Thursday, May 14 2026 | Time 08:35 Hrs(IST)
भारत


उत्तरी-पश्चिमी भारत में 10-12 मई के बीच आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी

नयी दिल्ली, 06 मई (वार्ता) मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी भारत में 10 से 12 मई के बीच आंधी-तूफान और बारिश का एक नया दौर शुरू होने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने की भी संभावना जतायी है।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को उत्तर-पूर्वी भारत (अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय) के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है और इसके साथ ही अगले 6-7 दिनों तक केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट गरज के साथ भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहा और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, महाराष्ट्र और दिल्ली में ओलावृष्टि की सूचना मिली है।
देश में सबसे अधिक तापमान महाराष्ट्र के वर्धा में 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिमी भारत के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब और हरियाणा में 10 से 12 मई के बीच बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
पूर्वी और मध्य भारत के बिहार में आज ओलावृष्टि की संभावना है, जबकि पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में नौ मई को 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश के आसार हैं।
उत्तर-पश्चिमी भारत में 10 मई तक अधिकतम तापमान में 5-7 डिग्री सेल्सियस और मध्य भारत में 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। नौ से 11 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में लू (हीट वेव) चलने की चेतावनी दी गई है।
दिल्ली और एनसीआर के इलाके में बुधवार शाम या रात तक गरज-चमक के साथ मौसम बदलने की संभावना है। दोपहर या शाम को धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। नौ मई तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने ओलावृष्टि और तेज हवाओं को देखते हुए किसानों को सलाह दी है कि वे कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें। बागवानी फसलों और फलों के पेड़ों को सहारा देने के लिए बांस की डंडियों का उपयोग करें। आम जनता को खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लेने और बिजली के उपकरणों का प्लग निकाल देने की सलाह दी गई है।
भारत अशोक
वार्ता
More News

अमेरिका से भारत की प्राचीन मूर्तियों की वापसी देश की सभ्यतागत स्मृति की पुनर्स्थापना का प्रतीक : शेखावत

13 May 2026 | 10:05 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बुधवार को कहा कि अमेरिका से भारत की पवित्र प्राचीन मूर्तियों की वापसी देश की सभ्यतागत स्मृति की पुनर्स्थापना का प्रतीक है। .

see more..

अमूल, मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ाये

13 May 2026 | 9:01 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) अमूल और मदर डेयरी ने गुरुवार से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है।.

see more..

नवनिर्वाचित विधायक को विश्वास प्रस्ताव पर वोट देने से रोकने का फैसला आपत्तिजनक: शीर्ष अदालत

13 May 2026 | 8:55 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को मद्रास उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें नव निर्वाचित तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) विधायक आर. श्रीनिवास सेतुपति को तमिलनाडु विधानसभा में किसी भी विश्वास मत के प्रस्ताव पर मतदान करने से रोक दिया गया था।.

see more..

मान ने शिवराज से किसानों के कल्याण और फसलों के विविधीकरण को बढ़ावा देने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

13 May 2026 | 8:47 PM

नयी दिल्ली 13 मई (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को यहां केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उनसे किसानों के कल्याण और फसलों के विविधीकरण को बढ़ावा देने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। .

see more..

मान ने शिवराज से किसानों के कल्याण और फसलों के विविधीकरण को बढ़ावा देने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

13 May 2026 | 8:39 PM

नयी दिल्ली 13 मई (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को यहां केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उनसे किसानों के कल्याण और फसलों के विविधीकरण को बढ़ावा देने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। .

see more..