Sunday, Apr 19 2026 | Time 07:59 Hrs(IST)
मनोरंजन


संजय लीला भंसाली का बड़ा फैसला: 'लव एंड वॉर' के सेट पर मोबाइल फोन ले जाने पर लगी पाबंदी

मुंबई, 08 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने अपनी आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' के सेट पर मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी लगा दी है,जिससे कोई बात लीक न हो सके। संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' इस साल की सबसे बड़ी और मोस्ट-अवेयटेड फिल्मों में से एक है। बॉलीवुड के तीन बड़े सुपरस्टार्स रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट को पहली बार एक साथ पर्दे पर लाना, भंसाली की तरफ से एक और शानदार सिनेमाई धमाका होने वाला है।
फिल्म की एक झलक पाने के लिए बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच, मेकर्स इस बात का पूरा ख्याल रख रहे हैं कि सब कुछ सख्त निगरानी में रहे, जिससे फिल्म से जुड़ी कोई भी चीज लीक न हो। अब सेट पर मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं है।
इंडस्ट्री के एक सूत्र का कहना है, “सिर्फ नो डिस्क्लोज़र एग्रीमेंट ही नहीं, भंसाली की 'लव एंड वॉर' की टीम लीक रोकने के लिए एक्स्ट्रा कदम उठा रही है। सेट पर फोन अलाउड नहीं हैं और हर मेंबर को अंदर जाने से पहले अपना डिवाइस जमा करना पड़ता है। इससे सेट को देखने की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है।”
संजय लीला भंसाली जैसे डायरेक्टर जब कमान संभालते हैं, जो अपनी बारीक कहानी, भव्य फ्रेम्स और इमोशन्स से भरी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, तो उम्मीदें अपने आप आसमान छूने लगती हैं। ऐसे में इंडस्ट्री के तीन सबसे भरोसेमंद और टैलेंटेड कलाकार जब भंसाली के शानदार डायरेक्शन के साथ मिलते हैं, तो फिल्म के स्केल और इसकी कहानी को लेकर चर्चा और भी ज्यादा बढ़नी लाजमी है।
प्रेम
वार्ता
More News

मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी

18 Apr 2026 | 3:35 PM

मुंबई, 18 अप्रैल (वार्ता) सीरीज मटका किंग 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होते ही सिर्फ 24 घंटे में प्राइम वीडियो
इंडिया पर सबसे ज्यादा देखने जाने वाली सीरीज बन गई।
यह शो बेल्जियम जैसे इंटरनेशनल मार्केट्स में भी टॉप ट्रेंड कर रहा है। इस सीरीज का निर्देशन नागराज पोपटराव मंजुले ने किया है, जिसमें लीड रोल में हैं विजय वर्मा है। इस सीरीज में कृतिका कामरा, साई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव और गुलशन ग्रोवर भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं।
मटका किंग को सिद्धार्थ रॉय कपूर ने अपने बैनर रॉय कपूर फिल्म्स के तहत प्रोडयूस किया है।
प्रेम
वार्ता.

see more..

टी-सीरीज़ ने डिजिटल-फर्स्ट पीढ़ी के लिए भक्तिपूर्ण कहानी कहने के अंदाज़ को किया फिर से परिभाषित

18 Apr 2026 | 3:24 PM

मुंबई, 18 अप्रैल (वार्ता) आस्था, कहानी कहने और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को मिलाकर एक बड़ा कदम उठाते हुए, टी-सीरीज़ ने अपनी पहली एआई-पॉवर्ड सीरीज़, 'माँ वैष्णो देवी और उनकी अद्भुत गाथा' के लॉन्च के साथ एआई-ड्रिवेन कंटेंट में अपनी एंट्री की घोषणा की है।.

see more..

मनोरंजन पूनम ढिल्लों दो अंतिम मुंबई

18 Apr 2026 | 11:37 AM

वर्ष 1979 में यश चोपड़ा के ही बैनर तले बनी फिल्म नूरी में पूनम को काम करने का अवसर मिला। बेहतरीन गीत-संगीत और अभिनय से सजी इस फिल्म की कामयाबी ने न सिर्फ उन्हें बल्कि एक्टर फारूख शेख को भी स्टार के रूप में स्थापित कर दिया। फिल्म नूरी की सफलता के बाद पूनम ने यह निश्चय किया कि वह फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस के रूप में ही अब अपनी पहचान बनाएंगी।पूनम ढिल्लों ने इसके बाद राजेश खन्ना के साथ 'रेड रोज', जितेन्द्र के साथ 'निशाना' और राजकपूर के बैनर तले बनी फिल्म बीबी और बीबी में काम किया लेकिन ये फिल्में असफल हो गईं। पूनम का करियर डूबने लगा लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपना संघर्ष जार.

see more..

64 वर्ष की हुयी पूनम ढिल्लों

18 Apr 2026 | 11:36 AM

मुंबई, 18 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री पूनम ढिल्लों आज 64 वर्ष की हो गयी। पूनम ढिल्लों का जन्म 18 अप्रैल 1962 को उत्तरप्रदेश के कानपुर में हुआ था। उनके पिता अमरीक सिंह भारतीय वायु सेना में विमान इंजीनियर थे। पूनम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चंडीगढ़ कार्मेल कान्वेंट हाई स्कूल से पूरी की।.

see more..

विजय देवरकोंडा-शौर्ययुव ने मिलाया नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ

18 Apr 2026 | 11:25 AM

मुंबई, 18 अप्रैल (वार्ता) अभिनेता विजय देवरकोंडा और निर्देशक शौर्ययुव एक ऐसे प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं जो बड़े स्केल, ऊंचे इरादों और ग्लोबल सिनेमा की तरफ एक साहसी कदम का इशारा देता है। अनाउंसमेंट पोस्टर में विजय देवरकोंडा को लोहे की जंजीरों से बंधे चार कुत्तों के साथ आगे बढ़ते हुए दिखाया गया है, जबकि उनके पीछे 6-7 आदमी चल रहे हैं। यह पोस्टर सिर्फ एक फिल्म का ऐलान नहीं है, बल्कि यह उस चीज को बनाने के बारे में है जो तभी मुमकिन है जब ये सब एक साथ आएं।.

see more..