Sunday, Apr 19 2026 | Time 08:38 Hrs(IST)
मनोरंजन


जावेद अख्तर ने दो फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी, जल्द होगा फिल्म का निर्माण

पटना, 09 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने बताया कि उनकी दो फिल्मों की स्क्रिप्ट पूरी हो गयी है,जिसपर जल्द ही फिल्में बनायी जायेगी।
जावेद अख्तर ने मंगलवार की रात राजधानी पटना में आयोजित ‘किताब उत्सव’ के समापन समारोह में अपनी किताब ‘सीपियां’ के सन्दर्भ में चर्चा की। इस किताब में जावेद अख़्तर ने कबीर, तुलसी, रहीम, वृंद सहित अनेक कवियों द्वारा रचित चुनिंदा दोहों की सरल भाषा में व्याख्या की है।
जावेद अख्तर को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये साढ़े पांच दशक से अधिक का समय हो गया है। उन्होंने अपने सिने करियर की शुरूआत सत्तर के दशक में शुरू की। उन्होंने सलीम खान के साथ मिलकर शोले, दीवार,
जंजीर, सीता और गीता, त्रिशूल ,डॉन, क्राति, शक्ति, अंदाज और मिस्टर इंडिया समेत कई सुपरहिट फिल्मों की कहानी, पटकथा और संवाद लिखे हैं। वर्ष 1987 में प्रदर्शित फिल्म मिस्टर इंडिया के बाद सलीम-जावेद की सुपरहिट जोड़ी अलग हो गयी। इसके बाद भी जावेद अख्तर ने फिल्मों के लिये संवाद और कहानी लिखने का काम जारी रखा।जावेद अख्तर ने लंबे अरसे से किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं लिखी है।
जावेद अख्तर ने बताया कि हाल ही में उन्होंने दो फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी है, जिसपर जल्द काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 में प्रदर्शित उनके पुत्र फरहान अख्तर की फिल्म लक्ष्य की स्क्रिप्ट लिखने के बाद उन्होंने यह काम छोड़ दिया।उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान उन्होंने दो फिल्मों की स्क्रिप्ट पर काम शुरू किया, जो अब पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि वह अपने दोनों बच्चे फिल्मकार फरहान अख्तर और जोया अख्तर को इन फिल्मों की स्क्रिप्ट सुनायेंगे। यदि उन्हें ये स्क्रिप्ट पसंद आती है तो जल्द ही इस पर फिल्में बनायी जायेगी। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि यदि उनके बच्चों को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आती है तो वे दूसरे निर्माताओं के पास जायेंगे और उन्हें उनकी स्क्रिप्ट पर फिल्म बनाने को कहेंगे।
जावेद अख्तर ने वर्ष 1981 में निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा की कालजयी फिल्म सिलसिला से बतौर गीतकार काम करना शुरू किया। फिल्म ''सिलसिला'' में जावेद अख्तर के गीत ''देखा एक ख्वाब तो सिलसिले हुये और ये कहां आ गये हम..'' श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय हुये। फिल्म सिलसिला में अपने गीत की सफलता के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने एक से बढ़कर एक गीत लिखकर जन जन के हृदय के तार झनझनाये। हालांकि अब जावेद अख्तर ने फिल्मीं गीत लिखने कम कर दिये हैं।
जावेद अख्तर ने बताया कि आजकल के गानों में कोई गहराई नहीं रही। उन्होंने कहा कि एक पेशे के तौर पर बतौर गीतकार उन्होंने काफ़ी काम कर लिया है। उन्होंने कहा कि आजकल की परिस्थिति उनके अनुकूल नहीं है, इसलिए भी वह फ़िल्मों से दूरी बना लेते हैं। उन्होंने चोली के पीछे क्या है और सरकाई लो खटिया जाड़ा लगे, जैसे फूहड़ गानों का जिक्र करते हुये कहा कि नब्बे के दशक में उन्हें कई बड़े बजट की फिल्मों में इस तरह के गीत लिखने के प्रस्ताव मिले, लेकिन उन्होंने इस तरह के गीत लिखने से इंकार कर दिया।
जावेद अख्तर ने कहा उन्होंने अपने करियर के दौरान कई बड़े बजट की सुपरहिट फिल्मों के लिये गीत लिखे और कई फिल्में छोड़ी भी थी। उन्होंने बताया कि फूहड़ गीतों के कारण उन्होंने कई मशहूर फिल्मकारों के लिये गीत लिखने के लिये मना कर दिया। उन्होंने जोर देते हुये कहा कि उन्होंने अपने करियर में जितने भी गीत लिखे हैं, उसमें से किसी भी गीत में अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया गया है।
प्रेम
वार्ता
More News

