Friday, Jul 10 2026 | Time 17:14 Hrs(IST)
खेल


ट्रंप के साथ संपर्क के मामले में जियानी इन्फेंटिनो की जांच हो: यूरोपीय संंसद सांसद

ब्रुसेल्स , 08 जुलाई (वार्ता) यूरोपीय संघ के सांसद चाहते हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संपर्क के मामले में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो की जांच की जाए। यूरोपीय संसद में फीफा प्रमुख जियानी इन्फेंटिनो के खिलाफ जांच शुरू करने के लिए कई यूरोपीय सांसद समर्थन जुटा रहे हैं। इसको लेकर पत्र पर अब तक 35 सहयोगियों ने हस्ताक्षर कर दिये है। इन्फेंटिनो पर अमेरिकी स्ट्राइकर फोलारिन बालोगुन को पहले ही लाल कार्ड मिलने के बावजूद खेलने की अनुमति देने के फैसले में शामिल होने का आरोप है।
यूरोपीय संसद के सांसदों बैरी एंड्रयूज, लारा वॉल्टर्स और नील्स फुग्लसांग ने एक संयुक्त बयान में कहा कि फीफा का "टूर्नामेंट के बीच में रेड कार्ड निलंबन के नियम को बदलने का निर्णय शर्मनाक और न्याय का विकृत रूप है। एक बार फिर, हमने इन्फेंटिनो और फीफा को ट्रंप प्रशासन की मांगों के आगे झुकते हुए देखा है।"
सांसदों ने यूरोपीय संघ के देशों के राष्ट्रीय फुटबॉल संघों से फीफा आचार समिति को इन्फेंटिनो की जांच करने और यह पता लगाने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया है कि क्या निलंबन हटाने में ट्रम्प प्रशासन के दबाव का कोई हाथ था, साथ ही ट्रम्प को फीफा शांति पुरस्कार देने जैसे "राजनीतिक तटस्थता के अन्य संभावित उल्लंघनों" की भी जांच करने के लिए कहा है।
फीफा ने कहा है कि निलंबन हटाने का निर्णय अनुशासनात्मक समिति का था।
उन्होंने कहा, "खेल की खूबसूरती यह है कि यह निष्पक्ष और पारदर्शी नियमों पर आधारित होता है। जब इन्फेंटिनो राजनीतिक दबाव को यह तय करने देते हैं कि कौन खेलेगा, तो निष्पक्षता का यह सिद्धांत धराशायी हो जाता है।"
उल्लेखनीय है कि एक जुलाई को बोस्निया-हर्जेगोविना पर अमेरिका की जीत के दौरान बालोगुन को लाल कार्ड दिखाया गया था, जिसके कारण वह आम तौर पर टीम के अगले मैच में खेलने के लिए अयोग्य हो जाते, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा 25 वर्षीय स्ट्राइकर की ओर से इन्फेंटिनो से हस्तक्षेप करने के बाद फीफा ने सोमवार को एक मैच के लिए उनका निलंबन हटा दिया।
राम
वार्ता
More News

2028 ओलंपिक्स के लिए क्वालिफिकेशन और चयन मापदंड को फाइनल करने के लिए 15 जुलाई की समय सीमा

10 Jul 2026 | 4:45 PM

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (वार्ता) भारत के युवा मामले और खेल मंत्रालय ने गुरुवार को देश के नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन (एनएसएफ) को लॉस एंजेलिस 2028 ओलंपिक्स के लिए अपने क्वालिफिकेशन पाथवे और एथलीट सिलेक्शन क्राइटेरिया को 15 जुलाई तक फाइनल करके पब्लिश करने का निर्देश दिया।.

see more..

जेएसडब्ल्यू टीम इंडिया का आधिकारिक स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस और लाइफस्टाइल पार्टनर बना

10 Jul 2026 | 4:27 PM

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) भारत के ओलंपिक अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए जेएसडब्ल्यू ग्रुप ने इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (आईओए) के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाया है। ग्रुप का एक्टिववियर ब्रांड जेएसडब्ल्यू इंस्पायर ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों और 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय दल का आधिकारिक स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस और लाइफस्टाइल पार्टनर बना रहेगा। यह साझेदारी 31 अक्टूबर से सेनेगल के डकार में होने वाले 2026 आईओसी यूथ ओलंपिक गेम्स तथा 28 नवंबर से सऊदी अरब के रियाद में शुरू होने वाले 2026 एशियन इंडोर .

see more..

इंग्लैंड के क्वांसाह दो वर्ल्ड कप मैचों के लिए सस्पेंड

10 Jul 2026 | 4:15 PM

मियामी, 10 जुलाई (वार्ता) इंग्लैंड नॉर्वे के साथ वर्ल्ड कप क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जेरेल क्वांसाह के बिना खेलेगा, क्योंकि डिफेंडर मेक्सिको पर राउंड-ऑफ-16 में जीत के दौरान रेड कार्ड मिलने के कारण दो मैचों का बैन झेल रहा है।.

see more..

विश्व कप की निराशा के बाद एंसेलोटी को पद छोड़ देना चाहिए : रोमारियो

10 Jul 2026 | 4:09 PM

रियो डी जेनेरो, 10 जुलाई (वार्ता) पूर्व स्ट्राइकर रोमारियो ने ब्राज़ील के मैनेजर कार्लो एंसेलोटी को हटाने की मांग की है, और टीम के वर्ल्ड कप से बाहर होने को "शर्मनाक" बताया है।.

see more..

स्पेन को हराने के लिए रेड डेविल्स को "एकदम सही खेल" खेलना होगा: लुकाकू

10 Jul 2026 | 3:42 PM

इंग्लवुड, (कैलिफोर्निया) 10 जुलाई (वार्ता) बेल्जियम के फॉरवर्ड रोमेलु लुकाकू ने कहा कि शुक्रवार को होने वाले विश्व कप क्वार्टर फाइनल में स्पेन को हराने के लिए रेड डेविल्स को "एकदम सही खेल" खेलना होगा । फ्रांस के साथ सेमीफाइनल में भिड़ंत के लिए सोफी स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में बेल्जियम को स्पेन को हराना, जिसने टूर्नामेंट में अभी तक एक भी गोल नहीं खाया है।.

see more..