Friday, Dec 5 2025 | Time 16:34 Hrs(IST)
मनोरंजन


ऋषभ शेट्टी ने 'वी. शांताराम' बने सिद्धांत चतुर्वेदी के दमदार फर्स्ट लुक को सराहा

मुंबई, 02 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्म ऋषभ शेट्टी ने दिग्गज फ़िल्मकार दिवंगत वी. शांताराम की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभा रहे सिद्धांत चतुर्वेदी के फर्स्ट लुक की सराहना की है।
वी. शांताराम की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभा रहे सिद्धांत चतुर्वेदी का फर्स्ट लुक लगातार चर्चा बटोर रहा है और अब इंडस्ट्री भी इसकी प्रशंसा करने लगी है। हाल ही में अभिनेता-निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने सिद्धांत का पोस्टर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए उनकी मेहनत की प्रशंसा की है। इसके जवाब में सिद्धांत ने भी इंस्टाग्राम पर उनका आभार जताते हुए लिखा है, “आपकी तरफ से ये बातें आना मेरे लिए बहुत मायने रखता है सर.”
पहले लुक के सामने आते ही सिद्धांत की ज़बरदस्त स्क्रीन प्रेज़ेंस, पीरियड-एक्यूरेट स्टाइलिंग और किरदार में ढलने की उनकी प्रतिबद्धता ने इस फिल्म को उनके करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक बना दिया है। इंडस्ट्री से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रियाएं और उस पर भी विशेष रूप से ऋषभ शेट्टी के सार्वजनिक समर्थन ने फिल्म से जुड़े उत्साह को और बढ़ा दिया है।
इसमें दो राय नहीं है कि जैसे-जैसे सिद्धांत भारतीय सिनेमा के सबसे दूरदर्शी फ़िल्मकारों में से एक, वी. शांताराम की भूमिका में ढलते जा रहे हैं, वैसे - वैसे यह बायोपिक साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनती जा रही है और सबकी नज़रें सिद्धांत चतुर्वेदी पर टिकी हुई हैं।
प्रेम
वार्ता
More News

मेरा सफर, चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ संतुष्टिपूर्ण भी है :नुसरत भरुचा

05 Dec 2025 | 12:51 PM

मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरुचा का कहना है कि उनका सफर, चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ संतुष्टिपूर्ण भी है। नुसरत भरुचा ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान 'छोरी 2' के सफ़र पर की दिल छू लेने वाली बात कहते हुए बताया कि एक लड़की के लिए अपना फ्रेंचाइज़ी बनाना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने इसे आखिरकार कर ही दिखाया।.

see more..

प्राइम वीडियो लाएगा ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज़!’ का आखिरी सीज़न, 19 दिसंबर को होगा प्रीमियर

05 Dec 2025 | 12:19 PM

मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता)प्राइम वीडियो ने आज ऐलान कर दिया है कि इंटरनेशनल एमी-नॉमिनेटेड ओरिजिनल सीरीज़ फोर मोर शॉट्स प्लीज़! के फाइनल सीज़न की ग्लोबल प्रीमियर डेट 19 दिसंबर होगी। साल के आखिर में यह शो धमाकेदार अंदाज़ में वापसी कर रहा है, और हॉलिडे सीज़न के ठीक समय पर आ रहा ये आखिरी चैप्टर फैन्स के लिए एक परफेक्ट ईयर-एंडर ट्रीट जैसा है। यह इस फ्रेंचाइज़ का वो फाइनल सेलिब्रेशन है जिसमें फिर से वही गहरी चुभने वाली हंसी होगी, वो ड्रामा होगा जो दिल पर असर छोड़ देता है, वो शॉट्स जो रुकते नहीं और उन चार महिलाओं का अटूट बंधन जिन्होंने जिंदगी से एक चीज़ सीख ली है कि इसे जीने के लिए किसी भी तरह की रो.

see more..

'मुगल-ए-आज़म', 'बाजीराव मस्तानी' और 'राम लीला' जैसी कालजयी फिल्मों में काम करना चाहती है कृति खरबंदा

05 Dec 2025 | 11:42 AM

मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा 'मुगल-ए-आज़म', 'बाजीराव मस्तानी' और 'राम लीला' जैसी कालजयी फिल्मों में काम करना चाहती हैं। अपनी खूबसूरती और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाने वाली कृति खरबंदा अब ऐसे किरदारों की तलाश में हैं, जो उन्हें एक नए, गहरे स्तर पर चुनौती दें। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि वह आगे किस तरह के रोल या जॉनर एक्सप्लोर करना चाहेंगी, तो उनका जवाब महत्वाकांक्षी होने के साथ-साथ अतीत की मधुर स्मृतियों और परफॉर्मेंस के प्रति जुनून से भरा हुआ था। उन्होंने बताया कि भविष्य में वह ऐतिहासिक ऐपिक फिल्मों जैसे 'मुगल-ए-आज़म', '.

see more..

सोनी सब के कलाकारों ने ठंड में त्वचा को निखरी और कैमरा-रेडी रखने के टिप्स बताये

05 Dec 2025 | 11:31 AM

मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता) सोनी सब के कलाकारों ने अपने प्रशंसकों को ठंड में त्वचा को निखरी और कैमरा-रेडी रखने के टिप्स बताये. शूटिंग के लंबे घंटे, भारी मेकअप, और बाहर-अंदर के बदलते तापमान के कारण टीवी कलाकारों के लिए स्किनकेयर और भी ज़रूरी हो जाता है, क्योंकि उनकी रोज़मर्रा की दिनचर्या कैमरा-रेडी, हेल्दी स्किन पर निर्भर करती है। इस सीज़न में, सोनी सब के प्रिय कलाकार दीक्षा जोशी, अक्षया हिंदालकर, श्रेनु पारिख बता रहे हैं वे कौन-से सावधानीपूर्ण रूटीन, आसान आदतें और सुकून देने वाली विंटर स्किनकेयर टिप्स अपनाते हैं, जो उन्हें ठंड में भी ग्लो बनाए रखने में मदद करती हैं।.

see more..

पंकज त्रिपाठी की पहली प्रोडक्शन ‘परफेक्ट फैमिली’ को मिले दो मिलियन से ज़्यादा व्यूज़

05 Dec 2025 | 10:17 AM

मुंबई, 05 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की पहली प्रस्तुति, बेहद सराही गई सीरीज़ “परफेक्ट फैमिली”, ने रिलीज़ के कुछ ही दिनों में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। यह सीरीज़ यूट्यूब पर अपने सभी एपिसोड्स के साथ दो मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ पार कर चुकी है। नेहा धूपिया, गुलशन देवैया, मनोज पाहवा, गिरिजा ओक और सीमा पाहवा जैसे कलाकारों की मौजूदगी वाली यह सीरीज़ भारत में सीधे यूट्यूब पर रिलीज़ होने वाले इस तरह के मॉडल की पहली सफल कोशिश मानी जा रही है।.

see more..