Monday, Jun 8 2026 | Time 19:48 Hrs(IST)
मनोरंजन


पापोन का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महफ़िलज़ विद पापोन’ पहले गीत ‘अपने ख़िलाफ़’ के साथ हुआ शुरू

मुंबई, 04 जून (वार्ता) गायक पापोन ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महफ़िलज़ विद पापोन’ का आगाज़ पहले गीत ‘अपने ख़िलाफ़’ के साथ किया है। ‘महफ़िलज़ विद पापोन’ के तहत जारी किया गया पहला गीत ‘अपने ख़िलाफ़’ शायरी और समकालीन संगीत का संगम प्रस्तुत करता है। यह बहुप्रतीक्षित म्यूज़िकल प्रोजेक्ट दो ईपी के रूप में रिलीज़ किया जाएगा, जिसमें गीतकार इरशाद कामिल और वैभव मोदी की रचनात्मक प्रतिभा देखने को मिलेगी।
पापोन ने इस प्रोजेक्ट को केवल एक एल्बम नहीं, बल्कि एक ऐसे अनुभव के रूप में तैयार किया है जो पारंपरिक महफ़िलों की आत्मीयता और गर्मजोशी से प्रेरित है। ‘लिविंग-रूम कॉन्सेप्ट’ पर आधारित यह प्रोजेक्ट श्रोताओं को वास्तविक महफ़िल जैसा अनुभव देने का प्रयास करता है।
अपनी विशिष्ट गायकी और भावनात्मक प्रस्तुति के लिए पहचाने जाने वाले पापोन इस प्रोजेक्ट के माध्यम से नई पीढ़ी को ग़ज़लों की दुनिया से जोड़ना चाहते हैं। इसमें सदाबहार शायरी और आधुनिक संगीत का संतुलित मेल देखने को मिलेगा।
‘महफ़िलज़ विद पापोन’ के संगीत वीडियो में पापोन को विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के सामने लाइव प्रस्तुति देते हुए दिखाया गया है, जिससे वास्तविक महफ़िल का माहौल और उसकी भावनात्मक गहराई उभरकर सामने आती है।
‘अपने ख़िलाफ़’ को इस म्यूज़िकल यात्रा की पहली कड़ी बताया जा रहा है। रूहानी संगीत और भावनात्मक बोलों से सजा यह गीत ग़ज़ल शैली को नए रूप में प्रस्तुत करता है। यह रिलीज़ ऐसे समय में हुई है जब पापोन के ‘शाम-ए-महफ़िल’ लाइव शो को देश के विभिन्न शहरों में दर्शकों का शानदार प्रतिसाद मिल रहा है।
‘अपने ख़िलाफ़’ के रिलीज़ होने के साथ ही ‘महफ़िलज़ विद पापोन’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है, जो श्रोताओं को संगीत, शायरी और भावनाओं से भरी एक विशेष यात्रा पर ले जाने का प्रयास करती है।
प्रेम
वार्ता
More News

चार दिन में 292.5 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर छाई 'पेड्डी '

08 Jun 2026 | 2:50 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता) अभिनेता राम चरण और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अभिनीत पैन-इंडिया फिल्म 'पेड्डी' ने रिलीज के पहले चार दिनों में विश्वभर के बॉक्स ऑफिस पर 292.5 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर शानदार सफलता दर्ज की है।निर्माताओं के अनुसार, फिल्म को दुनिया भर के दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। रिलीज से पहले इसके गीतों, ट्रेलर और व्यापक प्रचार अभियान को भी दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला था, जिसका सकारात्मक असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है।.

see more..

'गवर्नर' के लिए मेकर्स की अनोखी पहल, 1990 के दशक की तर्ज पर रखी जाएगी टिकट कीमत

08 Jun 2026 | 2:37 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता)अभिनेता मनोज बाजपेयी अभिनीत आगामी फिल्म 'गवर्नर' की रिलीज से पहले इसके निर्माताओं ने दर्शकों को आकर्षित करने के लिए एक अनूठी मार्केटिंग रणनीति की घोषणा की है। फिल्म के प्रदर्शन के दौरान टिकटों की कीमतों को 1990 के दशक की तर्ज पर रखने का फैसला किया गया है।सच्ची घटनाओं से प्रेरित 'गवर्नर' भारत के इतिहास के उस दौर की कहानी को पर्दे पर प्रस्तुत करती है, जब देश गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा था। फिल्म में मनोज बाजपेयी एक दृढ़ और जिम्मेदार गवर्नर की भूमिका में नजर आएंगे, जिन पर देश को संकट से उबारने की अहम जिम्मेदारी है।.

see more..

ओटीटी पर भी छाई 'डकैत: एक प्रेम कथा', प्राइम वीडियो पर बनी नंबर-1 फिल्म

08 Jun 2026 | 2:21 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता) अभिनेता अड़ीवी शेष और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' ने सिनेमाघरों में सफलता हासिल करने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनकर नंबर-1 स्थान पर पहुंच गई है।निर्माताओं के अनुसार, फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके साथ ही अड़ीवी शेष ने एक बार फिर कंटेंट आधारित फिल्मों के भरोसेमंद अभिनेता के रूप में अपनी पहचान मजबूत की है।.

see more..

अटारी बॉर्डर पर ए.आर. रहमान की ऐतिहासिक प्रस्तुति, 'मैं वापस आऊँगा' टीम ने जवानों को दी श्रद्धांजलि

08 Jun 2026 | 2:19 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता) आगामी फिल्म 'मैं वापस आऊँगा' की टीम ने अटारी बॉर्डर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संगीतकार ए.आर. रहमान ने प्रतिष्ठित अटारी बॉर्डर पोस्ट पर अपनी पहली लाइव प्रस्तुति देकर इतिहास रच दिया।'जय हो- ए म्यूज़िकल सैल्यूट टू द ब्रेवहार्ट्स' शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन प्रसिद्ध बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान किया गया। जेसीपी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में हजारों दर्शक देशभक्ति और राष्ट्रभावना का उत्सव मनाने के लिए जुटे। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति के नारों, तालियों और.

see more..

'मैसा' में तारक पोनप्पा की एंट्री, जन्मदिन पर सामने आया लुक

08 Jun 2026 | 2:11 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता)अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'मैसा' को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच फिल्म के निर्माताओं ने अभिनेता तारक पोनप्पा के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म से उनका पहला लुक जारी किया है।फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर तारक पोनप्पा का पोस्टर साझा करते हुए उनके किरदार 'ईरा' से दर्शकों को परिचित कराया। पोस्टर के साथ जारी संदेश में मेकर्स ने अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि दर्शक 'मैसा' में 'ईरा' के रूप में उनके उग्र और निर्दयी प्रदर्शन को देखने के लिए तैयार रहें।.

see more..