Thursday, May 14 2026 | Time 06:15 Hrs(IST)
भारत


भारत-वियतनाम रणनीतिक साझेदारी होगी प्रगाढ़ ,परस्पर सहयोग से दोनों बनेंगे विकसित राष्ट्र: मोदी

नयी दिल्ली, 06 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत और वियतनाम ने अपनी समग्र रणनीतिक साझेदारी को और अधिक प्रगाढ़ बनाने का निर्णय लिया है और दोनों देश एक-दूसरे के विजन तथा लक्ष्यों में सहयोग करते हुए, विकसित राष्ट्र बनने की अपनी आकांक्षाओं को मिलकर साकार करेंगे।
श्री मोदी ने भारत यात्रा पर आये वियतनाम के राष्ट्रपति तो लम के साथ बुधवार को यहां द्विपक्षीय वार्ता में परस्पर संबंधों के पहलुओं पर व्यापक बातचीत की । इसके बाद श्री मोदी ने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि श्री तो लम ने अपनी भारत यात्रा की शुरुआत बोध गया से की है। उन्होंने कहा," यह हमारे दोनों देशों की साझा सभ्यतागत और आध्यात्मिक परंपरा को दर्शाता है। उनकी इस यात्रा और सार्थक चर्चाओं से, हम अपनी सद्भावना को कई ठोस परिणामों में बदल रहे हैं।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच एक दशक से समग्र रणनीतिक साझेदारी है और इस दौरान संबंधों में व्यापक प्रगति हुई है । दोनों देशों के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी और पर्यटन संबंध मजबूत हुए हैं। इस मजबूत नींव पर आगे बढते हुए " आज हम अपने संबंधों को और अधिक मजबूत समग्र रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जा रहे हैं। अब हम अपनी साझेदारी को और ऊँचे लक्ष्यों की ओर अग्रसर करेंगे। संस्कृति, संपर्क, क्षमता निर्माण के साथ-साथ, सुरक्षा, सततता और मजबूत आपूर्ति श्रृंखला हर क्षेत्र में हमारा सहयोग नए स्तर पर पहुँचेगा।"
उन्होंने कहा कि वैश्विक उथल-पुथल और आर्थिक चुनौतियों के इस दौर में अपनी प्रतिभा, सुशासन और आर्थिक सुधार के बल पर, भारत और वियतनाम दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं के रूप में उभर रहे हैं। अब हमारी प्रगाढ़ रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से, हम एक-दूसरे के तेज विकास के सहायक बनेंगे।
श्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने विकसित राष्ट्र बनने की यात्रा में परस्पर सहयोग पर सहमति व्यक्त की है और यह बुद्ध की शिक्षाओं की भावना पर आधारित है। उन्होंने कहा ," जैसा कि बुद्ध की शिक्षाओं की भावना है कि यदि आप किसी और के लिए दीप जलाते हैं, तो वह आपके अपने मार्ग को भी प्रकाशमान करता है।
इसी भावना के साथ, हम एक-दूसरे के विजन और लक्ष्यों में सहयोग करते हुए, विकसित राष्ट्र बनने की अपनी आकांक्षाओं को मिलकर साकार करेंगे। हम साथ चलेंगे, साथ बढ़ेंगे, और साथ जीतेंगे।"
संजीव जितेन्द्र
जारी वार्ता
More News

अमूल, मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ाये

13 May 2026 | 9:01 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) अमूल और मदर डेयरी ने गुरुवार से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है।.

see more..

नवनिर्वाचित विधायक को विश्वास प्रस्ताव पर वोट देने से रोकने का फैसला आपत्तिजनक: शीर्ष अदालत

13 May 2026 | 8:55 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को मद्रास उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें नव निर्वाचित तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) विधायक आर. श्रीनिवास सेतुपति को तमिलनाडु विधानसभा में किसी भी विश्वास मत के प्रस्ताव पर मतदान करने से रोक दिया गया था।.

see more..

मान ने शिवराज से किसानों के कल्याण और फसलों के विविधीकरण को बढ़ावा देने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

13 May 2026 | 8:47 PM

नयी दिल्ली 13 मई (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को यहां केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उनसे किसानों के कल्याण और फसलों के विविधीकरण को बढ़ावा देने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। .

see more..

मान ने शिवराज से किसानों के कल्याण और फसलों के विविधीकरण को बढ़ावा देने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

13 May 2026 | 8:39 PM

नयी दिल्ली 13 मई (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को यहां केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उनसे किसानों के कल्याण और फसलों के विविधीकरण को बढ़ावा देने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। .

see more..

बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास "प्रगति 2026" के लिए पूरी तरह तैयार है मेघालय का उमरोई

13 May 2026 | 8:06 PM

नयी दिल्ली 13 मई (वार्ता) मेघालय के उमरोई स्थित संयुक्त प्रशिक्षण नोड में 20 मई से शुरू होने वाले बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास "प्रगति 2026" की सभी तैयारी पूरी हो गयी है और क्षेत्र के मित्र देशों की सेनाओं के दलों के 18 मई को पहुंचने की संभावना है। .

see more..