Sunday, May 17 2026 | Time 11:27 Hrs(IST)
भारत


ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ प्रतिक्रिया- सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धताः मोदी

ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ प्रतिक्रिया- सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धताः मोदी

नयी दिल्ली 07 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ प्रतिक्रिया और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दिखाता है।




श्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि पूरा राष्ट्र हमारे बलों के शौर्य को सलाम करता है।


 


श्री मोदी ने कहा, “ एक वर्ष पहले हमारे सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अद्वितीय साहस, सटीकता और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया था। उन्होंने उन लोगों को करारा जवाब दिया जिन्होंने पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर हमला करने का दुस्साहस किया था। पूरा राष्ट्र हमारे बलों के शौर्य को सलाम करता है।"


 


प्रधानमंत्री ने कहा. "ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ प्रतिक्रिया और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाया। इसने हमारे सशस्त्र बलों की पेशेवर क्षमता, तैयारी और समन्वित शक्ति को भी उजागर किया। साथ ही, इसने हमारे बलों के बीच बढ़ती संयुक्तता को प्रदर्शित किया और यह रेखांकित किया कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की भारत की खोज ने हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को कितनी मजबूती प्रदान की है।"


 


उन्होंने कहा कि आज एक वर्ष बाद भी भारत आतंकवाद को पराजित करने और उसके समर्थक तंत्र को नष्ट करने के अपने संकल्प पर पहले की तरह अडिग हैं।


 


संजीव, संतोष

वार्ता

More News

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 18 मई)

17 May 2026 | 8:20 AM

नयी दिल्ली 17 मई (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।.

see more..

सरकार में ज़िम्मेदारी कोई नहीं लेता, धर्मेंद्र प्रधान को बताएं मोदी : राहुल

16 May 2026 | 11:40 PM

नयी दिल्ली, 16 मई (वार्ता) कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में पेपर लीक मामले को लेकर मोदी सरकार पर फिर निशाना साधा और कहा कि सरकार में कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता है और पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जिम्मेदार है इसलिए उनको पद से हटाया जाना चाहिए।.

see more..

शालीमार गांव में सड़क चौड़ीकरण योजना से बेदखली का सामना कर रहे परिवारों से मिले डॉक्टर नरेश

16 May 2026 | 11:35 PM

नयी दिल्ली 16 मई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के शालीमार गांव में सड़क संख्या 320 के चौड़ी करण योजना से बेदखली का सामना कर रहे परिवारों से मुलाकात की और उनकी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।.

see more..

नीदरलैंड ने 11वीं शताब्दी की चोल ताम्रपट्टिकाएँ भारत को लौटाई

16 May 2026 | 10:17 PM

द हेग 16 मई (वार्ता) नीदरलैंड के लाइडेन विश्वविद्यालय पुस्तकालय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटन की उपस्थिति में शनिवार को यहां 11वीं शताब्दी की चोल ताम्रपट्टिकाएँ भारत को वापस लौटा दी।.

see more..

एटीएफ दर घटाने से एयरलाइन्स को मिलेगी बड़ी राहत: रेखा गुप्ता

16 May 2026 | 9:04 PM

नयी दिल्ली, 16 मई (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) पर वैट दर को 25 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत करने से एयरलाइन्स को बड़ी राहत मिलेगी।.

see more..