Friday, Jul 10 2026 | Time 16:08 Hrs(IST)
भारत


राम मंदिर चढ़ावा विवाद गरमाया, तिवारी बोले– 'दोषियों को बचाने में जुटी भाजपा सरकार'

नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस सांसद एवं राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने राम मंदिर चढावा और कथित वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राम मंदिर ट्रस्ट पर हमला बोला और कहा कि सरकार दोषियों को बचाने में जुटी हुई है।
श्री तिवारी ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के पत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके मन में जो आशंका थी, वह सही साबित होती दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि श्री राय ने लिखित रूप से कहा है कि वह विशेष जांच दल की रिपोर्ट आने के बाद ही बोलेंगे। उन्होंने सवाल किया कि क्या चंपत राय को पहले से ही एसआईटी की रिपोर्ट की जानकारी है और क्या उन्हें यह भी मालूम है कि रिपोर्ट आने के बाद वह बोलने की स्थिति में होंगे या जेल के अंदर होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में भगवान राम के नाम पर लूट करने वालों को सजा नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब राम भक्तों और जनता को ऐसे लोगों तथा उन्हें बचाने वालों के खिलाफ खड़ा होना पड़ेगा।
राज्य सभा में विपक्ष के उपनेता ने भाजपा पर कांग्रेस के भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने के आरोपों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल नहीं उठाया। उन्होंने याद दिलाया कि नौ नवंबर 1989 को तत्कालीन केंद्रीय गृहमंत्री सरदार बूटा सिंह के कार्यकाल में अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि का शिलान्यास हुआ था। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस भगवान राम के अस्तित्व को नहीं मानती, तो शिलान्यास क्यों कराती। उनके अनुसार कांग्रेस पहले भी भगवान राम में आस्था रखती थी, आज भी रखती है और आगे भी रखेगी।
श्री तिवारी ने कहा कि चाहे मामला मंदिर का हो या वक्फ का, यदि कहीं भी चढावा की चोरी, जमीन में हेराफेरी या कोई अन्य गड़बड़ी हुई है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी एसआईटी बनाकर दोषियों को बचाने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए। भाजपा पर धार्मिक स्थलों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि कथित अनियमितताओं की खबरें अब केवल अयोध्या तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बदरीनाथ और केदारनाथ से भी चढ़ावे में गड़बड़ी की बातें सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां लूट मची हुई है।
उन्होंने संसद में दिए अपने पुराने बयान का उल्लेख करते हुए कहा, "हम भगवान राम के पुजारी हैं, ये भाजपाई राम के व्यापारी हैं।" श्री तिवारी ने दावा किया कि आज की परिस्थितियां उनके इस कथन को सही साबित कर रही हैं और भाजपा के लिए भगवान राम आस्था नहीं, बल्कि राजनीति और लूट का विषय बन गए हैं।
रवि उप्रेती
वार्ता
More News

केंद्र ने औषधि से संबंधित नियम, 2026 को किया अधिसूचित; 30 मिलीलीटर से ज़्यादा अल्कोहल-आधारित माउथवॉश 'अनुसूची के' से बाहर

10 Jul 2026 | 3:39 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) केंद्र सरकार ने औषधि से संबंधित नियम, 1945 में संशोधन करते हुए औषधि से संबंधित (दसवां संशोधन) नियम, 2026 को अधिसूचित किया है। इसके अंतर्गत, 30 मिलीलीटर से ज़्यादा क्षमता वाली बोतलों या पैक में बेचे जाने वाले और 12 प्रतिशत से ज़्यादा एथिल अल्कोहल वाले माउथवॉश उत्पादों को 'अनुसूची के' के अंतर्गत मिली छूट से बाहर कर दिया गया है।.

see more..

प्रतापराव जाधव ने दिल्ली के वनरोपण अभियान में औषधीय पौधों को शामिल करने का सुझाव दिया

10 Jul 2026 | 3:32 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने दिल्ली सरकार के व्यापक वनरोपण अभियान और दिल्ली रिज पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण की पहल की सराहना करते हुए शहरी वन विकास में औषधीय पौधों को प्रमुखता से शामिल करने का सुझाव दिया है। .

see more..

दो दिन की यात्रा पर न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचे मोदी, प्रधानमंत्री लक्सन के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

10 Jul 2026 | 3:29 PM

नयी दिल्ली 10 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में शुक्रवार को न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड पहुंचे , जहां न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने हवाई अड्डे पर उनका खुद स्वागत किया।.

see more..

मानव-वन्यजीव संघर्ष नहीं, सह-अस्तित्व और सद्भाव बने पारिस्थितिकीय स्थिरता का मूल मंत्र : भूपेंद्र यादव

10 Jul 2026 | 3:02 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मानव-वन्यजीव संघर्ष उत्कृष्टता केंद्र और मानव-वन्यजीव संघर्ष पर राष्ट्रीय पोर्टल की शुरुआत करते हुए मानव-वन्यजीव के बीच संघर्ष की बजाय सह-अस्तित्व और सद्भाव की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि यही पारिस्थितिकीय स्थिरता का मूल मंत्र होना चाहिए।.

see more..

उत्तर रेलवे 680 किलोमीटर मार्ग पर 'कवच 4.0' लगाने के ले 206 करोड़ रुपये परियोजना को मिली मंजूरी

10 Jul 2026 | 2:54 PM

नयी दिल्ली 10 जुलाई (वार्ता) उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में रेवाड़ी-दिल्ली और शकूरबस्ती-बठिंडा खंड के 680 किलोमीटर मार्ग पर 'कवच 4.0' लगाया जाएगा। रेलवे ने इसके लिए 206 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी प्रदान की है।.

see more..