Tuesday, Aug 11 2026 | Time 20:18 Hrs(IST)
भारत


शेख हसीना की नयी दिल्ली में मीडिया से वार्ता पर बंगलादेश खफा

नयी दिल्ली/ ढाका 05 अगस्त (वार्ता) बंगलादेश सरकार ने निर्वासन में भारत रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के नयी दिल्ली में बुधवार को मीडिया के साथ चर्चा कार्यक्रम पर कड़ी नाराजगी जताई है और उन्हें इस कार्यक्रम में भाग लेने की छूट देने पर भारत के प्रति रोष जताया है।
बंगलादेश के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर जारी एक लंबे बयान में कहा, "बंगलादेश इस बात से नाराज़ है कि नरसंहार की दोषी और फ़रार चल रहीं शेख़ हसीना को आज शाम नयी दिल्ली में मीडिया से लाइव बातचीत करने की इजाज़त दी गई, जहां उन्होंने और उनके साथियों ने बंगलादेश और उसके नागरिकों के ख़िलाफ़ ज़हरीली बातें कहीं।"
बयान में कहा गया है कि बंगलादेश सरकार को इस बात का सख्त अफ़सोस है कि भारत सरकार को पहले ही सूचित कर दिया गया था कि इस कार्यक्रम से हमारे द्विपक्षीय संबंधों को फिर से बेहतर बनाने की कोशिशों पर क्या असर पड़ सकता है, फिर भी इस सार्वजनिक कार्यक्रम को आयोजित करने की इजाज़त दी गई।
बयान में कहा गया है कि "ऐसे मौके पर जब बंगलादेश के लोग 'जुलाई क्रांति' की दूसरी वर्षगांठ मना रहे हैं, भारतीय ज़मीन पर शेख़ हसीना का यह कार्यक्रम बंगलादेश की संप्रभुता का अपमान और 'जुलाई क्रांति' के शहीदों का घोर अनादर है।"
नयी दिल्ली के विदेशी संवाददाता क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम को अपने ऑनलाइन संबोधन में शेख हसीना ने कहा था कि वह इस साल के अंत तक बंगलादेश लौट जायेंगी, चाहे इसके लिए उन्हें कोई भी कीमत चुकानी पड़े।
इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा था की यह कार्यक्रम किसी निजी संस्था आयोजित कर रही है जिसका भारत सरकार से कोई लेना देना नहीं है।
मनोहर शोभित
वार्ता
More News

मक्का रक्षा समझौता: अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठायेगा भारत

11 Aug 2026 | 7:24 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) भारत ने सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच 'मक्का संयुक्त रक्षा समझौते' पर सधी हुई प्रतिक्रिया करते हुए कहा है कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठायेगा। .

see more..

अरूणाचल भारत का अभिन्न हिस्सा, सीमा की स्थिति ही चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों का आधार : भारत

11 Aug 2026 | 6:59 PM

नयी दिल्ली 11 अगस्त (वार्ता) भारत ने अरूणाचल प्रदेश को अपना अविभाज्य हिस्सा करार देते हुए कहा है कि चीन के साथ उसके द्विपक्षीय संबंध सीमा की स्थिति पर आधारित होंगे और सीमा की स्थिति का इन संबंधों पर सीधा प्रभाव होगा। .

see more..

नेताजी की अस्थियाँ जापान से वापस लाने की याचिका पर केंद्र को सुप्रीम नोटिस

11 Aug 2026 | 6:32 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 80 वर्षीया बेटी अनीता फफ की उस याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया जिसमें जापान में टोक्यो स्थित रेंकोजी मंदिर में 1945 से रखी नेताजी की अस्थियों को वापस लाने की मांग की गयी है।.

see more..

धान का रकबा गिरा, गन्ना कपास भी हुए पीछे

11 Aug 2026 | 6:26 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) चालू खरीफ सीजन में अब तक कुल 967.92 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि (985.89 लाख हेक्टेयर)की तुलना में 17.96 लाख हेक्टेयर कम है। .

see more..

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियां साझा कीं

11 Aug 2026 | 6:26 PM

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (वार्ता) जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने मंगलवार को 11वें जिला कलेक्टर पेयजल संवाद का आयोजन किया जिसमें वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुए संवाद में जल जीवन मिशन 2.0 के क्रियान्वयन में तेजी लाने और जिलों की बेहतर कार्यप्रणालियों को साझा करने पर चर्चा हुई।.

see more..