Saturday, Jul 11 2026 | Time 20:40 Hrs(IST)
भारत


जयशंकर ने जर्मन विदेश मंत्री के समक्ष जर्मनी में फोस्टर केयर में फंसी अरिहा शाह का मुद्दा उठाया

नयी दिल्ली 03 सितम्बर (वार्ता) विदेश मंत्री डा.एस जयशंकर ने जर्मनी के विदेश मंत्री के साथ बातचीत के दौरान जर्मनी में लंबे समय से फोस्टर केयर में फंसी भारतीय बच्ची अरिहा शाह के मुद्दे के जल्द समाधान और उसके सांस्कृतिक अधिकारों की रक्षा करने तथा उसे उसके मात पिता को सौंपने की मांग की है। डा.जयशंकर ने भारत यात्रा पर आये जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल के साथ बुधवार को यहां वार्ता की। बाद में उन्होंने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने श्री वाडेफुल के साथ अरिहा शाह का मुद्दा उठाया और इसके शीघ्र समाधान की बात कही। उन्होंने कहा, “ मैंने अरिहा शाह नामक एक भारतीय बच्ची का मुद्दा उठाया था, जो कुछ समय से जर्मन अधिकारियों की देखरेख में है। मैंने मंत्री महोदय को इस बात पर ज़ोर दिया कि उसके सांस्कृतिक अधिकारों की रक्षा करना और उसे भारतीय परिवेश में पालना-पोसना ज़रूरी है। इसलिए इस मामले को बिना किसी देरी के सुलझाया जाना चाहिए, और मुझे लगता है कि आज हमने इस विषय पर कुछ चर्चा की है।”
उल्लेखनीय है कि अरिहा शाह चार वर्ष की बच्ची है जो अपने माता पिता के साथ जर्मनी में रह रही थी। दो वर्ष पहले उस बच्ची को घर में चोट लगने के बाद जर्मन अधिकारियों ने इसे दुर्व्यवहार का मामला बताते हुए उसे उसके माता पिता से अलग कर फोस्टर केयर में भेज दिया। माता पिता द्वारा इसे दुर्घटना का मामला बताये जाने के बावजूद बच्ची को उन्हें नहीं सौंपा जा रहा है और यह मुद्दा कानूनी पेचिदगियों में फंसा हुआ है।
संजीव
वार्ता
More News

वांगचुक के साथ भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों का स्वास्थ्य बिगड़ा, डॉक्टरों ने दी अनशन तोड़ने की सलाह

11 Jul 2026 | 8:15 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन स्थल पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए शिक्षाविद सोनम वांगचुक के साथ भूख हड़ताल पर बैठे चार विद्यार्थियों का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें अनशन तोड़ने की सलाह दी है। .

see more..

मुर्मु, राधाकृष्णन , मोदी और बिरला ने वियतनाम में नाव दुर्घटना में भारतीयों की मृत्यु पर जताया शोक

11 Jul 2026 | 8:14 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को वियतनाम में नाव दुर्घटना में भारतीय पर्यटकों की मौत पर शोक व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।.

see more..

20 जुलाई को संसद तक मार्च निकालेगी सीजेपी, 'बहरी' सरकार को आवाज सुनाना जरूरी : सौरव दास

11 Jul 2026 | 8:09 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ 20 जून को शुरू हुए विरोध प्रदर्शन का एक माह पूरा होने पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद भवन तक शांतिपूर्ण मार्च निकालेगी। सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने शनिवार को यह जानकारी दी। .

see more..

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की फोरेंसिक ऑडिट करायी जाये : सिंघवी

11 Jul 2026 | 8:08 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी ने शनिवार को कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर अब तक जो तथ्य सामने आये हैं वे पूरे मामले की केवल एक छोटी सी झलक है और इसकी स्वतंत्र फोोंसिक ऑडिट करायी जानी चाहिए।.

see more..

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर मोदी की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है : कांग्रेस

11 Jul 2026 | 7:57 PM

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर शनिवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि यह मामला करोड़ों देशवासियों की आस्था से जुड़ा है और इससे लोगों का मन व्यथित एवं आक्रोशित है वहीं इस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।.

see more..