Friday, Dec 5 2025 | Time 17:20 Hrs(IST)
खेल


हार्दिक पांड्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में वापसी के तैयार

रायपुर 02 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक में नौ दिसंबर से शुरु होने वाली पांच टी-20 मैचों की सीरीज के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या टीम में वापसी के लिए तैयार है वहीं टी-20 टीम के पूर्व कप्तान शुभमन गिल की उपलब्धता को लेकर संशय बना हुआ है।
अजीत आगरकर की अगुवाई वाले चयनकर्ता पैनल जब रायपुर में बैठक करेगा, तो गिल का एजेंडा में सबसे ऊपर होगा। गिल की गैरमौजूदगी में, संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए संभावित दावेदार माना जा रहा हैं। सैमसन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टी-20 टीम में थे, लेकिन उन्होंने पांच में से सिर्फ दो मैच खेले और सिर्फ एक बार नंबर 3 पर बल्लेबाजी की। जायसवाल उस टीम का हिस्सा नहीं थे।
गिल को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी करते समय गर्दन में चोट लग गई थी, जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट हो गए और मैच में आगे नहीं खेल पाए। वह दूसरा टेस्ट भी नहीं खेल पाए जिसे भारत हारकर 2-0 से सीरीज हार गया। इसके बाद वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही तीन मैचों की एकदिवसाीय सीरीज भी नहीं खेल पाए।
ऐसा माना जा रहा है कि गिल की चोट में नस दब गई है, और बीसीसीआई का चिकित्सा दल की बनाई शुरुआती टाइमलाइन के मुताबिक उन्हें अभ्यास फिर से शुरू करने से पहले उन्हें कम से कम पांच हफ्ते आराम करना होगा। वह अपना रिहैब जारी रखने के लिए सोमवार को बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे।
चयनकर्ता 15 सदस्ययी टीम में रियान पराग पर भी विचार कर सकते हैं। पराग ने आखिरी बार 2024 में बंगलादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज़ में भारत के लिए खेला था और अभी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में असम की कप्तानी कर रहे हैं।
चयनकर्ता ने हार्दिक की सफल वापसी से खुश होंगे। हार्दिक ने मंगलवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा को पंजाब के खिलाफ जीत दिलाई। वह सितंबर में एशिया कप के दौरान लगी बाएं क्वाड्रिसेप की चोट से सफलतापूर्वक उबर चुके हैं। हार्दिक ने चार ओवर में 52 रन देकर 1 विकेट लिया और दो महीने से अधिक समय में अपने पहले कॉम्पिटिटिव गेम में मैच जिताने वाली 77 रन की नॉट आउट पारी खेली।
एकदिवसीय सीरीज छह दिसंबर को समाप्त होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज नौ दिसंबर को कटक में शुरू होगी। इसके बाद न्यू चंडीगढ़ (11 दिसंबर), धर्मशाला (14 दिसंबर), लखनऊ (17 दिसंबर) और अहमदाबाद (19 दिसंबर) में मैच होंगे।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टी-20 टीम अभी रैकिंग में शीर्ष पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका पांचवें स्थान पर है।
राम
वार्ता
More News

वीर अहलावत ने 62 के शानदार कार्ड के साथ जीता जयपुर ओपन

05 Dec 2025 | 4:37 PM

जयपुर, 05 दिसंबर (वार्ता) गुरुग्राम के वीर अहलावत, जो रात भर चौथे स्थान पर थे और लीड से पांच शॉट पीछे थे, ने चौथे राउंड में आठ-अंडर 62 के अपने टूर्नामेंट के सबसे कम स्कोर की बराबरी की और जयपुर के रामबाग गोल्फ क्लब में खेले गए 1 करोड़ रुपये के इवेंट, शुभशीष होम्स द्वारा प्रस्तुत विक्टोरियस चॉइस जयपुर ओपन 2025 में पीछे से आकर शानदार जीत हासिल की।.

see more..

सरताज तिवाना ने 50मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

05 Dec 2025 | 4:23 PM

जयपुर, 05 दिसंबर (वार्ता) लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के निशानेबाज सरताज तिवाना ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स राजस्थान 2025 में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर अपना खिताब बरकरार रखा।.

see more..

वर्ल्ड टेनिस लीग का भारत में अपने पहले टूर्नामेंट के लिए फॉर्मेट और मैच शेड्यूल जारी

05 Dec 2025 | 4:15 PM

बेंगलुरु, 05 दिसंबर: वर्ल्ड टेनिस लीग (डब्ल्यूटीएल) ने आज भारत में अपने पहले एडिशन के लिए फॉर्मेट, शेड्यूल और टिकट की डिटेल्स की घोषणा की। यह टूर्नामेंट 17 से 20 दिसंबर तक बेंगलुरु के एसएम कृष्णा टेनिस स्टेडियम में होगा, और भारत और दुनिया भर के फैंस के लिए एक नया, हाई-एनर्जी वाला टेनिस शो पेश करने के लिए तैयार है। फेज़ 1 के टिकट अब लीग के ऑफिशियल टिकटिंग पार्टनर बुकमाई शो पर उपलब्ध हैं। .

see more..

तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन में बदलाव तय

05 Dec 2025 | 4:11 PM

विशाखापत्तनम, 05 दिसंबर (वार्ता) भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों के ही पास वनडे सीरीज अपने नाम करने का मौक़ा है। सीरीज़ 1-1 से बराबरी पर है और निर्णायक मुक़ाबला विशाखापट्टनम में शनिवार को खेला जाना है। पहले दो मैचों में ख़ूब रन बने हैं और अंतिम मैच भी कुछ ऐसा ही होने की उम्मीद है। भारत को ओस ने दोनों मैचों में परेशान किया है और इस बार में वे कोशिश करेंगे कि किसी तरह टॉस जीत जाएं। हालांकि, विशाखापत्तनम में कितनी ओस आती है ये भी देखने वाली बात रहेगी। आइए इस मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।.

see more..

शेफाली वर्मा नवंबर के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के नामितों में

05 Dec 2025 | 3:39 PM

दुबई, 05 दिसंबर (वार्ता ) आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल की प्लेयर ऑफ द मैच, शैफाली वर्मा ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की दौड़ में महिलाओं की शॉर्टलिस्ट में जगह बनाई है। पुरुष वर्ग में दो स्पिनर – साइमन हार्मर और तैजुल इस्लाम – और ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज इस दौड़ में हैं।.

see more..