मटका किंग ने प्राइम वीडियो इंडिया पर नंबर 1 पर एंट्री मारी

18 Apr 2026 | 3:35 PM

मुंबई, 18 अप्रैल (वार्ता) सीरीज मटका किंग 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होते ही सिर्फ 24 घंटे में प्राइम वीडियो
इंडिया पर सबसे ज्यादा देखने जाने वाली सीरीज बन गई।
यह शो बेल्जियम जैसे इंटरनेशनल मार्केट्स में भी टॉप ट्रेंड कर रहा है। इस सीरीज का निर्देशन नागराज पोपटराव मंजुले ने किया है, जिसमें लीड रोल में हैं विजय वर्मा है। इस सीरीज में कृतिका कामरा, साई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव और गुलशन ग्रोवर भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं।
मटका किंग को सिद्धार्थ रॉय कपूर ने अपने बैनर रॉय कपूर फिल्म्स के तहत प्रोडयूस किया है।
प्रेम
वार्ता.

see more..

टी-सीरीज़ ने डिजिटल-फर्स्ट पीढ़ी के लिए भक्तिपूर्ण कहानी कहने के अंदाज़ को किया फिर से परिभाषित

18 Apr 2026 | 3:24 PM

मुंबई, 18 अप्रैल (वार्ता) आस्था, कहानी कहने और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को मिलाकर एक बड़ा कदम उठाते हुए, टी-सीरीज़ ने अपनी पहली एआई-पॉवर्ड सीरीज़, 'माँ वैष्णो देवी और उनकी अद्भुत गाथा' के लॉन्च के साथ एआई-ड्रिवेन कंटेंट में अपनी एंट्री की घोषणा की है।.

see more..

मनोरंजन पूनम ढिल्लों दो अंतिम मुंबई

18 Apr 2026 | 11:37 AM

वर्ष 1979 में यश चोपड़ा के ही बैनर तले बनी फिल्म नूरी में पूनम को काम करने का अवसर मिला। बेहतरीन गीत-संगीत और अभिनय से सजी इस फिल्म की कामयाबी ने न सिर्फ उन्हें बल्कि एक्टर फारूख शेख को भी स्टार के रूप में स्थापित कर दिया। फिल्म नूरी की सफलता के बाद पूनम ने यह निश्चय किया कि वह फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस के रूप में ही अब अपनी पहचान बनाएंगी।पूनम ढिल्लों ने इसके बाद राजेश खन्ना के साथ 'रेड रोज', जितेन्द्र के साथ 'निशाना' और राजकपूर के बैनर तले बनी फिल्म बीबी और बीबी में काम किया लेकिन ये फिल्में असफल हो गईं। पूनम का करियर डूबने लगा लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपना संघर्ष जार.

see more..

64 वर्ष की हुयी पूनम ढिल्लों

18 Apr 2026 | 11:36 AM

मुंबई, 18 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री पूनम ढिल्लों आज 64 वर्ष की हो गयी। पूनम ढिल्लों का जन्म 18 अप्रैल 1962 को उत्तरप्रदेश के कानपुर में हुआ था। उनके पिता अमरीक सिंह भारतीय वायु सेना में विमान इंजीनियर थे। पूनम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चंडीगढ़ कार्मेल कान्वेंट हाई स्कूल से पूरी की।.

see more..

विजय देवरकोंडा-शौर्ययुव ने मिलाया नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ

18 Apr 2026 | 11:25 AM

मुंबई, 18 अप्रैल (वार्ता) अभिनेता विजय देवरकोंडा और निर्देशक शौर्ययुव एक ऐसे प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं जो बड़े स्केल, ऊंचे इरादों और ग्लोबल सिनेमा की तरफ एक साहसी कदम का इशारा देता है। अनाउंसमेंट पोस्टर में विजय देवरकोंडा को लोहे की जंजीरों से बंधे चार कुत्तों के साथ आगे बढ़ते हुए दिखाया गया है, जबकि उनके पीछे 6-7 आदमी चल रहे हैं। यह पोस्टर सिर्फ एक फिल्म का ऐलान नहीं है, बल्कि यह उस चीज को बनाने के बारे में है जो तभी मुमकिन है जब ये सब एक साथ आएं।.

see more..