Wednesday, Jul 15 2026 | Time 23:10 Hrs(IST)
मनोरंजन


ताहा शाह की सादगी ने जीता तृप्ति भोईर का दिल, 'पारो' में कास्ट करने की बताई वजह

मुंबई, 09 जुलाई (वार्ता) अभिनेत्री और फिल्ममेकर तृप्ति भोईर ने अपनी आगामी फिल्म 'पारो' में ताहा शाह बदुशा को कास्ट करने के पीछे की भावनात्मक वजह साझा की है। तृप्ति भोईर ने कहा कि ताहा की एक सादगीभरी बात ने उन्हें यकीन दिला दिया था कि इस किरदार के लिए उनसे बेहतर कोई नहीं हो सकता।
तृप्ति भोईर ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर पहली बातचीत के दौरान, करियर या फिल्म से मिलने वाले अवसरों की चर्चा करने के बजाय ताहा शाह ने कहा था, "मुझे लगता है कि इस फिल्म को स्वीकार करने से मेरी मां को ज्यादा खुशी मिलेगी।" तृप्ति के अनुसार, इस एक वाक्य ने ताहा के संस्कार, विनम्रता और परिवार के प्रति उनके सम्मान को उजागर कर दिया।उन्होंने कहा, "उनकी यह बात मेरे दिल को छू गई। तभी मैंने तय कर लिया कि 'पारो' के इस किरदार के लिए मुझे सिर्फ ताहा शाह ही चाहिए।"
तृप्ति का मानना है कि किसी कलाकार का वास्तविक व्यक्तित्व उसकी अदाकारी में भी झलकता है। उन्होंने कहा कि ताहा की ईमानदारी और फिल्म के प्रति उनका भावनात्मक जुड़ाव इस बात का भरोसा दिलाता है कि वह अपने किरदार के साथ पूरा न्याय करेंगे।
फिल्ममेकर ने कहा कि कई बार किसी अभिनेता का चयन केवल ऑडिशन या स्क्रीन टेस्ट से नहीं, बल्कि उसके व्यक्तित्व और संवेदनशीलता से भी तय होता है।
ताहा शाह के साथ हुई यह बातचीत इसका सबसे अच्छा उदाहरण है।
प्रेम
वार्ता
More News

सत्यजीत दुबे ने ‘सिमुलाक्रा’ को अपनी सहज अनुभूति के आधार पर दी थी मंजूरी

15 Jul 2026 | 5:11 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) अभिनेता सत्यजीत दुबे ने कहा है कि उन्होंने आगामी साइंस-फिक्शन फीचर फिल्म ‘सिमुलाक्रा’ को किसी तर्क या गणना के आधार पर नहीं, बल्कि अपनी सहज अनुभूति पर भरोसा करते हुए स्वीकार किया था। फिल्म ‘सिमुलाक्रा’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सत्यजीत दुबे ने बताया कि निर्देशक पंकज सावंत की पहली फीचर फिल्म का हिस्सा बनने का उनका निर्णय रचनात्मक विश्वास और निर्देशक के विजन से प्रभावित था।.

see more..

‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला गाना ‘नच ले ललारिया’ रिलीज़

15 Jul 2026 | 4:20 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला गाना ‘नच ले ललारिया’ रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद निर्माताओं ने यह गाना जारी किया है। लंदन की रंगीन और आकर्षक लोकेशनों पर फिल्माए गए इस गीत में अभिनेता राघव जुयाल अपनी स्टारकास्ट के साथ नृत्य करते नजर आ रहे हैं। आकर्षक दृश्य, जोशीले बीट्स और शानदार कोरियोग्राफी से सजा यह गीत फिल्म के उत्सवपूर्ण माहौल को दर्शाता है।.

see more..

थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायगन’ 23 जुलाई 2026 को होगी रिलीज

15 Jul 2026 | 4:06 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जना नायगन’ 23 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्देशक एच. विनोथ के निर्देशन में बनी और केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ‘जना नायगन’ को विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है। ऐसे में दुनियाभर में मौजूद उनके प्रशंसक उन्हें अंतिम बार बड़े पर्दे पर मुख्य भूमिका में देखने के लिए उत्साहित हैं।.

see more..

'उड़ने की आशा' का नया ट्रैक दिला रहा बॉलीवुड की यादगार बाप-बेटे की जोड़ियों की याद

15 Jul 2026 | 3:45 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक 'उड़ने की आशा' का नया पोस्ट-लीप ट्रैक दर्शकों को बॉलीवुड की यादगार बाप-बेटे की जोड़ियों की याद दिला रहा है। शो में लक्ष के किरदार में सचिन की झलक देखने को मिल रही है, जिसने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।.

see more..

शर्वरी की मेहनत और डांस से प्रभावित हुए विजय गांगुली

15 Jul 2026 | 2:00 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) फिल्म ‘ऐल्फा’ के चर्चित गीत ‘शैम्पेन’ में अभिनेत्री शर्वरी की प्रस्तुति की दर्शकों के साथ-साथ कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने भी जमकर सराहना की है। विजय का कहना है कि शर्वरी ने इस गाने के लिए असाधारण मेहनत की और शूटिंग के दौरान कोरियोग्राफी को बेहद सहजता से निभाया।.

see more..