Sunday, May 17 2026 | Time 12:34 Hrs(IST)
खेल


पंजाब किंग्स को 33 रनों से हराकर सनराइजर्स हैराबाद अंक तालिका में शीर्ष पर

हैदराबाद, 06 मई (वार्ता) कूपर कॉनली (नाबाद 107) का शतक गया बेकार, हाइनरिक क्लासन (69), इशान किशन (55), ट्रेविस हेड (38) और अभिषेक शर्मा ( 35) की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को 33 रनों से शिकस्त दी। यह टूर्नामेंट में पंजाब किंग्स की लगातार तीसरी है। इस जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को एक पायदान पिछले धकेलते हुए अंक तालिका में 14 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही महज चार रन पर अपने दो विकेट गंवा दिये। प्रियांश आर्य (एक) और प्रभसिमरन सिंह (तीन) रन बनाकर आउट हुये। चौथे ओवर में ईशान मलिंगा ने कप्तान श्रेयस अय्यर (पांच) को आउटकर पंजाब को तीसरा झटका दिया। इसके बाद मार्कस स्टॉयनिस और कूपर कॉनली की जोड़ी ने पारी को संभलाने का प्रयास किया। सातवें ओवर में शिवांग कुमार ने स्टॉयनिस का शिकार कर लिया। स्टॉयनिस ने 14 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए (28) रन बनाये। सूर्यांश शेडगे 17 गेंदों में (25) और और शशांक सिंह (चार) रन बनाकर आउट हुये। 20वें ओवर की पहली गेंद पर शिवांग कुमार ने मार्को यानसन (19) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 202 रन हीं बना सकी और मुकाबला 33 रनों से हार गई। कूपर कॉनली ने मैच के आखिरी ओवर में आईपीएल का अपना पहला शतक पूरा किया। कॉनली ने 59 गेंदों में सात चौके और आठ छक्के उड़ाते हुए नाबाद 107 रन की पारी खेली।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस और शिवांग कुमार ने दो-दो विकेट लिये। नीतीश कुमार रेड्डी , इशान मलिंगा और साकिब हुसैन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले आज यहां सनराइर्जस हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ चार विकेट पर 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने आतिशी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए 54 रन जोड़े। चौथे ओवर में लॉकी फ़र्ग्युसन ने अभिषेक शर्मा को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों मे दो चौके और चार छक्के लगाते हुए (35) रन बनाये। इसके बाद सातवें ओवर में यजुवेंद्र चहल ने ट्रेविस हेड को अपना शिकार बना लिया। ट्रेविस हेड ने 19 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए (38) रन बनाये। इसके बाद कर रहे इशान किशन और हाइनरिक क्लासन के पंजाब के खिलाडियों खराब प्रदर्शन देखने को मिला और उन्होंने कई कैच छोड़े।
पंजाब ने तीन कैच ड्रॉप किए और स्टंपिंग का एक चांस गंवाया। इसी वजह से इशान किशन अर्धशतक बनाने में क़ामयाब रहे और क्लासन ने 69 रनों की पारी खेली। चहल ने बेहतरीन स्पेल डाला लेकिन उनकी गेंद पर ना केवल कैच ड्रॉप हुए, बल्कि स्टंपिंग का चांस भी मिस हुआ। अब पंजाब किंग्स को 236 रन बनाने होंगे और इसके लिए उनके पास बल्लेबाज मौजूद हैं। वो आईपीएल इतिहास में सबसे बड़े स्कोर का पीछा कर चुके हैं ।
15वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने इशान किशन को आउट किया। इशान किशन ने 32 गेंदों में दो चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 55 रनों की पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 235 रनों का स्कोर खड़ा। पारी की आखिरी गेंद पर हाइनरिक क्लासन कैच आउट हुये। क्लासन ने 43 गेंदों में तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 69 रनों की पारी खेली। नीतीश कुमार रेड्डी ने 13 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 29 रन बनाये।
पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह, लॉकी फ़र्ग्युसन, विजयकुमार वैशाक और यजुवेंद्र चहल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
राम
वार्ता
More News

सिनर रोम फ़ाइनल में, करियर गोल्डन मास्टर्स पूरा करने से बस एक जीत दूर

16 May 2026 | 10:22 PM

रोम, 16 मई (वार्ता) विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जानिक सिनर ने शुक्रवार को भारी दबाव के बीच ज़बरदस्त संघर्ष किया, और फिर देर रात बारिश के कारण खेल रुकने के बाद वापसी करते हुए, रोम में इटेलियन ओपन में दानिल मेदवेदेव को शनिवार को 6-2, 5-7, 6-4 से हराकर आखिरकार जीत हासिल की और अपने 'करियर गोल्डन मास्टर्स' के लक्ष्य को पाने की दौड़ को जारी रखा।.

see more..

एलेन, रघुवंशी और ग्रीन के अर्धशतक, केकेआर ने बनाये 247/2

16 May 2026 | 9:34 PM

कोलकाता, 16 मई (वार्ता) फिन एलेन (93), अंगकृष रघुवंशी (82) और कैमरन ग्रीन (52) के आतिशी अर्धशतकों से कोलकाता नाईट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शनिवार को ईडन गार्डन्स में आईपीएल मुकाबले में दो विकेट पर 247 रन का विशाल स्कोर बना लिया।.

see more..

धीमे ओवर रेट के लिए पाकिस्तान के आठ डब्ल्यूटीसी अंक कटे

16 May 2026 | 8:57 PM

दुबई, 16 मई (वार्ता) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में पाकिस्तान के आठ अंक काट लिए गए हैं। ढाका में बांग्लादेश के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट में पाकिस्तान तय समय से आठ ओवर पीछे रहा था। साथ ही इस मुकाबले में टीम को 104 रन से हार मिली थी।.

see more..

दुर्व्यवहार के आरोपों पर हॉकी इंडिया ने सपोर्ट स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की

16 May 2026 | 8:45 PM

नई दिल्ली, 16 मई (वार्ता) हॉकी इंडिया ने सपोर्ट स्टाफ के सदस्य सुधीर गोल्ला को चल रहे अंडर-18 राष्ट्रीय कोचिंग कैंप से हटा दिया है। यह कार्रवाई दुर्व्यवहार और कर्तव्य में लापरवाही के आरोपों के बाद की गई है। बताया जा रहा है कि रांची के मोराबादी स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों (ट्रेनीज़) ने इस संबंध में शिकायतें दर्ज कराई थीं।.

see more..