Sunday, May 17 2026 | Time 11:01 Hrs(IST)
मनोरंजन


कुणाल ठाकुर ने अपनी वेब सीरीज़ 'ग्लोरी' से जुड़ा बेहद भावुक पल शेयर किया

मुंबई, 06 मई (वार्ता) अभिनेता कुणाल ठाकुर ने अपनी वेब सीरीज़ 'ग्लोरी' से जुड़ा एक बेहद भावुक पल शेयर किया है, जिसने फैंस को उनकी निजी जिंदगी की एक खास झलक दिखाई है।
कुणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के ज़रिए बताया है कि अपने नौ साल के लंबे एक्टिंग करियर में पहली बार उनके पिता ने उन्हें शूटिंग सेट पर काम करते हुए देखा और यह पल उनके लिए बेहद यादगार बन गया।
इस पोस्ट के माध्यम से कुणाल ने लिखा है, “मेरे माता-पिता अबू धाबी में रहते हैं और इतने सालों में, शेड्यूल, शूट्स, संघर्ष और सपनों के बीच… उन्होंने मुझे कभी सेट पर काम करते हुए नहीं देखा था। लेकिन इस बार मुक्ति ने यह मुमकिन कर दिखाया। वह उन्हें उस दुनिया में लेकर आई, जिसे मैं लगभग एक दशक से पाने की कोशिश कर रहा हूं। उन्हें वहां खड़े होकर मुझे ‘राका’ बनते हुए देखना… चुपचाप सब कुछ महसूस करना… वह पल मेरे लिए किसी भी प्रीमियर, तालियों या स्क्रीन टाइम से कहीं बड़ा था। यही मेरे लिए असली ‘ग्लोरी' का पल था, और सच कहूं तो इससे बेहतर मेरे लिए कुछ भी नहीं हो सकता।”
कुणाल ठाकुर ने बताया कि यह अनुभव एक कलाकार के जीवन के आम पलों से कहीं बढ़कर था। उनके लिए यह सिर्फ सफलता नहीं, बल्कि उस इंसान के सामने खुद को साबित करने जैसा था, जिसकी मौजूदगी सबसे ज्यादा मायने रखती है। उनके पिता का बिना कुछ कहे सब कुछ महसूस करना, उनके वर्षों की मेहनत और समर्पण की एक मजबूत प्रमाण बन गया।
प्रेम
वार्ता
More News

रेमो डिसूजा की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैँ वरुण धवन

17 May 2026 | 10:17 AM

मुंबई, 17 मई (वार्ता) बॉलीवुड स्टार वरुण धवन एक बार फिर निर्देशक-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैँ। चर्चा हैं कि वरुण और रेमो दोनों एक नई फिल्म पर साथ काम कर रहे हैं, जिसकी संभावित रिलीज अगले वर्ष मार्च में हो सकती है। हालांकि अभी तक इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन फिल्म को लेकर फिल्मी गलियारों में लगातार चर्चा बनी हुई है।.

see more..

डॉक्टर बनना चाहते थे पंकज उधास

16 May 2026 | 7:06 PM

जन्मदिवस 17 मई के अवसर पर.

see more..

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर कीं दिलकश तस्वीरें

16 May 2026 | 6:58 PM

मुंबई, 16 मई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर दिलकश तस्वीरें शेयर की है।.

see more..

गुजरात की निर्माता-निर्देशक चंदा पटेल ने 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा, ‘तेरा मेरा नाता’ का हुआ ग्लोबल प्रीमियर

16 May 2026 | 6:50 PM

मुंबई, 16 मई (वार्ता) गुजरात की निर्माता-निर्देशक चंदा पटेल ने एक बार फिर भारतीय सिनेमा और भारतीय संस्कृति का गौरव विश्व मंच पर बढ़ाया। .

see more..

पुष्कर जोग ने कान्स डेब्यू में दिल जीत लिए; मराठी सिनेमा के लिए गर्व का पल

16 May 2026 | 4:10 PM

मुंबई, 16 मई (वार्ता) अभिनेता पुष्कर जोग ने प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपना दमदार डेब्यू किया और अपनी मौजूदगी से सबका दिल जीत लिया। .

see more..