Sunday, Aug 9 2026 | Time 21:14 Hrs(IST)
भारत


युवाओं के साथ खड़े होकर राहुल बोले, छात्रों पर कार्रवाई के लिए अमित शाह जिम्मेदार

युवाओं के साथ खड़े होकर राहुल बोले, छात्रों पर कार्रवाई के लिए अमित शाह जिम्मेदार

नयी दिल्ली, 05 अगस्त (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि छात्रों पर हुई कार्रवाई के लिए गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं और यही कारण है कि वह इस मुद्दे पर संसद में आकर जवाब नहीं दे रहे हैं लेकिन देश के जिन युवाओं को आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है वह उनके साथ खड़े हैं इसलिए युवाओं को किसी से डरने की जरूरत नहीं है।




श्री गांधी ने बुधवार को 10 जनपथ के बाहर देश के विभिन्न हिस्सों से आये उन आंदोलनकारियों के साथ संवाददाताओं को संबोधित किया जिनका आरोप है कि आंदोलन में शामिल होने के कारण उनको डराया और धमकाया जा रहा है। उन्होंने इन युवाओं से बातचीत की है और उनकी पीड़ा को समझा है। उन्होंने बताया कि ये युवा देश के अलग-अलग राज्यों से आये हैं और सभी ने बताया कि उन्होंने किसी प्रकार की हिंसा नहीं की, लेकिन उनके साथ लगातार हिंसा, धमकी और उत्पीड़न हो रहा है।




कांग्रेस नेता ने कहा, "जब किसी नागरिक के साथ अन्याय होता है तो उसकी मदद करना हमारा कर्तव्य है। महिलाओं के घरों में गुंडे भेजे जा रहे हैं और उन पर जबरन गलती स्वीकार करने का दबाव बनाया जा रहा है। आज ये युवा देश की प्रेस के सामने हैं, लेकिन अमित शाह संसद के सामने नहीं आ सकते। अगर वह संसद में नहीं आ रहे हैं तो इसकी दो ही वजह हैं, या तो वह जानते हैं कि छात्रों के खिलाफ हुई कार्रवाई के लिए वही जिम्मेदार हैं या फिर वह जवाब देने से बच रहे हैं।"




मुंबई से आयी रिया अहीर ने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को न पढ़ने दिया जा रहा है और न ही उन्हें सुरक्षित माहौल मिल रहा है। उनका कहना था कि वह पुलिस की गाडी के सामने आयी थी और उनका यह वीडियो खूब चलाया जा रहा है।




झारखंड की नूतन ने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान उनके सामने पैलेट गन चलायी गयी थी और गोली उनके कान के बगल से सनसनाते हुए निकली है। उत्तर प्रदेश की फरहनाज ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ गुंडों जैसा व्यवहार किया, जबकि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों की मांग कर रहे थे।




नागपुर से आये भारत भाई ने आरोप लगाया कि छात्रों पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की गयी और उन्होंने कई छात्रों को खून से लथपथ देखा। वहीं मुस्कान ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण मार्च के दौरान एक पुरुष पुलिसकर्मी ने उनके साथ अभद्रता की और उन पर लाठी चलायी। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों के खिलाफ गलत माहौल बनाया जा रहा है।




अभिनव अशोक

वार्ता

More News

भारत मंडपम में 12 से 15 अगस्त तक होगा भारत की वैश्विक क्षमता का भव्य प्रदर्शन

09 Aug 2026 | 9:02 PM

नयी दिल्ली, 09 (वार्ता) भारत का हर उत्पाद—एक संभावना, हर उद्यमी—एक शक्ति,हर युवा—एक भविष्य,.

see more..

फुकेत-दिल्ली उड़ान की घटना के बाद एयर इंडिया के पायलट की स्क्रीनिंग जांच की पुष्टि की जरूरत

09 Aug 2026 | 9:00 PM

नयी दिल्ली, 09 अगस्त (वार्ता) नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि चार अगस्त को फुकेत-दिल्ली उड़ान के दौरान अचानक ऊंचाई कम होने का शिकार हुए एयर इंडिया के ए320 विमान के पायलट-इन-कमांड (पीआईसी) की स्क्रीनिंग जांच का परिणाम ऐसा आया है जिसकी पुष्टि की जरूरत है।.

see more..

नशे में था पायलट: रिपोर्ट, हवा में 300 फीट गिरा था एयर इंडिया का विमान

09 Aug 2026 | 6:47 PM

नयी दिल्ली, 09 अगस्त (वार्ता) एयर इंडिया का जो विमान गत 04 अगस्त को हवा में अचानक 300 फीट नीचे गिर गया था, उसका मुख्य पायलट नशीले पदार्थ के सेवन के लिए किये गये स्क्रीनिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। .

see more..

भारत ने जीवाश्म ईंधन रहित विद्युत उत्पादन क्षमता में 300 गीगावाट का ऐतिहासिक आंकड़ा हासिल किया

09 Aug 2026 | 6:37 PM

नयी दिल्ली नौ अगस्त (वार्ता) देश के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन और जलवायु लक्ष्यों की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारत ने 31 जुलाई तक गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली उत्पादन क्षमता में 300 गीगावाट (जीडब्ल्यू) का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है। यह 2030 तक निर्धारित 500 गीगावाट के राष्ट्रीय लक्ष्य का 60 प्रतिशत से भी अधिक है। .

see more..
राजनाथ ने सशस्त्र बलों के शौर्य की सराहना की, कहा रक्तदान को संस्कृति बनाए युवा

राजनाथ ने सशस्त्र बलों के शौर्य की सराहना की, कहा रक्तदान को संस्कृति बनाए युवा

09 Aug 2026 | 6:17 PM

नयी दिल्ली 09 अगस्त (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर ने देश के रक्षा बलों के "अद्वितीय शौर्य" का प्रदर्शन के साथ दुनिया को यह संदेश भी दिया कि देश अपने नागरिकों और महिलाओं के सिंदूर की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि श्री सिंह ने दिल्ली छावनी स्थित बेस अस्पताल में 'सिंदूर महारक्तदान यात्रा' रक्तदान शिविर को संबोधित करते हुए सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों और उनके आकाओं को समाप्त करने की सराहना की और कहा कि भारत पर "बुरी नजर" डालने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

see more..