Thursday, Jun 18 2026 | Time 10:26 Hrs(IST)
खेल


करुण नायर और सुंदर ने भारत को संभाला

लंदन, 31 जुलाई (वार्ता) करुण नायर (नाबाद 52) के साहसिक अर्धशतक और उनकी पिछले मैच के शतकधारी वाशिंगटन सुंदर के साथ सातवें विकेट के लिए 88 गेंदों में 51 रन की अविजित साझेदारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट के वर्षा प्रभावित पहले दिन गुरूवार को संकट से उबरते हुए स्टंप्स तक छह विकेट पर 204 रन बना लिए।
नायर का सीरीज का यह पहला अर्धशतक है। इंग्लैंड के खिलाफ दिसंबर 2016 में घरेलू मैदान में तिहरा शतक बनाने के बाद यह उनका सर्वाधिक स्कोर है। उन्हें सुंदर से अच्छा साथ मिला जिन्होंने 39 गेंदों में नाबाद 19 रन बना लिए हैं।
बारिश की बाधा के कारण खेल का समय बढ़ाया गया लेकिन नायर और सुंदर ने दृढ़ संकल्प के साथ खेलते हुए इस समय को सुरक्षित निकाल लिया।
स्टंप्स के समय नायर 98 गेंदों में सात चौकों की मदद से 52 और सुंदर 45 गेंदों में दो चौकों के सहारे 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
राज
जारी वार्ता
More News

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराया

18 Jun 2026 | 9:25 AM

बर्मिंघम, 18 जून (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद एनरी डर्कसन (52) और एन डी क्लर्क (37) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने महिला टी-20 विश्वकप के 11वें मुकाबले में पाकिस्तान को 19 गेंदें शेष रहते दो विकेट से शिकस्त दी। पाकिस्तान की महिला टीम ने बुधवार रात खेले गये मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 126 रनों का स्कोर बनाया। पाकिस्तान की शुरुआत खबरा रही और उसने 50 रन के स्कोर तक अपने आठ विकेट गंवा दिये। ऐसे संकट के समय कप्तान फातिमा सना और तुबा हसन ने पारी को संभाला और पाकिस्तान को सम्मानजक स्कोर तक ले गये। तुबा हसन (23) रनआउट के .

see more..

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने विश्व चैपियन जर्मनी को 3-1 से हराया

18 Jun 2026 | 8:47 AM

रॉटरडैम (नीदरलैंड्स), 18 जून (वार्ता) भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को 3-1 से हराकर एफआईएच प्रो लीग 2025-26 सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। बुधवार को खेले गये मुकाबले में हॉकी रैंकिंग में आठवें स्थान पर मौजूद भारतीय के लिए मनदीप सिंह (7'), शिलानंद लाकड़ा (13') और नीलाकांता शर्मा (35') ने गोल किए, जबकि दुनिया की पांचवें नंबर की टीम जर्मनी के लिए एकमात्र गोल राफेल हार्टकोफ (45') ने किया।.

see more..

फीफा विश्वकप: घाना ने पनामा को 1-0 से हराया

18 Jun 2026 | 8:27 AM

टोरंटो 18 जून (वार्ता) फीफा विश्वकप 2026 में ग्रुप में घाना की फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पनामा के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की। बुधवार रात खेले गये मुकाबले के दूसरे हाफ के स्टॉपेज टाइम के पांचवें मिनट में कालेब यिरेंकी ने ब्रैंडन थॉमस-असांटे के क्रॉस पर किये गये गोल की बदौलत घना ने विश्वकप में विजयी शुरुआत की। मैच में दोनों ही टीमों को गोल करने के बहुत कम मौके मिले। आखिर में, थॉमस-असांटे बाईं ओर से आगे बढ़े और गोल के सामने से बॉल को क्रॉस किया। यिरेंकी ने उस पर गोल कर दिया, जिसके बाद उनके साथी खिलाड़ी खुशी से मैदान पर दौड़ पड़े।.

see more..

केन और बेलिंगहैम के शानदार प्रदर्शन से इंग्लैंड ने क्रोएशिया पर दर्ज की रोमांचक जीत

18 Jun 2026 | 7:51 AM

डलास, 18 जून (वार्ता) इंग्लैंड ने फीफा विश्वकप 2026 में ग्रुप एल में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रोएशिया पर 4-2 की रोमांचक जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की । हैरी केन द्वारा 12वें मिनट में दोबारा लिए गए पेनल्टी गोल ने थॉमस ट्यूशेल की टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, जिसके बाद मार्टिन बटुरिना ने 36वें मिनट में बॉक्स के बाहर से घुमावदार शॉट लगाकर बराबरी का गोल दाग दिया। केन ने डेक्लान राइस के कॉर्नर पर हेडर लगाकर इंग्लैंड को फिर से बढ़त दिला दी, लेकिन पेटार मूसा ने क्रोएशिया के शानदार आक्रमण को अंजाम देते हुए पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में स्कोर को फिर से बराबर कर दिया। .

see more..

डी आर कांगो ने पुर्तगाल को ड्रा पर रोककर अंक छीना

18 Jun 2026 | 7:40 AM

ह्यूस्टन,18 जून (वार्ता) डी आर कांगो ने हैरतअंगेज प्रदर्शन करते हुए प्रबल दावेदार पुर्तगाल को बुधवार को फुटबॉल विश्व कप के ग्रुप 'के' मुकाबले में 1-1 के ड्रा पर रोककर अंक छीन लिया।.

see more..