Saturday, Apr 11 2026 | Time 23:35 Hrs(IST)
भारत


इंडिया गठबंधन एसआईआर मुद्दे पर चुनाव आयोग तक करेगा मार्च

नयी दिल्ली 31 जुलाई (वार्ता) बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को विपक्षी इंडिया गठबंधन संसद के मानसून सत्र के पहले दिन से उठा रहा है औप विरोध प्रदर्शन कर रहा है। अब इंडिया गठबंधन चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च एवं जनजागरूकता अभियान चलाकर इसे राष्ट्रीय राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहा है।

सुत्रों ने गुरुवार को कहा कि इंडिया गठबंधन ने आठ अगस्त को चुनाव आयोग के मुख्यालय तक मार्च निकालने की योजना बनाई गई हऐ और संसद के भीतर और बाहर एसआईआर के मुद्दे पर अपना विरोध जारी रखने का निर्णय लिया है। सूत्रों के अनुसार आज सुबह इंडिया गठबंधन की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई और इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दलों ने एकमत से तय किया है कि बिहार में चल रही एसआईआर प्रक्रिया पर संसद के मानसून सत्र में चर्चा होनी चाहिए।

इस बैठक में कई विपक्षी दलों के नेता मौजूद रहे, जिसमें राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ'ब्रायन, द्रमुक के टी.आर. बालू, सपा के रामगोपाल यादव, नेकांपा (एसपी) की सुप्रिया सुले, सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के राजा राम सिंह, सीपीएम के जॉन ब्रिटास, सीपीआई के पी. संतोश कुमार शामिल हैं।

रवि.अभय

वार्ता
More News

बाइस देशों के 38 प्रतिनिधियों ने विधानसभा चुनावों को लोकतंत्र का 'सच्चा उत्सव' करार दिया

11 Apr 2026 | 9:18 PM

नयी दिल्ली 11 अप्रैल (वार्ता) बाइस देशों के 38 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने केरल, पुडुचेरी और असम में विधान सभा चुनावों में निर्वाचन प्रक्रिया के पैमाने, सटीकता और जीवंतता को प्रत्यक्ष रूप से देखा और इसे "लोकतंत्र का सच्चा उत्सव" बताते हुए रिकॉर्ड मतदाता भागीदारी, सूक्ष्म योजना और चुनावों के निर्बाध संचालन के लिए भारत निर्वाचन आयोग की सराहना की। .

see more..

ईडी ने 650 करोड़ रुपये के अवैध कोयला खनन और जबरन वसूली मामले में आरोप पत्र दाखिल किया

11 Apr 2026 | 8:57 PM

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयले के अवैध खनन, चोरी, अवैध परिवहन और बिक्री, जाली दस्तावेजों के उपयोग और जबरन वसूली के संबंध में चिन्मय मंडल और किरण खान सहित पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।.

see more..

दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति का मसौदा जारी किया, मांगे सुझाव

11 Apr 2026 | 8:19 PM

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली सरकार ने शनिवार को नयी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति का मसौदा जारी किया और सभी हितधारकों से 30 दिन के भीतर सुझाव मांगे हैं। सुझावों का अध्ययन करने के बाद सरकार इसे अंतिम रूप देगी। .

see more..

सचदेवा की आत्मा की शांति के लिए आयोजित कीर्तन समागम में नवीन,नड्डा सहित पहुंच तमाम भाजपा नेता

11 Apr 2026 | 8:03 PM

नयी दिल्ली 11 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के पिता श्याम लाल सचदेवा की स्मृति में शनिवार को यहां गुरुद्वारा माता सुंदरी जी में कीर्तन समागम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा पूर्व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के तमाम आला नेता मौजूद रहे। .

see more..

मुआवजा या वैकल्पिक आवास बगैर शालीमार बाग में बेदखली की कार्रवाई न हो- यादव

11 Apr 2026 | 8:01 PM

नई दिल्ली, 11 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शालीमार बाग गांव में प्रस्तावित बेदखली को लेकर चिंता जताते हुए शनिवार को कहा कि किसी भी परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा या वैकल्पिक आवास दिए बिना हटाया नहीं जाना चाहिए। .

see more..