Sunday, Aug 9 2026 | Time 22:04 Hrs(IST)
पार्लियामेंट


नौकरी चाहने वाले 6.64 करोड़ लोगों ने राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल पर कराया पंजीकरण : मांडविया

नयी दिल्ली, 05 अगस्त (वार्ता) सरकार ने आज कहा कि मंत्रालय के राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल पर 6.64 करोड़ से अधिक रोजगार के इच्छुक व्यक्तियों ने पंजीकरण कराया है।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल ने रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
उन्होंने कहा कि पोर्टल की स्थापना के बाद से अब तक 6.64 करोड़ से अधिक रोजगार के इच्छुक व्यक्तियों ने इस पर पंजीकरण कराया है। 15 जुलाई तक पोर्टल पर 17.68 लाख से अधिक सक्रिय रिक्तियां उपलब्ध थीं और 2.89 करोड़ सक्रिय नौकरी चाहने वाले इससे जुड़े हुए थे।
मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रीय करियर सेवा पोर्टल एक डिजिटल 'सिंगल विंडो' प्लेटफॉर्म है, जो नौकरी खोजने वालों और नियोक्ताओं को एक मंच पर लाता है। पोर्टल के माध्यम से सरकारी और निजी क्षेत्र की नौकरियों की जानकारी, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रोजगार मेले, करियर परामर्श, व्यावसायिक मार्गदर्शन, कौशल विकास पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण कार्यक्रम जैसी अनेक सेवाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। एनसीएस पोर्टल को आधुनिक क्लाउड-आधारित ओपन आर्किटेक्चर पर विकसित किया गया है और समय-समय पर नयी तकनीकों के अनुरूप इसमें सुधार किये जा रहे हैं।
मंत्रालय ने बताया कि पोर्टल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित कई नयी सुविधाएं जोड़ी गयी हैं। इनमें बुद्धिमान जॉब मैचिंग, कौशल अंतर विश्लेषण, व्यक्तिगत रोजगार अनुशंसा, एआई इंटरव्यू कोच और 'भाषिनी' के माध्यम से बहुभाषी सहायता जैसी सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा मोबाइल एप्लिकेशन, मजबूत सत्यापन प्रणाली और बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव के लिए भी लगातार सुधार किये जा रहे हैं। एनसीएस पोर्टल का एकीकरण ई-श्रम, उद्यम, स्किल इंडिया डिजिटल हब, ईपीएफओ, ईएसआईसी, डिजिलॉकर सहित कई सरकारी प्लेटफॉर्म और संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग, रेलवे भर्ती बोर्ड तथा अन्य भर्ती एजेंसियों के साथ भी किया गया है।
रोजगार के अवसरों का दायरा बढ़ाने के लिए मंत्रालय ने सार्वजनिक-निजी भागीदारी को भी मजबूत किया है। अब तक 40 से अधिक समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये जा चुके हैं, जिनमें अपना, स्विगी, रैपिडो, जोमेटो, अमेजॉन, टीसीएस, आईऑन, क्विकर और फाउंडइट (मॉन्स्टर) जैसे प्रमुख निजी भागीदार शामिल हैं। इन साझेदारियों के माध्यम से रोजगार मेले, कौशल विकास कार्यक्रम और करियर परामर्श जैसी सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।
आजाद अशोक
वार्ता
More News

एमएसएमई संशोधन विधेयक पर लगी संसद की मुहर

07 Aug 2026 | 3:15 PM

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) लोकसभा ने विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच शुक्रवार को "सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026" बिना चर्चा के ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके साथ ही राज्यसभा से पहले ही पारित इस विधेयक पर संसद की मुहर लग गई।.

see more..

भारत छोड़ो आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया राज्यसभा ने

07 Aug 2026 | 3:02 PM

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) राज्यसभा ने नौ अगस्त 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की 84 वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। .

see more..
लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित

07 Aug 2026 | 1:36 PM

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने चढ़ावा चोरी तथा छात्रों पर पुलिस कार्रवाई मामले में गृहमंत्री अमित शाह से सदन में बयान देने की मांग करते हुए हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने एक बार के स्थगन के बाद दोबारा 12 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू की विपक्ष के सदस्य अपनी मांगों को लेकर पहले की तरह हंगामा और नारेबाजी करने लगे। हंगामा के बीच ही पीठासीन अधिकारी ने जरूरी कागजात सदन के पटल पर रखवाए।

see more..
हंगामे के कारण राज्यसभा में नहीं हो सका प्रश्नकाल, कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

हंगामे के कारण राज्यसभा में नहीं हो सका प्रश्नकाल, कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित

07 Aug 2026 | 1:34 PM

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) सत्ता पक्ष और विपक्ष के हंगामे के कारण शुक्रवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल नहीं हो सका और महज चार मिनट के भीतर सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ी। एक बार के स्थगन के बाद दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य खड़े होकर गृह मंत्री और प्रधानमंत्री के सदन में आने की मांग तथा अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर नारेबाजी करने लगे। हंगामे के बीच ही सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने रेल मंत्रालय से संबंधित प्रश्न पूछने के लिए समाजवादी पार्टी के रामजी लाल सुमन को पुकारा। जब पहला पूरक प्रश्न पूछने की बारी आयी तो श्री सुमन ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाना चाहा जिसकी सभापति ने अनुमति नहीं दी।

see more..

हंगामे के कारण लोक सभा की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित

07 Aug 2026 | 12:23 PM

नयी दिल्ली 07 अगस्त (वार्ता) लोक सभा में विपक्षी सदस्यों ने शुक्रवार को अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच तथा राष्ट्रीय राजधानी में 20 जुलाई को विद्यार्थियों पर पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित कर दी गई।.

see more..