Monday, Jun 15 2026 | Time 07:54 Hrs(IST)
भारत


पूर्वोत्तर परिषद के 73वां पूर्ण सत्र का 4 जून, 2026 को शिलांग में आयोजन, गृहमंत्री शाह करेंगे अध्यक्षता

नयी दिल्ली, 03 जून (वार्ता) पूर्वोत्तर परिषद (एनईसी) का 73 वां पूर्ण सत्र गुरुवार को मेघालय के शिलांग में आयोजित किया जा रहा है जिसकी अध्यक्षता गृह मंत्री और परिषद के अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। इस बैठक में पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास विभाग (डोनर) के केंद्रीय मंत्री परिषद के उपाध्यक्ष ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया; विभाग के राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार; पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री; परिषद के अन्य सदस्य; और केंद्र एवं राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
डोनर मंत्रालय की बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार परिषद की इस बैठक से पहले वहां आज बांस, अगरवुड और क्षेत्र में पर्यटन से जुड़ी अष्टलक्ष्मी दर्शन जैसी प्रमुख पहलों और अन्य मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा करने के लिए बुधवार को बैठक आयोजित की गयी है।
पूर्वोत्तर परिषद अधिनियम, 1971 के तहत गठित उत्तर पूर्वी परिषद, पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए सर्वोच्च क्षेत्रीय योजना निकाय के रूप में कार्य करती है और इस क्षेत्र में समन्वित विकास को बढ़ावा देने और सहकारी संघवाद को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कल की बैठक के पूर्ण सत्र में उत्तर पूर्व विजन प्लान 2047 पर आगे विचार-विमर्श किया जाएगा, जिसका उद्देश्य आजादी के सौ साल पूरे होने तक उत्तर पूर्वी क्षेत्र को आर्थिक विकास,संपर्क, नवाचार, स्थिरता और सांस्कृतिक समृद्धि के एक जीवंत केंद्र में बदलने की एक दीर्घकालिक रूपरेखा प्रदान करना है।
इस पूर्ण सत्र के दौरान पूर्वोत्तर परिषद के सदस्य क्षेत्रीय विकास प्राथमिकताओं और अंतर-राज्यीय सहयोग को बढ़ाने के अवसरों पर भी अपने विचार साझा करेंगे।
मनोहर जितेन्द्र
वार्ता
More News
ममता के नेतृत्व से नाराज तृणमूल कांग्रेस के 20 लोक सभा सदस्य पार्टी से अलग हुए, लोकसभा अध्यक्ष से अगल बैठने की जगह मांगी

ममता के नेतृत्व से नाराज तृणमूल कांग्रेस के 20 लोक सभा सदस्य पार्टी से अलग हुए, लोकसभा अध्यक्ष से अगल बैठने की जगह मांगी

14 Jun 2026 | 10:38 PM

नयी दिल्ली , 14 जून (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस में तेजी बदलते घटनाक्रमों के बीच ममता बनर्जी के नेतृत्व से नाराज उनकी पार्टी के कुछ लोकसभा सदस्यों ने रविवार को एक समूह के रूप में राजधानी में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और उनसे सदन में 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी' के सदस्य के रूप में लग बैठने की अनुमति दिये जाने का अनुरोध पत्र दिया। श्री बिड़ला से मुलाकात के बाद इस गुट की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया कि वे सदन में अलग बैठेंगे और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ सहयोग करेंगे।

see more..
मोदी और मैक्रों ने द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा सहयोग को अधिक सशक्त बनाने पर सहमति व्यक्त की

मोदी और मैक्रों ने द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा सहयोग को अधिक सशक्त बनाने पर सहमति व्यक्त की

14 Jun 2026 | 10:32 PM

नयी दिल्ली 14 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को फ्रांस के शहर नीस स्थित विला केरीलोस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और रक्षा प्लेटफार्म तथा उन्नत प्रौद्योगिकियों के सह सह-डिज़ाइन, सह-विकास और सह-उत्पादन पर पर जोर देते हुए रक्षा सहयोग को अधिक सशक्त बनाने पर सहमति व्यक्त की। दोनों देश अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लिए एक उच्च स्तरीय तंत्र स्थापित करने पर भी राजी हुए। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों में नवाचार और प्रौद्योगिकी साझेदारी को दीर्घकालिक दिशा प्रदान करने के लिए "नवाचार रोड़मैप 2030" को अपनाया।

see more..

प्रोजेक्ट जीआईबी के तहत बंदी पक्षियों की संख्या 94 पहुंची : यादव

14 Jun 2026 | 10:16 PM

नयी दिल्ली, 14 जून (वार्ता) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि प्रोजेक्ट ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (जीआईबी) के तहत पिछले कुछ दिनों में तीन नए चूजों को संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम में शामिल किए जाने के साथ ही बंदी पक्षियों की संख्या बढ़कर 94 हो गई है।.

see more..

मोदी शासन के 12 साल में राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क 61 प्रतिशत बढ़ने क दावा

14 Jun 2026 | 9:56 PM

नयी दिल्ली, 14 जून (वार्ता) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आधारभूत ढांचे का तेजी से विकास हुआ है और इसी का परिणाम है कि पिछले 12 वर्षों में राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में 61 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।.

see more..

भारत-फ्रांस ने नवाचार और अंतरिक्ष सहयोग को नई दिशा दी, 13 समझौते तथा घोषणाएं की

14 Jun 2026 | 9:55 PM

नयी दिल्ली 14 जून (वार्ता) भारत और फ्रांस ने द्विपक्षीय साझेदारी को नई गति देते हुए प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, व्यापार, रक्षा, कौशल विकास और अंतरिक्ष सहयोग से जुड़े क्षेत्रों में 13 महत्वपूर्ण समझौतों, घोषणाओं और पहलों को रविवार को अंतिम रूप दिया। .

see more..