Friday, Jul 10 2026 | Time 17:04 Hrs(IST)
भारत


इंडोनेशिया की सफल यात्रा के बाद , दूसरे चरण में आस्ट्रेलिया रवाना हुए मोदी

नयी दिल्ली 08 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंडोनेशिया की सफल यात्रा के बाद तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को आस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गये।
श्री मोदी सोमवार को इंडोनेशिया पहुंचे थे और तीन दिन के प्रवास के दौरान उन्होंने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता के साथ-साथ अनेक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। दोनों देशों ने 14 समझौते किये और संबंधों को मजबूत बनाने के लिए छह घोषणाएं भी की।
इंडोनेशिया से रवाना होने से पहले श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें इस यात्रा की उपलब्धियों से संतोष का अनुभव हो रहा है।
उन्होंने कहा ," मैं अपनी इंडोनेशिया यात्रा का समापन कर रहा हूँ, हमारी साझेदारी के भविष्य को लेकर हासिल हुई उपलब्धियों से मुझे अत्यंत संतोष का अनुभव हो रहा है। मैं इंडोनेशिया की जनता तथा राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के प्रति उनकी असाधारण आत्मीयता और भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के उनके व्यक्तिगत संकल्प के लिए अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। "
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस यात्रा ने रक्षा और सुरक्षा, समुद्री सहयोग, महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल नवाचार तथा क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में सहयोग के नए मार्ग खोले हैं।
संजीव जितेन्द्र
वार्ता
More News

'दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रो सिंह की कुलपति पद पर पुनर्ननियुक्ति दूरदर्शी, ऐतिहासिक फैसला'

10 Jul 2026 | 4:55 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर प्रो योगेश सिंह की पुनर्नियुक्ति के सरकार के निर्णय को दूरदर्शी और ऐतिहासिक महत्व का फैसला बताते विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज़ में संयुक्त निदेशक डॉ. प्रेरणा मल्होत्रा ने कहा है कि श्री सिंह के लिए संस्थान को 21वीं सदी के एक अग्रणी शिक्षा केंद्र के रूप में ढालने का एक महती अवसर मिला है।.

see more..

युवा कांग्रेस ने एथनॉल नीति को बताया बड़ा घोटाला, किया प्रदर्शन

10 Jul 2026 | 4:54 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) युवा कांग्रेस ने एथनॉल मिश्रण (ई-20) नीति को 'बड़ा घोटाला' बताते हुए इसको लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और इस नीति को वापस लेने की मांग की है।.

see more..
दो दिन की यात्रा पर न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचे मोदी, प्रधानमंत्री लक्सन के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

दो दिन की यात्रा पर न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचे मोदी, प्रधानमंत्री लक्सन के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

10 Jul 2026 | 4:40 PM

नयी दिल्ली 10 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में शुक्रवार को न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड पहुंचे , जहां न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने हवाई अड्डे पर उनका खुद स्वागत किया। श्री मोदी ऑस्ट्रेलिया की यात्रा संपन्न होने के बाद न्यूजीलैंड पहुंचे हैं। चार दशक से भी अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली न्यूजीलैंड यात्रा है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह प्रधानमंत्री लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता को लेकर बेहद उत्सुक हैं। वह एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे।

see more..

चेक बाउंस मामलों में दिल्ली हाईकोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 3 महीने की जेल की सजा सुनाई

10 Jul 2026 | 4:39 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कई चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की दोषी ठहराये जाने को बरकरार रखते हुए उन्हें सात मामलों में से प्रत्येक में तीन महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई। ये सभी सजाएं साथ चलेंगी। .

see more..

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण को दुरूस्त करने के लिए समझौता ज्ञापन पर किये हस्ताक्षर

10 Jul 2026 | 4:20 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और आईपी ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में आयोजित तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान सीएसआईआर के पारंपरिक ज्ञान डिजिटल पुस्तकालय (सीएसआईआर-टीकेडीएल) तक पहुंच के संबंध में एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। .

see more..