Sunday, Aug 9 2026 | Time 22:05 Hrs(IST)
मनोरंजन


टीआईएफएफ में होगा कार्तिक सुब्बाराज की 'डोरोथी' का विश्व प्रीमियर

मुंबई, 05 अगस्त (वार्ता) लेखक-निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज की बहुप्रतीक्षित तमिल फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल अनाउंसमेंट जारी कर दिया गया है। जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म का विश्व प्रीमियर 2026 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) के प्रतिष्ठित सेंटरपीस सेक्शन में होगा। इसके बाद फिल्म 25 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कार्तिक सुब्बाराज के निर्देशन में बनी 'डोरोथी' उनकी 10वीं फीचर फिल्म है। फिल्म का संगीत दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा ने तैयार किया है, जो उनके करियर की 1540वीं फिल्म है। फिल्म में सनंथ, ऋषिकांत और कीर्ति सुरेश प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका निर्माण ज्योति देशपांडे, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने धम्मम फिल्म्स के सहयोग से किया है।
फेस्टिवल प्रीमियर से पहले जारी टाइटल पोस्टर भारतीय हाईवे ट्रक आर्ट से प्रेरित है, जो फिल्म की भावनात्मक यात्रा और उसकी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि की झलक प्रस्तुत करता है।
कार्तिक सुब्बाराज ने कहा कि 'डोरोथी' ऐसी कहानी है, जिसे वह लंबे समय से दर्शकों तक पहुंचाना चाहते थे। उनके अनुसार फिल्म दोस्ती, प्रेम, पहचान, जाति, मर्दानगी और करुणा जैसे विषयों को मानवीय दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि फिल्म तमिलनाडु की संस्कृति से गहराई से जुड़ी है, लेकिन इसकी भावनाएं पूरी दुनिया के दर्शकों से जुड़ने की क्षमता रखती हैं।
जियो स्टूडियोज़ की अध्यक्ष ज्योति देशपांडे ने कहा कि अपनी मिट्टी से जुड़ी कहानियां ही वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक प्रभाव छोड़ती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्तिक सुब्बाराज की यह फिल्म अपनी संवेदनशील कहानी, इलैयाराजा के संगीत और कलाकारों के दमदार अभिनय के दम पर अंतरराष्ट्रीय दर्शकों का दिल जीतेगी।
सिख्या एंटरटेनमेंट के निर्माता गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने कहा कि 'डोरोथी' इंसानियत, संवेदनशीलता और उम्मीद का संदेश देने वाली फिल्म है तथा टीआईएफएफ में इसका विश्व प्रीमियर इसकी वैश्विक यात्रा की महत्वपूर्ण शुरुआत होगी।
'डोरोथी' 25 सितंबर, 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
प्रेम
वार्ता
More News

टीवीएफ की पहली मराठी फिल्म ‘बयांगी: पळायची नाही, टाळायची!’ का ऐलान

09 Aug 2026 | 1:29 PM

मुंबई, 09 अगस्त (वार्ता)।द वायरल फीवर (टीवीएफ) ने अपनी पहली मराठी फिल्म ‘बयांगी: पळायची नाही, टाळायची!’ की घोषणा की है। कोंकण की चर्चित और डरावनी लोककथाओं से प्रेरित यह फिल्म सुपरनैचुरल कॉमेडी थ्रिलर है, जिसमें हास्य, रोमांच और रहस्य का अनूठा मेल देखने को मिलेगा।.

see more..

टॉक्सिक में यश के साथ काम करने का असर दिल में रहेगा : रुक्मिणी वसंत

09 Aug 2026 | 12:39 PM

मुंबई, 09 अगस्त (वार्ता) दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत ने फिल्म ‘टॉक्सिक : ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में रॉकिंग स्टार यश के साथ काम करने के अनुभव को याद करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें केवल सह-कलाकार नहीं, बल्कि एक मजबूत सहयोगी के रूप में काम करने का अवसर दिया, जिसका असर उनके दिल में हमेशा रहेगा। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक : ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का ट्रेलर एक भव्य समारोह में जारी किया गया। ट्रेलर में दर्शकों को फिल्म की हाई-ऑक्टेन दुनिया की झलक मिली, जिसमें एक्शन, अपराध, रोमांस और धोखे का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिल रहा है। फिल्म के निर्देशक गीति मोहनदास और रॉकिंग स्टार यश .

see more..

अफ्रीका के जंगलों में दिखा रुद्र का दमदार अंदाज, महेश बाबू के जन्मदिन पर 'वाराणसी' की दो खास तस्वीरें जारी

09 Aug 2026 | 11:22 AM

मुंबई, 09 अगस्त (वार्ता)तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू के जन्मदिन के अवसर पर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' की टीम ने फिल्म से दो विशेष तस्वीरें जारी कर प्रशंसकों को सरप्राइज दिया है। इन तस्वीरों में पहली बार फिल्म में महेश बाबू के किरदार रुद्र की खास झलक देखने को मिली है।पहली तस्वीर में रुद्र घने जंगल के बीच बांस की बेड़ी पर आराम करते नजर आ रहे हैं। उनका अंदाज बेहद शांत और आकर्षक है, लेकिन उनके व्यक्तित्व में किरदार की गहराई और तीव्रता भी साफ दिखाई देती है। दूसरी तस्वीर केन्या के विशाल मसाई मारा के मैदानों की है, जहां रुद्र जिराफ और वाइल्डबीस्ट के बीच खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनकी नजरों में एक.

see more..

‘खामोशी: द म्यूजिकल’ के 30 साल: भंसाली के सिनेमाई सफर की पहली दस्तक

09 Aug 2026 | 10:12 AM

मुंबई, 09 अगस्त (वार्ता) संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ के प्रदर्शन को करीब तीन दशक पूरे हो चुके हैं। वर्ष 1996 में प्रदर्शित इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा को एक ऐसे फिल्मकार से परिचित कराया, जिसने आगे चलकर भारतीय सिनेमा की दृश्यात्मक और भावनात्मक भाषा को अपनी विशिष्ट शैली से नई पहचान दी।‘खामोशी: द म्यूजिकल’ अपनी संवेदनशील कहानी, संगीत और प्रभावशाली दृश्य प्रस्तुति के कारण भंसाली की आगे की फिल्म यात्रा की मजबूत नींव बनी। इसके बाद उन्होंने ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘देवदास’, ‘ब्लैक’, ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी.

see more..

‘टॉक्सिक’ के बाद बदली हुई कियारा नजर आएंगी : कियारा आडवाणी

09 Aug 2026 | 10:09 AM

मुंबई, 09 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी का कहना है कि फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ उनके अभिनय सफर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगी और इस फिल्म के बाद दर्शकों को उनके अभिनय का एक नया रूप देखने को मिलेगा।रॉकिंग स्टार यश की मुख्य भूमिका वाली ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर आठ अगस्त को बेंगलुरु में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में जारी किया गया,‘ जिसमें कियारा आडवाणी नादिया के किरदार में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में उनका किरदार संवेदनशीलता, भावनात्मक गहराई और तीव्रता से भरपूर दिखाई देता है। कियारा फिल्म में सर्कस कलाकार की भूमिका निभा रही हैं।.

see more..