Sunday, May 17 2026 | Time 11:23 Hrs(IST)
भारत


मोदी ने एक्स की डिस्प्ले तस्वीर बदलकर 'ऑपरेशन सिंदूर' की

मोदी ने  एक्स की डिस्प्ले तस्वीर बदलकर 'ऑपरेशन सिंदूर' की

नयी दिल्ली 07 (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर अपने सोशल मीडिया एक्स की डिस्प्ले तस्वीर बदलकर 'ऑपरेशन सिंदूर' कर ली है और सैनिकों के पराक्रम और देशभक्ति की सराहना की है।




श्री मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और बहादुरी को नमन करते हुए एक्स पर लिखा, "ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली असाधारण विजय हमारे वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम और देशभक्ति की प्रेरक मिसाल है। उनके अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा पर हर देशवासी को गर्व है।"




उन्होंने इस मौके पर महाभारत का एक श्लोक को एक्स पर पोस्ट किया, उदीर्णमनसो योधा वाहनानि च भारत। यस्यां भवन्ति सेनायां ध्रुवं तस्यां जयं वदेत्।"


 


इस श्लोक का अर्थ है हे भरतवंशी (युधिष्ठिर)! जिस सेना के सैनिक (योद्धा) और वाहन (घोड़े, हाथी, रथ आदि) उत्साही और उच्च मनोबल वाले (उदीर्णमनस:) होते हैं, उस सेना की विजय निश्चित (ध्रुवम्) समझनी चाहिए।


 


गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर भारतीय सेना ने सात मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था और पाकिस्तान में स्थित आतंकवादियों के कई ठिकानों को नष्ट कर दिया था।


 


संतोष

वार्ता

More News

सरकार में ज़िम्मेदारी कोई नहीं लेता, धर्मेंद्र प्रधान को बताएं मोदी : राहुल

16 May 2026 | 11:40 PM

नयी दिल्ली, 16 मई (वार्ता) कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में पेपर लीक मामले को लेकर मोदी सरकार पर फिर निशाना साधा और कहा कि सरकार में कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता है और पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जिम्मेदार है इसलिए उनको पद से हटाया जाना चाहिए।.

see more..

शालीमार गांव में सड़क चौड़ीकरण योजना से बेदखली का सामना कर रहे परिवारों से मिले डॉक्टर नरेश

16 May 2026 | 11:35 PM

नयी दिल्ली 16 मई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के शालीमार गांव में सड़क संख्या 320 के चौड़ी करण योजना से बेदखली का सामना कर रहे परिवारों से मुलाकात की और उनकी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।.

see more..

नीदरलैंड ने 11वीं शताब्दी की चोल ताम्रपट्टिकाएँ भारत को लौटाई

16 May 2026 | 10:17 PM

द हेग 16 मई (वार्ता) नीदरलैंड के लाइडेन विश्वविद्यालय पुस्तकालय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन की उपस्थिति में शनिवार को यहां 11वीं शताब्दी की चोल ताम्रपट्टिकाएँ भारत को वापस लौटा दी।.

see more..

एटीएफ दर घटाने से एयरलाइन्स को मिलेगी बड़ी राहत: रेखा गुप्ता

16 May 2026 | 9:04 PM

नयी दिल्ली, 16 मई (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर वैट दर को 25 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत करने से एयरलाइन्स को बड़ी राहत मिलेगी।.

see more..

एनटीए में दो संयुक्त सचिव और दो संयुक्त निदेशकों की नियुक्ति को मंजूरी

16 May 2026 | 8:53 PM

नयी दिल्ली, 16 मई (वार्ता) नीट पेपर लीक विवाद के बाद चर्चा में रही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शनिवार को दो संयुक्त सचिव और दो संयुक्त निदेशकों की नियुक्ति को मंजूरी दी।.

see more..