Friday, Mar 13 2026 | Time 03:46 Hrs(IST)
खेल


बुरा दिन कहें भारत के लिए या कहें कि भारत ने पार स्‍कोर इस हरी पिच पर बनाकर एक फाउंडेशन सेट कर दिया है। अब यह तो कल ही देखने को मिलेगा। खैर, भारतीय टीम की ओर से करूण नायर ने एक लंबे अर्से बाद अर्धशतक लगा दिया है। हालांकि बारिश से प्रभावित दिन कई बल्‍लेबाज सेट होने के बाद आउट होते दिखे।
उम्‍मीद अभी भी वॉशी और नायर के ऊपर हैं। दिन के खेल के अंत तक भारत ने छह विकेट पर 204 रन बना लिए हैं, जबकि इंग्‍लैंड की ओर से बुरी खबर क्रिस वोक्‍स के लिए है जो चौका बचाने के चक्‍कर में अपना कंधा चोटिल कर बैठे हैं।
भारत की तरफ से नायर के बाद साई सुदर्शन ने 108 गेंदों में छह चौकों की मदद से 38, कप्तान शुभमन गिल ने 35 गेंदों में चार चौकों के सहारे 21 रन, ध्रुव जुरेल ने 40 गेंदों में 19 रन और ओपनर केएल राहुल ने 40 गेंदों में 14 रन बनाये हैं।
इससे पहले इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान ओली पोप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने लंच तक दो विकेट खोकर 72 रन बना लिए। लंच के समय साई सुदर्शन 25 और कप्तान शुभमन गिल 15 रन बनाकर क्रीज पर थे।
बारिश के चलते अंपायर्स ने लंच ब्रेक पहले लेने का फैसला किया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और चौथे ओवर में ही यशस्वी जायसवाल (2) गस एटकिंसन के खिलाफ रिव्यू पर लेग बिफोर आउट करार दिए गए। राहुल (14) सेट ही हो रहे थे कि क्रिस वोक्स की गेंद पर पर्याप्त रूम होने के बावजूद उन्हें कट करने का खामियाजा उठाना पड़ा। हालांकि शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच 34 रनों की साझेदारी हो चुकी है और अगले सत्र में इन दोनों बल्लेबाजों पर एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी होगी। लेकिन लंच के बाद भारत के स्कोर में 11 रन जुड़े थे कि गिल एक आत्मघाती सिंगल चुराने की कोशिश में रन आउट हो गए।
साई सुदर्शन चौथे विकेट के रूप में 101 के स्कोर पर आउट हुए। पिछले मैच के शतकधारी रवींद्र जडेजा इस बार नौ रन बनाकर स्लिप में लपके गए। ध्रुव जुरेल ने 40 गेंदों में 19 रन बनाये लेकिन छठे बल्लेबाज के रूप में टीम के 153 के स्कोर पर पवेलियन लौटे। लेकिन इसके बाद नायर और सुंदर के बीच अविजित साझेदारी ने फिर भारत को कोई और नुकसान नहीं होने दिया।
इंग्लैंड की तरफ से गस एटकिंसन और जोश टंग ने दो-दो विकेट लिए।
राज
वार्ता
More News

सुमित अंतिल ने 69.25 मी. फेंक कर जीता स्वर्ण पदक

12 Mar 2026 | 9:35 PM

नयी दिल्ली 12 मार्च (वार्ता) पैरा एथलीट सुमित अंतिम ने गुरुवार को नई दिल्ली 2026 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में अन्य भारतीय एथलीट ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। आज दिन का सबसे खास पल पुरुषों की जेवलिन थ्रो एफ 43/ एफ 44/ एफ64 थी, जिसमें पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल ने सभी भारतीयों के पोडियम को लीड किया। अंतिल ने 69.25 मीटर के दमदार थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि पुष्पेंद्र सिंह ने 56.91मी के साथ रजत और पूनम राम ने 49.48मी के साथ कांस्य पदक जीता।.

see more..

बीसीसीआई ने अभ्यास सत्र के नये दिशा-निर्देश जारी किये

12 Mar 2026 | 7:08 PM

मुम्बई 12 मार्च (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल ) में अभ्यास सत्र के लिए नये दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कोई भी टीम उस पिच पर अभ्यास नहीं कर सकती जिसका इस्तेमाल दूसरी टीम ने अपने नेट सत्र के दौरान किया हो। बीसीसीआई की ओर से फ्रेंचाइजी के साथ साझा की गई प्रैक्टिस-सेशन गाइडलाइंस के अनुसार, अगर एक टीम दूसरी के बाद प्रैक्टिस करती है, तो नए नेट तैयार करने होंगे।.

see more..

क्रिकेट के मैदान पर चैलेंज लेना पसंद है: बुमराह

12 Mar 2026 | 6:49 PM

नयी दिल्ली, 12 मार्च (वार्ता) टी-20 विश्वकप जीताने में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा है कि उन्हें हमेशा चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियां लेना पसंद रहा है और यही वजह है कि उन्होंने क्रिकेट को चुना। उन्होंने कहा कि टीम के लिए कुछ अलग करना उन्हें बहुत खुशी देता है और ‘इससे बेहतर कोई एहसास नहीं है।’.

see more..

राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश ओलंपिक दिवस पर 2036 पेड़ लगाये: आईओए

12 Mar 2026 | 6:39 PM

नयी दिल्ली, 12 मार्च (वार्ता) भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की ओलंपिक एसोसिएशन से इस साल के ओलंपिक दिवस पर 2036 पेड़ लगाकर मनाने की अपील की है।.

see more..

वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप: गुंजन, राधामणि और चंद्रिका ने भारत के लिए जीत दर्ज की

12 Mar 2026 | 6:30 PM

बैंकॉक, 12 मार्च (वार्ता) भारतीय मुक्केबाज गुंजन, राधामणि लोंगजाम और चंद्रिका पुजारी ने वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप 2026 के पांचवें दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।.

see more..