More News18 Apr 2026 | 11:05 PMनयी दिल्ली, 18 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार के संबोधन को हताशा से भरा बताते हुए उसे झूठ का पुलिंदा करार दिया और कहा कि निराश प्रधानमंत्री अब देश को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।.
see more.. 18 Apr 2026 | 10:41 PMनयी दिल्ली, 18 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस ने नारी शक्ति वंदन संशोधन विधयेक को पारित नहीं होने देने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से विपक्ष पर लगाये गये आरोप को गलत बताया है और कहा है कि उन्होंने असत्य बोलकर देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया। .
see more..
18 Apr 2026 | 10:22 PMनयी दिल्ली 18 अप्रैल (वार्ता) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को अर्थहीन करार देते हुए आरोप लगया है कि उन्होंने सिर्फ वही पुराने झूठ को दोहराने का प्रयास, जिन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता संसद में बार-बार कहते रहे हैं। भाकपा के राज्यसभा सांसद पी संदोष कुमार ने शनिवार को कहा कि श्री मोदी के संबोधन में कोई ठोस बात नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में न तो किसी मुद्दे पर स्पष्ट जवाब दिया और न ही कोई जवाबदेही दिखायी।
see more..
18 Apr 2026 | 10:19 PMनयी दिल्ली, 18 अप्रैल (वार्ता) होर्मुज जलडमरूमध्य इलाके में भारतीय ध्वज वाले दो व्यापारिक जहाजों पर हुई गोलीबारी की घटना पर विदेश मंत्रालय ने शनिवार को ईरान के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया। यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। विज्ञप्ति के अनुसार विदेश मंत्रालय ने इस गंभीर सुरक्षा चूक पर चिंता जताने के लिए ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फतेहअली को तलब किया।
see more..
18 Apr 2026 | 10:12 PMनयी दिल्ली 18 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है जिन राजनीतिक दलों ने लोकसभा में नारी वंदन संशोधन अधिनियम को पारित नही होने दिया और महिलाओं को उनका अधिकार देने से रोकने का काम किया उन दलों को देश की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन दलों ने यह अपराध किया है, उन्हें देश की महिलाएं कभी बर्दाश्त नहीं करेंगी और जब भी इन दलों के वह देखेंगी तो इसकी कसक उनके हृदय पटल पर रहेगी।
see more..