Monday, Jun 15 2026 | Time 06:53 Hrs(IST)
भारत


ओडिशा की जनजातीय किशोरी की 'मानव तस्करी', झांसी में 'बंधक बनाकर यौन शोषण' की मीडिया रिपोर्ट पर दो राज्यों की पुलिस को मानवाधिकार का नोटिस

नयी दिल्ली, 03 जून (वार्ता) ओडिशा में जनजातीय समाज की एक किशारी को कथित रूप से मानव तस्करी के जरिये उत्तर प्रदेश ले जा कर उसका यौन शोषण करने की रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लेते हुए भारतीय राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने दोनों राज्यों के पुलिस महानिदेशकों को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में पूरा विवरण देने को कहा है।
आयोग ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने इस प्रकरण में मीडिया की 29 मई को प्रकाशित एक रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा गया है कि ओडिशा के ढेंकनाल ज़िले के कंकड़हाड़ा इलाके की एक 17 वर्षीय आदिवासी लड़की को मानव तस्करी का शिकार बनाया गया, उसे बेच दिया गया और उत्तर प्रदेश के झांसी में लगभग दो साल तक उसके साथ बार-बार यौन उत्पीड़न किया गया।
कहा जा रहा है कि कि पीड़िता और तीन अन्य लड़कियों को नौकरी दिलाने के बहाने उत्तर प्रदेश ले जाया गया था। लड़की किसी तरह एक स्थानीय वकील की मदद से वहां से भाग निकली और झांसी पुलिस से संपर्क किया। हालांकि, उसका बयान दर्ज कर लिया गया था, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उसे ओडिशा वापस जाने के लिए ट्रेन का टिकट देने के अलावा कोई और कार्रवाई नहीं की। ओडिशा लौटने पर, ओडिशा पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया और अब इस मामले की जांच चल रही है।
आयोग ने कहा है कि यदि मीडिया की रिपोर्ट सही है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का एक गंभीर मामला सामने आता है। आयोग ने ओडिशा के पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और ढेंकनाल के ज़िलाधिकारी को नोटिस जारी कर, दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने इस मामले में जांच की मौजूदा स्थिति और पीड़िता को राहत तथा पुनर्वास प्रदान करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देने को कहा है।
मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता को लगभग तीन महीने तक एक घर में बंधक बनाकर रखा गया और वहां उसके साथ बार-बार यौन उत्पीड़न किया गया। आगे यह भी आरोप लगाया गया है कि जब पीड़िता गर्भवती हो गई, तो उसकी सहमति के बिना ही उसे गर्भपात करवाने के लिए मजबूर किया गया। आरोप है कि उसे 50,000 रुपये में किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया और वहां से भाग निकलने से पहले, लगभग दो साल तक कई अन्य लोगों द्वारा उसके साथ बार-बार यौन उत्पीड़न किया गया।
मनोहर जितेन्द्र
वार्ता
More News
ममता के नेतृत्व से नाराज तृणमूल कांग्रेस के 20 लोक सभा सदस्य पार्टी से अलग हुए, लोकसभा अध्यक्ष से अगल बैठने की जगह मांगी

ममता के नेतृत्व से नाराज तृणमूल कांग्रेस के 20 लोक सभा सदस्य पार्टी से अलग हुए, लोकसभा अध्यक्ष से अगल बैठने की जगह मांगी

14 Jun 2026 | 10:38 PM

नयी दिल्ली , 14 जून (वार्ता) तृणमूल कांग्रेस में तेजी बदलते घटनाक्रमों के बीच ममता बनर्जी के नेतृत्व से नाराज उनकी पार्टी के कुछ लोकसभा सदस्यों ने रविवार को एक समूह के रूप में राजधानी में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और उनसे सदन में 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी' के सदस्य के रूप में लग बैठने की अनुमति दिये जाने का अनुरोध पत्र दिया। श्री बिड़ला से मुलाकात के बाद इस गुट की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया कि वे सदन में अलग बैठेंगे और भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ सहयोग करेंगे।

see more..
मोदी और मैक्रों ने द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा सहयोग को अधिक सशक्त बनाने पर सहमति व्यक्त की

मोदी और मैक्रों ने द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा सहयोग को अधिक सशक्त बनाने पर सहमति व्यक्त की

14 Jun 2026 | 10:32 PM

नयी दिल्ली 14 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को फ्रांस के शहर नीस स्थित विला केरीलोस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और रक्षा प्लेटफार्म तथा उन्नत प्रौद्योगिकियों के सह सह-डिज़ाइन, सह-विकास और सह-उत्पादन पर पर जोर देते हुए रक्षा सहयोग को अधिक सशक्त बनाने पर सहमति व्यक्त की। दोनों देश अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के लिए एक उच्च स्तरीय तंत्र स्थापित करने पर भी राजी हुए। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों में नवाचार और प्रौद्योगिकी साझेदारी को दीर्घकालिक दिशा प्रदान करने के लिए "नवाचार रोड़मैप 2030" को अपनाया।

see more..

प्रोजेक्ट जीआईबी के तहत बंदी पक्षियों की संख्या 94 पहुंची : यादव

14 Jun 2026 | 10:16 PM

नयी दिल्ली, 14 जून (वार्ता) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि प्रोजेक्ट ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (जीआईबी) के तहत पिछले कुछ दिनों में तीन नए चूजों को संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम में शामिल किए जाने के साथ ही बंदी पक्षियों की संख्या बढ़कर 94 हो गई है।.

see more..

मोदी शासन के 12 साल में राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क 61 प्रतिशत बढ़ने क दावा

14 Jun 2026 | 9:56 PM

नयी दिल्ली, 14 जून (वार्ता) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आधारभूत ढांचे का तेजी से विकास हुआ है और इसी का परिणाम है कि पिछले 12 वर्षों में राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में 61 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।.

see more..

भारत-फ्रांस ने नवाचार और अंतरिक्ष सहयोग को नई दिशा दी, 13 समझौते तथा घोषणाएं की

14 Jun 2026 | 9:55 PM

नयी दिल्ली 14 जून (वार्ता) भारत और फ्रांस ने द्विपक्षीय साझेदारी को नई गति देते हुए प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, व्यापार, रक्षा, कौशल विकास और अंतरिक्ष सहयोग से जुड़े क्षेत्रों में 13 महत्वपूर्ण समझौतों, घोषणाओं और पहलों को रविवार को अंतिम रूप दिया। .

see more..