More News18 Apr 2026 | 3:35 PMमुंबई, 18 अप्रैल (वार्ता) सीरीज मटका किंग 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होते ही सिर्फ 24 घंटे में प्राइम वीडियो
इंडिया पर सबसे ज्यादा देखने जाने वाली सीरीज बन गई।
यह शो बेल्जियम जैसे इंटरनेशनल मार्केट्स में भी टॉप ट्रेंड कर रहा है। इस सीरीज का निर्देशन नागराज पोपटराव मंजुले ने किया है, जिसमें लीड रोल में हैं विजय वर्मा है। इस सीरीज में कृतिका कामरा, साई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव और गुलशन ग्रोवर भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं।
मटका किंग को सिद्धार्थ रॉय कपूर ने अपने बैनर रॉय कपूर फिल्म्स के तहत प्रोडयूस किया है।
प्रेम
वार्ता.
see more.. 18 Apr 2026 | 3:24 PMमुंबई, 18 अप्रैल (वार्ता) आस्था, कहानी कहने और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को मिलाकर एक बड़ा कदम उठाते हुए, टी-सीरीज़ ने अपनी पहली एआई-पॉवर्ड सीरीज़, 'माँ वैष्णो देवी और उनकी अद्भुत गाथा' के लॉन्च के साथ एआई-ड्रिवेन कंटेंट में अपनी एंट्री की घोषणा की है।.
see more.. 18 Apr 2026 | 11:37 AMवर्ष 1979 में यश चोपड़ा के ही बैनर तले बनी फिल्म नूरी में पूनम को काम करने का अवसर मिला। बेहतरीन गीत-संगीत और अभिनय से सजी इस फिल्म की कामयाबी ने न सिर्फ उन्हें बल्कि एक्टर फारूख शेख को भी स्टार के रूप में स्थापित कर दिया। फिल्म नूरी की सफलता के बाद पूनम ने यह निश्चय किया कि वह फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस के रूप में ही अब अपनी पहचान बनाएंगी।पूनम ढिल्लों ने इसके बाद राजेश खन्ना के साथ 'रेड रोज', जितेन्द्र के साथ 'निशाना' और राजकपूर के बैनर तले बनी फिल्म बीबी और बीबी में काम किया लेकिन ये फिल्में असफल हो गईं। पूनम का करियर डूबने लगा लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपना संघर्ष जार.
see more.. 18 Apr 2026 | 11:36 AMमुंबई, 18 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री पूनम ढिल्लों आज 64 वर्ष की हो गयी। पूनम ढिल्लों का जन्म 18 अप्रैल 1962 को उत्तरप्रदेश के कानपुर में हुआ था। उनके पिता अमरीक सिंह भारतीय वायु सेना में विमान इंजीनियर थे। पूनम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चंडीगढ़ कार्मेल कान्वेंट हाई स्कूल से पूरी की।.
see more.. 18 Apr 2026 | 11:25 AMमुंबई, 18 अप्रैल (वार्ता) अभिनेता विजय देवरकोंडा और निर्देशक शौर्ययुव एक ऐसे प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं जो बड़े स्केल, ऊंचे इरादों और ग्लोबल सिनेमा की तरफ एक साहसी कदम का इशारा देता है। अनाउंसमेंट पोस्टर में विजय देवरकोंडा को लोहे की जंजीरों से बंधे चार कुत्तों के साथ आगे बढ़ते हुए दिखाया गया है, जबकि उनके पीछे 6-7 आदमी चल रहे हैं। यह पोस्टर सिर्फ एक फिल्म का ऐलान नहीं है, बल्कि यह उस चीज को बनाने के बारे में है जो तभी मुमकिन है जब ये सब एक साथ आएं।.
see more..