Sunday, Apr 19 2026 | Time 06:53 Hrs(IST)
भारत


भारतीय सेना का दल सैन्य अभ्यास 'साइक्लोन' में हिस्सा लेने के लिए मिस्र रवाना

नयी दिल्ली, 08 अप्रैल (वार्ता) भारतीय सेना के 25 सैनिकों का एक दल भारत–मिस्र संयुक्त विशेष बल अभ्यास "साइक्लोन" के चौथे आयोजन में भाग लेने के लिए मिस्र रवाना हो गया है।यह अभ्यास गुरुवार से 17 अप्रैल तक अंशास में आयोजित किया जाएगा।
रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि यह अभ्यास भारत और मिस्र के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग का हिस्सा है और इससे पहले भारत में सफलतापूर्वक आयोजित अभ्यास के तीसरे आयाेजन के बाद हो रहा है। भारतीय सेना का यह दल विशेष बल इकाइयों से संबंधित है और यह वास्तविक संचालन परिदृश्य में मिस्र के अपने समकक्षों के साथ प्रशिक्षण करेगा।
इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त मिशन योजना क्षमताओं को बढ़ाना और विशेष अभियानों में सर्वोत्तम विधियाें के आदान-प्रदान के माध्यम से पारस्परिक संचालन क्षमता में सुधार करना है। भाग लेने वाले सैनिक मरुस्थलीय और अर्ध-मरुस्थलीय क्षेत्र में विशेष संचालन रणनीतियों, तकनीकों और प्रक्रियाओं पर केंद्रित विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लेंगे।
यह संयुक्त अभ्यास पेशेवर विशेषज्ञता के पारस्परिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा देगा और आपसी सौहार्द के संबंधों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगा । इसके साथ ही यह एक-दूसरे की सैन्य परंपराओं और संस्कृतियों की बेहतर समझ विकसित करेगा।
"साइक्लोन" जैसे द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास भारत और मिस्र के बीच रक्षा सहयोग का एक महत्वपूर्ण पहलू हैं, जो पारस्परिक विश्वास को बढ़ाते हैं और दोनों देशों की सशस्त्र सेनाओं के बीच संबंधों को मजबूत करते हैं।
संजीव जितेन्द्र
वार्ता
More News

हताश और निराश मोदी ने झूठ बोलकर देश को गुमराह करने का प्रयास किया : खरगे

18 Apr 2026 | 11:05 PM

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार के संबोधन को हताशा से भरा बताते हुए उसे झूठ का पुलिंदा करार दिया और कहा कि निराश प्रधानमंत्री अब देश को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।.

see more..

मोदी ने देश को गुमराह करने का प्रयास किया : कांग्रेस

18 Apr 2026 | 10:41 PM

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस ने नारी शक्ति वंदन संशोधन विधयेक को पारित नहीं होने देने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से विपक्ष पर लगाये गये आरोप को गलत बताया है और कहा है कि उन्होंने असत्य बोलकर देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया। .

see more..
राष्ट्र के नाम संबोधन में मोदी का वही पुराने झूठ को दोहराने का प्रयास, जिसे भाजपा सांसद संसद में बार-बार बोलते हैंः भाकपा

राष्ट्र के नाम संबोधन में मोदी का वही पुराने झूठ को दोहराने का प्रयास, जिसे भाजपा सांसद संसद में बार-बार बोलते हैंः भाकपा

18 Apr 2026 | 10:22 PM

नयी दिल्ली 18 अप्रैल (वार्ता) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को अर्थहीन करार देते हुए आरोप लगया है कि उन्होंने सिर्फ वही पुराने झूठ को दोहराने का प्रयास, जिन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता संसद में बार-बार कहते रहे हैं। भाकपा के राज्यसभा सांसद पी संदोष कुमार ने शनिवार को कहा कि श्री मोदी के संबोधन में कोई ठोस बात नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में न तो किसी मुद्दे पर स्पष्ट जवाब दिया और न ही कोई जवाबदेही दिखायी।

see more..
होर्मुज में भारतीय जहाजों पर गोलीबारी को लेकर ईरानी राजदूत तलब

होर्मुज में भारतीय जहाजों पर गोलीबारी को लेकर ईरानी राजदूत तलब

18 Apr 2026 | 10:19 PM

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (वार्ता) होर्मुज जलडमरूमध्य इलाके में भारतीय ध्वज वाले दो व्यापारिक जहाजों पर हुई गोलीबारी की घटना पर विदेश मंत्रालय ने शनिवार को ईरान के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया। यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। विज्ञप्ति के अनुसार विदेश मंत्रालय ने इस गंभीर सुरक्षा चूक पर चिंता जताने के लिए ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फतेहअली को तलब किया।

see more..
महिला आरक्षण में रुकावट पैदा करने वालों को माफ नहीं करेंगी देश की महिलाएं : मोदी

महिला आरक्षण में रुकावट पैदा करने वालों को माफ नहीं करेंगी देश की महिलाएं : मोदी

18 Apr 2026 | 10:12 PM

नयी दिल्ली 18 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है जिन राजनीतिक दलों ने लोकसभा में नारी वंदन संशोधन अधिनियम को पारित नही होने दिया और महिलाओं को उनका अधिकार देने से रोकने का काम किया उन दलों को देश की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन दलों ने यह अपराध किया है, उन्हें देश की महिलाएं कभी बर्दाश्त नहीं करेंगी और जब भी इन दलों के वह देखेंगी तो इसकी कसक उनके हृदय पटल पर रहेगी।

see more..