Friday, Jul 10 2026 | Time 16:32 Hrs(IST)
मनोरंजन


जियोहॉटस्टार पर 'प्रीतम एंड पेड्रो' सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना

मुंबई, 08 जुलाई (वार्ता) जियोहॉटस्टार पर प्रीतम एंड पेड्रो ने नया इतिहास रचते हुए प्लेटफॉर्म का अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बनने का रिकॉर्ड बनाया है। राजकुमार हिरानी की पहली ओटीटी सीरीज़ ने किसी भी स्क्रिप्टेड शो के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है और हिंदी सहित छह भारतीय भाषाओं में ट्रेंड किया है।
जियोहॉटस्टार ने जारी बयान में कहा कि हास्य, भावनात्मक गहराई और सामाजिक सरोकारों से भरपूर इस सीरीज़ को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिला है। साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन सुरक्षा जैसे समकालीन विषयों को मनोरंजक अंदाज़ में पेश करने के साथ ही अरशद वारसी और वीर की जोड़ी को भी दर्शकों ने खूब सराहा है। सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज़ को लेकर व्यापक चर्चा हो रही है।
जियोहॉटस्टार में हिंदी एवं अंग्रेज़ी एंटरटेनमेंट बिजनेस (स्ट्रीमिंग, टीवी एवं स्टूडियोज़) के प्रमुख आलोक जैन ने कहा कि दर्शक किसी एक जॉनर के नहीं, बल्कि अच्छी कहानियों के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि 'ठुकरा के मेरा प्यार', 'चिरैया' और अब 'प्रीतम एंड पेड्रो' को मिली सफलता उनके इसी विश्वास को मजबूत करती है।
राजकुमार हिरानी ने कहा कि दर्शकों का प्यार और सीरीज़ को मिली प्रतिक्रिया पूरी टीम के लिए बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि इस सफलता ने साबित किया है कि दर्शक ऐसी कहानियों को पसंद करते हैं जो उन्हें हंसाएं, भावुक करें और लंबे समय तक उनके साथ बनी रहें।
प्रेम
वार्ता
More News

कल्पना पटवारी का नया भोजपुरी गीत 'नवाब राजा' रिलीज़

10 Jul 2026 | 2:41 PM

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) लोकप्रिय गायिका कल्पना पटवारी का नया भोजपुरी गीत 'नवाब राजा' रिलीज़ हो गया है। सुर म्यूजिक के बैनर तले जारी इस गीत में कल्पना पटवारी के साथ गायक विक्की राजा वीरा ने भी अपनी आवाज़ दी है। वहीं, म्यूजिक वीडियो में आयसा खान की ग्लैमरस मौजूदगी और प्रभावशाली अभिनय दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।.

see more..

अक्षरा हासन और सत्यजीत दुबे की साइंस-फिक्शन फिल्म 'सिमुलाक्रा' 17 जुलाई को होगी रिलीज़

10 Jul 2026 | 2:35 PM

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) फिल्मकार पंकज सावंत के निर्देशन में बनी साइंस-फिक्शन फिल्म 'सिमुलाक्रा' 17 जुलाई को वेव्स ओटीटी पर रिलीज़ होगी। फिल्म में अक्षरा हासन और सत्यजीत दुबे मुख्य भूमिकाओं में हैं।फिल्म का टीज़र भी जारी कर दिया गया है।.

see more..

पुष्कर जोग ने यूके में अपनी नई हिंदी फिल्म ‘अंतराल’ की शूटिंग शुरू की

10 Jul 2026 | 2:28 PM

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) अभिनेता पुष्कर जोग इन दिनों अपनी आने वाली हिंदी फिल्म ‘अंतराल’ की शूटिंग शुरू कर दी है।पुष्कर जोग इन दिनों अपनी आने वाली हिंदी फिल्म ‘अंतराल’ की शूटिंग यूनाइटेड किंगडम में कर रहे हैं। .

see more..

'बाहुबली: द बिगिनिंग' के 11 साल पूरे, प्रभास के दमदार डायलॉग आज भी हैं प्रशंसकों की जुबां पर

10 Jul 2026 | 11:46 AM

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास की सुपरहिट फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग ने रिलीज़ के 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं। भारतीय सिनेमा की सबसे प्रभावशाली फिल्मों में शुमार इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा, बल्कि भव्य फिल्म निर्माण और कहानी कहने के नए मानक भी स्थापित किए।फिल्म में प्रभास ने अमरेंद्र बाहुबली और महेंद्र बाहुबली की दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। उनकी प्रभावशाली अदाकारी, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और संवाद अदायगी ने इस किरदार को भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पात्रों में शामिल कर दिया। ग्यारह साल बाद भी फिल्म और प्रभास का अभिनय दर्शकों के ब.

see more..

देहाती मैडम को 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' की वैदेही में दिखी अपनी संघर्षभरी कहानी

10 Jul 2026 | 11:33 AM

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) सोशल मीडिया सेंसेशन देहाती मैडम ने कहा है कि सन नियो के धारावाहिक 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' की नायिका वैदेही की कहानी उन्हें अपने जीवन संघर्ष की याद दिलाती है। देहाती मैडम का मानना है कि साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले लोग भी मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के दम पर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।.

see more..