Friday, Jul 10 2026 | Time 16:06 Hrs(IST)
मनोरंजन


प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई 'डुग डुग'

मुंबई, 08 जुलाई (वार्ता) व्यंग्यात्मक कॉमेडी फिल्म डुग डुग प्राइम वीडियो ⁠पर रिलीज गयी है। फेस्टिवल्स में सराहना बटोरने के बाद अब यह फिल्म भारत समेत 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम की जा रही है।फिल्म का निर्देशन और लेखन ऋत्विक पारीक ने किया है। बॉटल रॉकेट पिक्चर्स के बैनर तले प्रेरणा पारीक और ऋत्विक पारीक ने इसका निर्माण किया है, जबकि अनुराग कश्यप, निखिल आडवाणी, विक्रमादित्य मोटवाने और वासन बाला इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।
फिल्म में अल्ताफ खान, गौरव सोनी और योगेंद्र सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके साथ दुर्गा लाल सैनी, हेमंत शर्मा, जगदीश प्रसाद टाक, राजू गुर्जर और प्रियंका खांडेकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
'डुग डुग' आस्था और अंधविश्वास के संबंधों पर आधारित एक सामाजिक व्यंग्य है। फिल्म की कहानी ठाकुर नामक एक शराबी व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो जाती है। इसके बाद उसकी मोटरसाइकिल रहस्यमय ढंग से उसी स्थान पर पहुंच जाती है, जहां उसकी मौत हुई थी। इस घटना के बाद गांव वाले उसे भगवान का दर्जा दे देते हैं और उसकी बाइक की पूजा शुरू कर देते हैं। धीरे-धीरे यह आस्था एक नए धार्मिक कारोबार का रूप ले लेती है।
निर्माताओं के अनुसार, फिल्म हास्य और सामाजिक व्यंग्य के माध्यम से यह दिखाने का प्रयास करती है कि किस तरह आस्था समय के साथ कारोबार का रूप ले सकती है। फेस्टिवल्स में सराहना मिलने के बाद अब इसके वैश्विक दर्शकों तक पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।
प्रेम
वार्ता
More News

कल्पना पटवारी का नया भोजपुरी गीत 'नवाब राजा' रिलीज़

10 Jul 2026 | 2:41 PM

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) लोकप्रिय गायिका कल्पना पटवारी का नया भोजपुरी गीत 'नवाब राजा' रिलीज़ हो गया है। सुर म्यूजिक के बैनर तले जारी इस गीत में कल्पना पटवारी के साथ गायक विक्की राजा वीरा ने भी अपनी आवाज़ दी है। वहीं, म्यूजिक वीडियो में आयसा खान की ग्लैमरस मौजूदगी और प्रभावशाली अभिनय दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।.

see more..

अक्षरा हासन और सत्यजीत दुबे की साइंस-फिक्शन फिल्म 'सिमुलाक्रा' 17 जुलाई को होगी रिलीज़

10 Jul 2026 | 2:35 PM

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) फिल्मकार पंकज सावंत के निर्देशन में बनी साइंस-फिक्शन फिल्म 'सिमुलाक्रा' 17 जुलाई को वेव्स ओटीटी पर रिलीज़ होगी। फिल्म में अक्षरा हासन और सत्यजीत दुबे मुख्य भूमिकाओं में हैं।फिल्म का टीज़र भी जारी कर दिया गया है।.

see more..

पुष्कर जोग ने यूके में अपनी नई हिंदी फिल्म ‘अंतराल’ की शूटिंग शुरू की

10 Jul 2026 | 2:28 PM

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) अभिनेता पुष्कर जोग इन दिनों अपनी आने वाली हिंदी फिल्म ‘अंतराल’ की शूटिंग शुरू कर दी है।पुष्कर जोग इन दिनों अपनी आने वाली हिंदी फिल्म ‘अंतराल’ की शूटिंग यूनाइटेड किंगडम में कर रहे हैं। .

see more..

'बाहुबली: द बिगिनिंग' के 11 साल पूरे, प्रभास के दमदार डायलॉग आज भी हैं प्रशंसकों की जुबां पर

10 Jul 2026 | 11:46 AM

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास की सुपरहिट फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग ने रिलीज़ के 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं। भारतीय सिनेमा की सबसे प्रभावशाली फिल्मों में शुमार इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा, बल्कि भव्य फिल्म निर्माण और कहानी कहने के नए मानक भी स्थापित किए।फिल्म में प्रभास ने अमरेंद्र बाहुबली और महेंद्र बाहुबली की दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। उनकी प्रभावशाली अदाकारी, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और संवाद अदायगी ने इस किरदार को भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पात्रों में शामिल कर दिया। ग्यारह साल बाद भी फिल्म और प्रभास का अभिनय दर्शकों के ब.

see more..

देहाती मैडम को 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' की वैदेही में दिखी अपनी संघर्षभरी कहानी

10 Jul 2026 | 11:33 AM

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) सोशल मीडिया सेंसेशन देहाती मैडम ने कहा है कि सन नियो के धारावाहिक 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' की नायिका वैदेही की कहानी उन्हें अपने जीवन संघर्ष की याद दिलाती है। देहाती मैडम का मानना है कि साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले लोग भी मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के दम पर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।.

see more..