Sunday, Apr 19 2026 | Time 07:10 Hrs(IST)
भारत


द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनायेंगे भारत और बंगलादेश

नयी दिल्ली, 08 अप्रैल (वार्ता) भारत और बंगलादेश ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने की इच्छा दोहराते हुए साझेदारी की संभावना वाले क्षेत्रों का पता लगाने पर सहमति व्यक्त की है।
भारत की यात्रा पर आये बंगलादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान और विदेश मंत्री डा एस जयशंकर के बीच बुधवार को यहां हुई मुलाकात के दौरान यह सहमति बनी। डा जयशंकर ने वार्ता के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को विभिन्न आयामों में मजबूत करने पर चर्चा की। साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
उन्होंने कहा ," आज दोपहर बंगलादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान और उनके प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी कर खुशी हुई। हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों को विभिन्न आयामों में मजबूत करने पर चर्चा की। साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और निकट संपर्क में बने रहने पर सहमति बनी।"
विदेश मंत्रालय ने बताया कि बैठक में बंगलादेश के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर भी उपस्थित थे। विदेश मंत्री ने बंगलादेश की नयी सरकार के साथ रचनात्मक रूप से जुड़ने और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की भारत की इच्छा को दोहराया। दोनों पक्षों ने संबंधित द्विपक्षीय तंत्रों के माध्यम से साझेदारी को और गहरा करने के प्रस्तावों की संभावनाओं का पता लगाने पर सहमति व्यक्त की। आगामी आधिकारिक बैठकों के शीघ्र आयोजित होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, दोनों पक्षों ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
विदेश मंत्री रहमान ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भी मुलाकात की।श्री रहमान तीन दिन की यात्रा पर मंगलवार शाम यहां पहुंचे थे और वह गुरुवार सुबह मॉरिशस रवाना होंगे।
उनकी इस यात्रा को बंगलादेश में नयी सरकार के गठन के बाद दोनों देशों के संबंधों को फिर से सामान्य बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। बंगलादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से अपदस्थ किये जाने के बाद से अंतरिम सरकार के कार्यकाल में दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास पैदा हो गयी थी। बंगलादेश में चुनाव के बाद नयी सरकार आने के बाद से दोनों देश संबंधों को फिर से पटरी पर लाने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं।
संजीव जितेन्द्र
वार्ता
More News

हताश और निराश मोदी ने झूठ बोलकर देश को गुमराह करने का प्रयास किया : खरगे

18 Apr 2026 | 11:05 PM

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार के संबोधन को हताशा से भरा बताते हुए उसे झूठ का पुलिंदा करार दिया और कहा कि निराश प्रधानमंत्री अब देश को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।.

see more..

मोदी ने देश को गुमराह करने का प्रयास किया : कांग्रेस

18 Apr 2026 | 10:41 PM

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस ने नारी शक्ति वंदन संशोधन विधयेक को पारित नहीं होने देने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से विपक्ष पर लगाये गये आरोप को गलत बताया है और कहा है कि उन्होंने असत्य बोलकर देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया। .

see more..
राष्ट्र के नाम संबोधन में मोदी का वही पुराने झूठ को दोहराने का प्रयास, जिसे भाजपा सांसद संसद में बार-बार बोलते हैंः भाकपा

राष्ट्र के नाम संबोधन में मोदी का वही पुराने झूठ को दोहराने का प्रयास, जिसे भाजपा सांसद संसद में बार-बार बोलते हैंः भाकपा

18 Apr 2026 | 10:22 PM

नयी दिल्ली 18 अप्रैल (वार्ता) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को अर्थहीन करार देते हुए आरोप लगया है कि उन्होंने सिर्फ वही पुराने झूठ को दोहराने का प्रयास, जिन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता संसद में बार-बार कहते रहे हैं। भाकपा के राज्यसभा सांसद पी संदोष कुमार ने शनिवार को कहा कि श्री मोदी के संबोधन में कोई ठोस बात नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में न तो किसी मुद्दे पर स्पष्ट जवाब दिया और न ही कोई जवाबदेही दिखायी।

see more..
होर्मुज में भारतीय जहाजों पर गोलीबारी को लेकर ईरानी राजदूत तलब

होर्मुज में भारतीय जहाजों पर गोलीबारी को लेकर ईरानी राजदूत तलब

18 Apr 2026 | 10:19 PM

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (वार्ता) होर्मुज जलडमरूमध्य इलाके में भारतीय ध्वज वाले दो व्यापारिक जहाजों पर हुई गोलीबारी की घटना पर विदेश मंत्रालय ने शनिवार को ईरान के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया। यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। विज्ञप्ति के अनुसार विदेश मंत्रालय ने इस गंभीर सुरक्षा चूक पर चिंता जताने के लिए ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फतेहअली को तलब किया।

see more..
महिला आरक्षण में रुकावट पैदा करने वालों को माफ नहीं करेंगी देश की महिलाएं : मोदी

महिला आरक्षण में रुकावट पैदा करने वालों को माफ नहीं करेंगी देश की महिलाएं : मोदी

18 Apr 2026 | 10:12 PM

नयी दिल्ली 18 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है जिन राजनीतिक दलों ने लोकसभा में नारी वंदन संशोधन अधिनियम को पारित नही होने दिया और महिलाओं को उनका अधिकार देने से रोकने का काम किया उन दलों को देश की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन दलों ने यह अपराध किया है, उन्हें देश की महिलाएं कभी बर्दाश्त नहीं करेंगी और जब भी इन दलों के वह देखेंगी तो इसकी कसक उनके हृदय पटल पर रहेगी।

see more..