Wednesday, Jul 15 2026 | Time 21:26 Hrs(IST)
मनोरंजन


राघव जुयाल की कॉमेडी फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का ट्रेलर रिलीज़

मुंबई, 09 जुलाई (वार्ता) राघव जुयाल अभिनीत कॉमेडी फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। टीज़र से दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने के बाद मेकर्स ने फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी किया है। ट्रेलर में दर्शकों को अजय सिंह की मज़ेदार, अतरंगी और पूरी तरह मनोरंजन से भरपूर दुनिया की झलक देखने को मिलती है। हाल ही में अपनी दमदार अदाकारी से चर्चा में रहे राघव जुयाल इस बार एक बिल्कुल नए कॉमिक अवतार में नजर आएंगे।
ट्रेलर एक ऐसे सफर की झलक पेश करता है, जहां बड़े सपने, बेतहाशा अफरा-तफरी और अनगिनत हास्यास्पद घटनाएं मिलकर दर्शकों के लिए हंसी और मनोरंजन का भरपूर तड़का लगाती हैं। दमदार परफॉर्मेंस, मज़ेदार किरदार और भरपूर ड्रामा इसे एक फैमिली एंटरटेनर के रूप में पेश करते हैं।
ट्रेलर की शुरुआत संवाद, "एक एक्टर का सबसे बड़ा टैलेंट होता है अपनी ही बकवास पर यकीन करना," से होती है। इसके साथ ही फिल्म पहले ही फ्रेम से बड़े-बड़े ड्रामे, ओवर-द-टॉप स्थितियों और भरपूर कॉमेडी का माहौल तैयार करती है। फिल्म में कॉमेडी, ड्रामा, अतरंगे किरदार और लगातार हंसाने वाले पल देखने को मिलेंगे।
फिल्म में राघव जुयाल अपनी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से छाप छोड़ते नजर आते हैं। उनके साथ संजय कपूर, निहारिका एनएम, बरखा सिंह, चंदन रॉय सान्याल सहित अन्य कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
राघव जुयाल ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि सभी लोग अजय सिंह से मिलें। वह एक ऐसा किरदार है जो नाटकीय है, अप्रत्याशित है, बेझिझक है, पूरी तरह ओवर-द-टॉप है और बेहद मनोरंजक भी। इस किरदार को निभाने में मुझे बहुत मज़ा आया और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को भी फिल्म देखते समय उतना ही आनंद आएगा, जितना हमें इसे बनाते समय आया।"
फिल्म के निर्देशक विवेक बी. अग्रवाल ने कहा, "'भाई तेरा स्टार है' पूरी तरह मनोरंजन का जश्न है। यह फिल्म खुद को जरूरत से ज्यादा गंभीरता से नहीं लेती और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। इसमें मज़ेदार किरदार, अप्रत्याशित मोड़ और लगातार मनोरंजन देखने को मिलेगा। राघव ने अजय सिंह के किरदार को अपनी शानदार ऊर्जा और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से जीवंत बना दिया है। हमें बेहद खुशी है कि आज ट्रेलर दर्शकों के सामने है और अब हम सभी को सिनेमाघरों में फिल्म का आनंद लेते देखने का इंतजार है।"
'भाई तेरा स्टार है' ईस्टवुड पिक्चर्स की प्रस्तुति है, जिसे ईस्टवुड पिक्चर्स और इंडियन स्टोरीज़ 2 के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म का निर्देशन विवेक बी. अग्रवाल ने किया है। इसकी कहानी सुदीप्तो सरकार और विवेक बी. अग्रवाल ने लिखी है, जबकि निर्माण अवंतिका हरि, सुनील रुपानी और विवेक बी. अग्रवाल ने किया है। 'भाई तेरा स्टार है' 30 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
प्रेम
वार्ता
More News

सत्यजीत दुबे ने ‘सिमुलाक्रा’ को अपनी सहज अनुभूति के आधार पर दी थी मंजूरी

15 Jul 2026 | 5:11 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) अभिनेता सत्यजीत दुबे ने कहा है कि उन्होंने आगामी साइंस-फिक्शन फीचर फिल्म ‘सिमुलाक्रा’ को किसी तर्क या गणना के आधार पर नहीं, बल्कि अपनी सहज अनुभूति पर भरोसा करते हुए स्वीकार किया था। फिल्म ‘सिमुलाक्रा’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सत्यजीत दुबे ने बताया कि निर्देशक पंकज सावंत की पहली फीचर फिल्म का हिस्सा बनने का उनका निर्णय रचनात्मक विश्वास और निर्देशक के विजन से प्रभावित था।.

see more..

‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला गाना ‘नच ले ललारिया’ रिलीज़

15 Jul 2026 | 4:20 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला गाना ‘नच ले ललारिया’ रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद निर्माताओं ने यह गाना जारी किया है। लंदन की रंगीन और आकर्षक लोकेशनों पर फिल्माए गए इस गीत में अभिनेता राघव जुयाल अपनी स्टारकास्ट के साथ नृत्य करते नजर आ रहे हैं। आकर्षक दृश्य, जोशीले बीट्स और शानदार कोरियोग्राफी से सजा यह गीत फिल्म के उत्सवपूर्ण माहौल को दर्शाता है।.

see more..

थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायगन’ 23 जुलाई 2026 को होगी रिलीज

15 Jul 2026 | 4:06 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जना नायगन’ 23 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्देशक एच. विनोथ के निर्देशन में बनी और केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ‘जना नायगन’ को विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है। ऐसे में दुनियाभर में मौजूद उनके प्रशंसक उन्हें अंतिम बार बड़े पर्दे पर मुख्य भूमिका में देखने के लिए उत्साहित हैं।.

see more..

'उड़ने की आशा' का नया ट्रैक दिला रहा बॉलीवुड की यादगार बाप-बेटे की जोड़ियों की याद

15 Jul 2026 | 3:45 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक 'उड़ने की आशा' का नया पोस्ट-लीप ट्रैक दर्शकों को बॉलीवुड की यादगार बाप-बेटे की जोड़ियों की याद दिला रहा है। शो में लक्ष के किरदार में सचिन की झलक देखने को मिल रही है, जिसने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।.

see more..

शर्वरी की मेहनत और डांस से प्रभावित हुए विजय गांगुली

15 Jul 2026 | 2:00 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) फिल्म ‘ऐल्फा’ के चर्चित गीत ‘शैम्पेन’ में अभिनेत्री शर्वरी की प्रस्तुति की दर्शकों के साथ-साथ कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने भी जमकर सराहना की है। विजय का कहना है कि शर्वरी ने इस गाने के लिए असाधारण मेहनत की और शूटिंग के दौरान कोरियोग्राफी को बेहद सहजता से निभाया।.

see more..