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि वह आगे किस तरह के रोल या जॉनर एक्सप्लोर करना चाहेंगी, तो उनका जवाब महत्वाकांक्षी होने के साथ-साथ अतीत की मधुर स्मृतियों और परफॉर्मेंस के प्रति जुनून से भरा हुआ था। उन्होंने बताया कि भविष्य में वह ऐतिहासिक ऐपिक फिल्मों जैसे 'मुगल-ए-आज़म', '.

see more..

सोनी सब के कलाकारों ने ठंड में त्वचा को निखरी और कैमरा-रेडी रखने के टिप्स बताये

05 Dec 2025 | 11:31 AM

मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता) सोनी सब के कलाकारों ने अपने प्रशंसकों को ठंड में त्वचा को निखरी और कैमरा-रेडी रखने के टिप्स बताये. शूटिंग के लंबे घंटे, भारी मेकअप, और बाहर-अंदर के बदलते तापमान के कारण टीवी कलाकारों के लिए स्किनकेयर और भी ज़रूरी हो जाता है, क्योंकि उनकी रोज़मर्रा की दिनचर्या कैमरा-रेडी, हेल्दी स्किन पर निर्भर करती है। इस सीज़न में, सोनी सब के प्रिय कलाकार दीक्षा जोशी, अक्षया हिंदालकर, श्रेनु पारिख बता रहे हैं वे कौन-से सावधानीपूर्ण रूटीन, आसान आदतें और सुकून देने वाली विंटर स्किनकेयर टिप्स अपनाते हैं, जो उन्हें ठंड में भी ग्लो बनाए रखने में मदद करती हैं।.

see more..

पंकज त्रिपाठी की पहली प्रोडक्शन ‘परफेक्ट फैमिली’ को मिले दो मिलियन से ज़्यादा व्यूज़

05 Dec 2025 | 10:17 AM

मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की पहली प्रस्तुति, बेहद सराही गई सीरीज़ “परफेक्ट फैमिली”, ने रिलीज़ के कुछ ही दिनों में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। यह सीरीज़ यूट्यूब पर अपने सभी एपिसोड्स के साथ दो मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ पार कर चुकी है। नेहा धूपिया, गुलशन देवैया, मनोज पाहवा, गिरिजा ओक और सीमा पाहवा जैसे कलाकारों की मौजूदगी वाली यह सीरीज़ भारत में सीधे यूट्यूब पर रिलीज़ होने वाले इस तरह के मॉडल की पहली सफल कोशिश मानी जा रही है।.

see more..