Wednesday, Jul 15 2026 | Time 23:09 Hrs(IST)
भारत


तमिलनाडु के किसानों को केंद्र की बड़ी राहत, शिवराज ने खोपरा और तोतापुरी आम की सरकारी खरीद को दी मंजूरी

नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) किसानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के खोपरा और तोतापुरी आम उत्पादक किसानों के लिए बड़े पैमाने पर सरकारी खरीद को मंजूरी दे दी है।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से दी गयी इस स्वीकृति से राज्य के किसानों को उनकी उपज का सही और लाभकारी मूल्य मिलेगा, जिससे वे बाजार के उतार-चढ़ाव और घाटे में फसल बेचने की मजबूरी से बच सकेंगे।
वर्ष 2026 के लिए तमिलनाडु सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए केंद्र सरकार ने 'मूल्य समर्थन योजना' (पीएसएस) के तहत 87,226 टन खोपरा की खरीद को मंजूरी दी है। इसमें 87 हजार टन मिलिंग खोपरा और 226 टन बाल खोपरा शामिल है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर होने वाली इस पूरी खरीद का कुल मूल्य 1,049.16 करोड़ रुपये से अधिक होगा। सरकार के इस कदम से राज्य के खोपरा उत्पादक किसानों को सीधी आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।
इसके साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री ने तोतापुरी आम उत्पादक किसानों के लिए 'बाजार हस्तक्षेप योजना' (एमआईएस) के तहत 96,879 टन आम की खरीद को हरी झंडी दिखायी है। इसके लिए 1,545.41 रुपये प्रति क्विंटल का 'बाजार हस्तक्षेप मूल्य' (एमआईपी) तय किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य आम की बंपर पैदावार के समय बाजार में गिरती कीमतों से किसानों को बचाना और उनकी आय को स्थिर रखना है।
आलम अशोक
वार्ता
More News

भारत टेक्स 2026: निवेशकों एवं आगंतुकों को लुभा रहा है बिहार पवेलियन

15 Jul 2026 | 10:40 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स 2026 के दूसरे दिन बुधवार को बिहार पवेलियन में दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। .

see more..

आईआरसीटीसी की नयी वेबसाइट का बीटा वर्जन हुआ लाइव, रेलवे ने सुधार के लिए मांगे हैं सुझाव

15 Jul 2026 | 10:35 PM

नयी दिल्ली 15 जुलाई (वार्ता) ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रक्रिया को आसान, त्वरित और उपयोगकर्ताओं के अनुकूल तैयार की गयी भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की नयी वेबसाइट का बीटा वर्जन लाइव हो गया है। .

see more..

निरंतर सीखने वालों का है भविष्य : जयंत चौधरी

15 Jul 2026 | 10:32 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने बुधवार को कहा कि भविष्य उन्हीं का है जो निरंतर सीखते हैं, बदलते परिवेश के अनुरूप खुद को ढालते हैं और नवाचार करते हैं। .

see more..

काशी में विश्वस्तरीय अवसंरचना सुविधाओं के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं:मोदी

15 Jul 2026 | 9:34 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार्मिक नगर वाराणसी में अवसंरचना सुविधाओं के विस्तार सहित मंत्रिमंडल की बुधवार की बैठक के निर्णयों को जीवन की सुगमता, कृषि और उद्योग क्षेत्र की जरूरतों की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि सरकार वाराणसी में विश्वस्तरीय अवसंरचना सुविधाओं के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।.

see more..

जून में शहरों में बेरोजगारी बढ़ी, ग्रामीण इलाकों में कम हुई

15 Jul 2026 | 9:32 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) देश में जून महीने में बेरोजगारी की दर स्थिर रही है हालांकि शहरों में इसमें तेजी आयी है जबकि ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी घटी है। .

see more..