Sunday, Aug 9 2026 | Time 22:33 Hrs(IST)
भारत


कैबिनेट सचिव, गृह सचिव को एक-एक साल का सेवा विस्तार

नयी दिल्ली, 05 अगस्त (वार्ता) सरकार ने कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन और गृह सचिव गोविंद मोहन को एक-एक साल का सेवा विस्तार दिया है।
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किये। पहले आदेश में कहा गया है कि समिति ने तमिलनाडू कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री सोमनाथन को 30 अगस्त 2026 से आगे एक साल का सेवा विस्तार देना मंजूर किया है।
एक अन्य आदेश में कहा गया है कि सिक्किम कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी श्री मोहन 22 अगस्त 2026 से आगे यानि 22 अगस्त 2027 तक या अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) एक साल का दिया गया है।
श्री सोमनाथन 30 अगस्त 2024 से कैबिनेट सचिव के पद पर हैं। उससे पहले वह प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव और अतिरिक्त सचिव भी रहे थे। कैबिनेट सचिव का पदभार संभालने से ठीक पहले वह वित्त सचिव और व्यय विभाग के सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
कलकत्ता विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी श्री सोमनाथन प्रतिनियुक्ति के आधार पर विश्व बैंक में कॉर्पोरेट मामलों के निदेशक के पद पर भी रहे। उनके पास चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट और कंपनी सेक्रेटरी की पेशेवर डिग्रियां हैं। उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एग्जिक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम भी किया है।
श्री मोहन 23 अगस्त 2024 से गृह सचिव के पद पर हैं। इससे पहले वह संस्कृति मंत्रालय में सचिव, गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और आर्थिक मामले विभाग में संयुक्त सचिव समेत केंद्र और सिक्किम सरकार के विभिन्न विभागों में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
श्री मोहन के पास भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद से प्रबंधन में डिप्लोमा की डिग्री है। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।
अजीत अशोक
वार्ता
More News

भारतीय लागत लेखा सेवा समूह ने आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लागत को अनुकूलित करने का संकल्प दोहराया

09 Aug 2026 | 9:08 PM

नयी दिल्ली, 09 अगस्त (वार्ता) भारतीय लागत लेखा सेवा (आई-कास) समूह ने आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लागत को अनुकूलित करने के अपने संकल्प को दोहराया।आई-कास दिवस 2026 पर राजधानी में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में व्यय सचिव वी. वुअलनाम ने भारत सरकार की लागत प्रबंधन प्रक्रिया में आई-कास अधिकारियों के बहुमूल्य और अथक प्रयासों की सराहना की।.

see more..

अगले तीन दिनों में दिल्ली-एनसीआर में और बारिश होगी

09 Aug 2026 | 9:02 PM

नयी दिल्ली, 09 अगस्त (वार्ता) अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में और बारिश होने के संकेत हैं। .

see more..

भारत मंडपम में 12 से 15 अगस्त तक होगा भारत की वैश्विक क्षमता का भव्य प्रदर्शन

09 Aug 2026 | 9:02 PM

नयी दिल्ली, 09 (वार्ता) भारत का हर उत्पाद—एक संभावना, हर उद्यमी—एक शक्ति,हर युवा—एक भविष्य,.

see more..

फुकेत-दिल्ली उड़ान की घटना के बाद एयर इंडिया के पायलट की स्क्रीनिंग जांच की पुष्टि की जरूरत

09 Aug 2026 | 9:00 PM

नयी दिल्ली, 09 अगस्त (वार्ता) नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि चार अगस्त को फुकेत-दिल्ली उड़ान के दौरान अचानक ऊंचाई कम होने का शिकार हुए एयर इंडिया के ए320 विमान के पायलट-इन-कमांड (पीआईसी) की स्क्रीनिंग जांच का परिणाम ऐसा आया है जिसकी पुष्टि की जरूरत है।.

see more..

नशे में था पायलट: रिपोर्ट, हवा में 300 फीट गिरा था एयर इंडिया का विमान

09 Aug 2026 | 6:47 PM

नयी दिल्ली, 09 अगस्त (वार्ता) एयर इंडिया का जो विमान गत 04 अगस्त को हवा में अचानक 300 फीट नीचे गिर गया था, उसका मुख्य पायलट नशीले पदार्थ के सेवन के लिए किये गये स्क्रीनिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। .

see more..