Sunday, Aug 9 2026 | Time 22:38 Hrs(IST)
मनोरंजन


शाहरुख खान बने सबसे मूल्यवान सेलेब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह दूसरे स्थान पर

मुंबई, 05 अगस्त (वार्ता) क्रोल की सेलेब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट 2025 के अनुसार, अभिनेता शाहरुख खान भारत के सबसे मूल्यवान सेलेब्रिटी ब्रांड बन गए हैं, जबकि रणवीर सिंह ने क्रिकेटर विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।रिपोर्ट के अनुसार , भारत के शीर्ष 25 सेलेब्रिटी ब्रांड्स की कुल ब्रांड वैल्यू दो अरब अमेरिकी डॉलर आंकी गई है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 3.7 प्रतिशत कम है। इस सूची में 13 पुरुष और 12 महिला हस्तियां शामिल हैं। ब्रांड वैल्यू का आकलन उनके विज्ञापन पोर्टफोलियो, एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया प्रभाव के आधार पर किया गया है।
शाहरुख खान ने इस साल शानदार वापसी करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। वर्ष 2024 में वह तीसरे स्थान पर थे। वहीं रणवीर सिंह 162.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं।
पिछले साल शीर्ष स्थान पर रहे क्रिकेटर विराट कोहली इस बार 158.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। रणवीर सिंह की बढ़ती ब्रांड वैल्यू उनके विज्ञापन बाजार में प्रभाव और डिजिटल लोकप्रियता को दर्शाती है।
शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किंग' को लेकर चर्चा में हैं, जबकि रणवीर सिंह अपनी फिल्मों और ब्रांड अपील के कारण लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों सितारों की लोकप्रियता ने उन्हें मनोरंजन जगत के साथ-साथ विज्ञापन बाजार में भी मजबूत स्थान दिलाया है।
क्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान और रणवीर सिंह का शीर्ष स्थान पर रहना यह साबित करता है कि भारतीय फिल्म सितारों का प्रभाव बड़े पर्दे तक सीमित नहीं है, बल्कि ब्रांड और उपभोक्ता बाजार में भी उनकी मजबूत पकड़ बनी हुई है।
प्रेम
वार्ता
More News

टीवीएफ की पहली मराठी फिल्म ‘बयांगी: पळायची नाही, टाळायची!’ का ऐलान

09 Aug 2026 | 1:29 PM

मुंबई, 09 अगस्त (वार्ता)।द वायरल फीवर (टीवीएफ) ने अपनी पहली मराठी फिल्म ‘बयांगी: पळायची नाही, टाळायची!’ की घोषणा की है। कोंकण की चर्चित और डरावनी लोककथाओं से प्रेरित यह फिल्म सुपरनैचुरल कॉमेडी थ्रिलर है, जिसमें हास्य, रोमांच और रहस्य का अनूठा मेल देखने को मिलेगा।.

see more..

टॉक्सिक में यश के साथ काम करने का असर दिल में रहेगा : रुक्मिणी वसंत

09 Aug 2026 | 12:39 PM

मुंबई, 09 अगस्त (वार्ता) दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत ने फिल्म ‘टॉक्सिक : ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में रॉकिंग स्टार यश के साथ काम करने के अनुभव को याद करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें केवल सह-कलाकार नहीं, बल्कि एक मजबूत सहयोगी के रूप में काम करने का अवसर दिया, जिसका असर उनके दिल में हमेशा रहेगा। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक : ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का ट्रेलर एक भव्य समारोह में जारी किया गया। ट्रेलर में दर्शकों को फिल्म की हाई-ऑक्टेन दुनिया की झलक मिली, जिसमें एक्शन, अपराध, रोमांस और धोखे का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिल रहा है। फिल्म के निर्देशक गीति मोहनदास और रॉकिंग स्टार यश .

see more..

अफ्रीका के जंगलों में दिखा रुद्र का दमदार अंदाज, महेश बाबू के जन्मदिन पर 'वाराणसी' की दो खास तस्वीरें जारी

09 Aug 2026 | 11:22 AM

मुंबई, 09 अगस्त (वार्ता)तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू के जन्मदिन के अवसर पर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' की टीम ने फिल्म से दो विशेष तस्वीरें जारी कर प्रशंसकों को सरप्राइज दिया है। इन तस्वीरों में पहली बार फिल्म में महेश बाबू के किरदार रुद्र की खास झलक देखने को मिली है।पहली तस्वीर में रुद्र घने जंगल के बीच बांस की बेड़ी पर आराम करते नजर आ रहे हैं। उनका अंदाज बेहद शांत और आकर्षक है, लेकिन उनके व्यक्तित्व में किरदार की गहराई और तीव्रता भी साफ दिखाई देती है। दूसरी तस्वीर केन्या के विशाल मसाई मारा के मैदानों की है, जहां रुद्र जिराफ और वाइल्डबीस्ट के बीच खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनकी नजरों में एक.

see more..

‘खामोशी: द म्यूजिकल’ के 30 साल: भंसाली के सिनेमाई सफर की पहली दस्तक

09 Aug 2026 | 10:12 AM

मुंबई, 09 अगस्त (वार्ता) संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ के प्रदर्शन को करीब तीन दशक पूरे हो चुके हैं। वर्ष 1996 में प्रदर्शित इस फिल्म ने हिंदी सिनेमा को एक ऐसे फिल्मकार से परिचित कराया, जिसने आगे चलकर भारतीय सिनेमा की दृश्यात्मक और भावनात्मक भाषा को अपनी विशिष्ट शैली से नई पहचान दी।‘खामोशी: द म्यूजिकल’ अपनी संवेदनशील कहानी, संगीत और प्रभावशाली दृश्य प्रस्तुति के कारण भंसाली की आगे की फिल्म यात्रा की मजबूत नींव बनी। इसके बाद उन्होंने ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘देवदास’, ‘ब्लैक’, ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी.

see more..

‘टॉक्सिक’ के बाद बदली हुई कियारा नजर आएंगी : कियारा आडवाणी

09 Aug 2026 | 10:09 AM

मुंबई, 09 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी का कहना है कि फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ उनके अभिनय सफर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगी और इस फिल्म के बाद दर्शकों को उनके अभिनय का एक नया रूप देखने को मिलेगा।रॉकिंग स्टार यश की मुख्य भूमिका वाली ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर आठ अगस्त को बेंगलुरु में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में जारी किया गया,‘ जिसमें कियारा आडवाणी नादिया के किरदार में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में उनका किरदार संवेदनशीलता, भावनात्मक गहराई और तीव्रता से भरपूर दिखाई देता है। कियारा फिल्म में सर्कस कलाकार की भूमिका निभा रही हैं।.

see more..