Monday, Jun 15 2026 | Time 07:25 Hrs(IST)
मनोरंजन


सोनी सब के ‘यादें’ में कृष्णा भारद्वाज की एंट्री

मुंबई, 03 जून (वार्ता) सोनी सब का शो यादें में नया और रोमांचक मोड़ आने वाला है, जहां अभिनेता कृष्णा भारद्वाज की एंट्री एक बेहद रहस्यमय किरदार के रूप में होने जा रही है। कहानी में कृष्णा भारद्वाज सतेन्द्र तिवारी (सत्तू) के किरदार में नजर आएंगे, जिसकी स्थिति ने डॉक्टरों और परिवार दोनों को उलझन में डाल दिया है। मामले में दावा किया जाता है कि सत्तू अपनी मृत पत्नी की आत्मा के साये से प्रभावित है, जिससे पूरा केस और भी रहस्यमय हो जाता है।
शो में डॉ. देव मेहता की भूमिका निभा रहे इक़बाल खान और उनकी टीम इस असामान्य केस की सच्चाई का पता लगाने में जुट जाती है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, हर नया सुराग कहानी को और जटिल बनाता जाता है।
कृष्णा भारद्वाज ने अपनी एंट्री को लेकर कहा कि यह किरदार उनके अब तक के रोल्स से बिल्कुल अलग है। उन्होंने बताया कि इस किरदार की सबसे बड़ी चुनौती सत्तू और उसकी पत्नी दोनों की भावनात्मक स्थिति को निभाना है, जिससे यह अनुभव उनके लिए बेहद खास बन गया।उन्होंने कहा कि यह कहानी रहस्य, इमोशन और अनपेक्षित ट्विस्ट्स से भरी हुई है, जो दर्शकों को लगातार बांधे रखेगी।
यादें का प्रसारण हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे सोनी सब पर किया जाता है।
प्रेम
वार्ता
More News

'चंदू चैंपियन' के दो साल : कार्तिक आर्यन ने अपनी सबसे खास फिल्म को किया याद

14 Jun 2026 | 4:25 PM

मुंबई, 14 जून (वार्ता) बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने चंदू चैंपियन की रिलीज के दो वर्ष पूरे होने पर इस फिल्म से जुड़ी अपनी यादें साझा करते हुए इसे अपने जीवन की सबसे खास फिल्मों में से एक बताया है।कार्तिक आर्यन ने कहा कि फिल्म के लिए 18 किलो वजन कम करना बड़ी उपलब्धि नहीं थी, बल्कि इस सफर से मिली सीख और अनुभव कहीं अधिक महत्वपूर्ण रहे।.

see more..

'चंदू चैंपियन' के दो साल : कार्तिक आर्यन ने अपनी सबसे खास फिल्म को किया याद

14 Jun 2026 | 4:22 PM

मुंबई, 14 जून (वार्ता) बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन अभिनीत चंदू चैंपियन की रिलीज के दो वर्ष पूरे होने पर इस फिल्म से जुड़ी अपनी यादें साझा करते हुए इसे अपने जीवन की सबसे खास फिल्मों में से एक बताया है।कार्तिक आर्यन ने कहा कि फिल्म के लिए 18 किलो वजन कम करना बड़ी उपलब्धि नहीं थी, बल्कि इस सफर से मिली सीख और अनुभव कहीं अधिक महत्वपूर्ण रहे।.

see more..

'चंदू चैंपियन’ के 2 साल: कार्तिक आर्यन नेशनल अवॉर्ड डिज़र्व करते हैं : मुरलीकांत पेटकर

14 Jun 2026 | 2:51 PM

मुंबई, 14 जून (वार्ता) फिल्म चंदू चैंपियन को रिलीज़ हुए दो साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन यह फिल्म आज भी भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की प्रेरणादायक कहानी को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए याद की जाती है। कबीर खान के निर्देशन में बनी और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस स्पोर्ट्स ड्रामा में कार्तिक आर्यन ने मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया था। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से भरपूर सराहना मिली थी और कार्तिक आर्यन के अभिनय को उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों में से एक माना गया।.

see more..

के. आसिफ: जुनून, संघर्ष और ‘मुगल-ए-आज़म’ के अमर निर्माता

14 Jun 2026 | 11:39 AM

जन्मदिवस 14 जून के अवसर पर मुंबई, 14 जून (वार्ता)भारतीय सिनेमा के इतिहास में कुछ फिल्मकार ऐसे हुए हैं जिनका नाम काम की संख्या से नहीं, बल्कि उनके अद्वितीय विजन और जुनून से याद किया जाता है,ऐसे ही महान फिल्मकारों में शामिल हैं के. आसिफ, जिन्होंने सीमित फिल्मों के बावजूद हिंदी सिनेमा को एक ऐसी कालजयी कृति दी, जिसे आज भी भारतीय फिल्म निर्माण की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है।.

see more..

'चंदू चैंपियन’ के 2 साल: कबीर खान ने कहा था-“बहुत कम अभिनेता इस चुनौती को स्वीकार करते”

14 Jun 2026 | 11:05 AM

मुंबई, 14 जून (वार्ता) निर्देशक कबीर खान और अभिनेता कार्तिक आर्यन की चर्चित फिल्म चंदू चैंपियन को रिलीज हुए दो साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म एक बार फिर चर्चा में है, खासकर इसके निर्माण और कार्तिक आर्यन के गहन ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर। इस फिल्म में भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की प्रेरणादायक कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाया गया था। इस भूमिका को निभाना कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं में से एक माना जाता है।.

see more..