Wednesday, Jul 15 2026 | Time 22:43 Hrs(IST)
खेल


बंगलादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम में न्यामहूरी और शुम्बा शामिल

हरारे, 09 जुलाई (वार्ता) जिम्बाब्वे ने बंगलादेश के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम में तेज गेंदबाज न्यूमैन न्यामहूरी और बल्लेबाज मिल्टन शुम्बा को शामिल किया गया है।
चयनकर्ताओं ने टीम में अधिकतर उन्हीं खिलाड़ियों को बरकरार रखा है जो इस साल की शुरुआत में टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में जगह बनाने वाली टीम में शामिल थे। 20 साल के न्यामहूरी, जिन्होंने दिसंबर 2024 में अपना एकदिवसीय और टेस्ट पर्दापण किया था, ने बंगलादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच और पहले वनडे में बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि उन्होंने अभी तक टी-20 प्रारुप में पर्दापण नहीं किया है, लेकिन शुम्बा ने आखिरी बार 2022 में टी-20 वर्ल्ड कप में मैच खेला था।
अनुभवी सिकंदर रजा टीम की कप्तानी करेंगे और ब्रेंडन टेलर को टीम में शामिल नहीं किया गया है। बेन करन, जिन्होंने टी-20 विश्व कप के दौरान चोटिल टेलर की जगह ली थी, अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब रहे हैं। बाएं हाथ में फ्रैक्चर के कारण ग्रीम क्रेमर के चयन पर विचार नहीं किया गया।
ये तीनों मैच 15, 17 और 19 जुलाई को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे।
टीम को लेकर चयनकर्ताओं के संयोजक डेविड मुटेंडेरा ने कहा, "टी-20 विश्व कप ने दिखाया कि यह टीम क्या कर सकती है, इसलिए हमारे लिए निरंतरता बनाए रखना ज़रूरी था। हम उस टीम के मुख्य खिलाड़ियों को साथ रखना चाहते थे जो सुपर-8 तक पहुंची थी, साथ ही उन खिलाड़ियों के लिए भी जगह बनाना चाहते थे जिन्होंने अपने प्रदर्शन से मौका हासिल किया है। यह सीरीज टीम को आगे बढ़ने का एक और मौका देती है क्योंकि हम भविष्य के बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए तैयारी कर रहे हैं।”
बंगलादेश के खिलाफ जिम्बाब्वे की टी-20 टीम इस प्रकार है:- सिकंदर रज़ा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन करन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, टेडिवानशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुज़राबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड न्गारावा, न्यूमैन न्यामहूरी और मिल्टन शुम्बा।
राम
वार्ता
More News

जिम्बाब्वे ने बंगलादेश को 32 रन से हराया

15 Jul 2026 | 8:53 PM

बुलावायो, 15 जुलाई (वार्ता) प्लेयर ऑफ़ द मैच रिचर्ड अंगारावा (26 रन पर चार विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी से जिम्बाब्वे ने बंगलादेश को पहले टी 20 में बुधवार को 32 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। .

see more..

राही सरनोबत की नजरें विश्व कप और एशियाई खेलों पर

15 Jul 2026 | 8:33 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) भारतीय पिस्टल शूटिंग स्टार राही सरनोबत ने घरेलू सर्किट में शानदार प्रदर्शन के बाद चीन में होने वाले आईएसएसएफ वर्ल्ड कप और उसके बाद एशियाई खेलों की दोहरी चुनौती पर अपनी नज़रें जमा ली हैं।.

see more..

भारत ने महिला वर्ग में तीन गोल्ड, दस सिल्वर और चार ब्रॉन्ज़ मेडल जीते

15 Jul 2026 | 6:45 PM

जकार्ता, 15 जुलाई, (वार्ता) भारत ने जकार्ता में आयोजित एशियन अंडर-19 और अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप के महिला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच गोल्ड, दस सिल्वर और चार ब्रॉन्ज़ मेडल जीते।.

see more..

आईसीसी ने क्रिकेट वेस्ट इंडीज़ के लिए 1.28 करोड़ डॉलर का लोन मंज़ूर किया

15 Jul 2026 | 6:21 PM

एडिनबर्ग, 15 जुलाई (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा घोषित गवर्नेंस, मेंबरशिप और मेंबर सपोर्ट में बदलावों के तहत क्रिकेट वेस्ट इंडीज़ को आईसीसी से लोन मिलेगा। एडिनबर्ग में हुई सालाना बैठकों के बाद, जिनमें पुरुषों के वनडे और टी 20 वर्ल्ड कप फ़ॉर्मेट में बदलाव भी शामिल थे, मेंबर बॉडीज़ से जुड़े कई फ़ैसले लिए गए, जिनमें वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट को आर्थिक मदद देना भी शामिल है।.

see more..

समापन समारोह में विशेष रूप से शामिल होंगे टॉम क्रूज़

15 Jul 2026 | 6:01 PM

न्यूयॉर्क, 15 जुलाई (वार्ता) फीफा वर्ल्ड कप रविवार (19 जुलाई) को खत्म होगा और फाइनल से पहले समापन समारोह होगा। पुरुषों के फुटबॉल फाइनल में स्पेन का मुकाबला इंग्लैंड या अर्जेंटीना से होगा। यह मैच अमेरिका के न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच लोकल समय के अनुसार 15:00 बजे शुरू होगा, जबकि सेरेमनी 13:30 पर शुरू होगी।.

see more..