Wednesday, Jul 15 2026 | Time 23:09 Hrs(IST)
खेल


आर साई किशोर ने किया ग्लूस्टरशायर के साथ छह मैचों का करार

चेन्नई, 09 जुलाई (वार्ता) तमिलनाडु के बाएं हाथ के स्पिनर आर. साई किशोर ने काउंटी चैंपियनशिप के मौजूदा सीजन के अंतिम छह मैचों के लिए इंग्लैंड के ग्लूस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ करार किया है।
चैंपियनशिप के इस सीज़न ग्लॉस्टरशायर ने बुरी तरह संघर्ष किया है और पहले आठ मुक़ाबलों में उन्हें सिर्फ़ एक मैच में जीत मिली है और वह प्रमोशन की दौड़ से लगभग बाहर हो चुके हैं। उनके निदेषक जॉन लुईस ने कहा कि वे चैंपियनशिप के शेष मुक़ाबलों में बेहतर क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और उन्होंने साई किशोर के रूप में नए विदेशी खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा है।
इंग्लैंड की महिला टीम के पूर्व कोच लुईस ने कहा, “हम साई किशोर को टीम में शामिल करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। वह एक साबित हो चुके, अनुभवी क्रिकेटर हैं जो हमारी टीम को बहुत मजबूती देंगे। क्लब काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी छह मैचों में बेहतर क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, और यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि सीज़न के इस पड़ाव पर एक विदेशी स्पिनर का क्या असर होता है।साल के इस समय में हालात अक्सर स्पिन बॉलिंग के लिए बहुत अनुकूल होते हैं, इसलिए हमें उम्मीद है कि साई अहम योगदान दे पाएंगे और टीम पर बहुत सकारात्मक असर डालेंगे।"
साई किशोर ने कहा: "मुझे यह मौका देने के लिए मैं जॉन और ग्लूस्टरशायर के सभी लोगों का बहुत आभारी हूं। ग्लूस्टरशायर एक शानदार इतिहास और बेहतरीन सेटअप वाला क्लब है, और यहां क्रिकेट खेलने का मौका मिलना बहुत रोमांचक है। मैं हमेशा से इंग्लिश कंडिशंस में अपनी स्किल्स को आज़माना चाहता था, और मैनेजमेंट से बात करने के बाद मुझे लगा कि यह मेरे लिए एकदम सही है। मैं जर्सी पहनने, ब्रिस्टल और चेल्टनहैम में फैंस से मिलने और अपना योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।" साई किशोर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 24.21 की औसत से 223 विकेट हासिल किए हैं। ग्लॉस्टरशायर ने बुधवार को अपने बयान में बताया कि वह वूस्टरशायर के खिलाफ उनके अगले मुकाबले (20 अगस्त से शुरू) से उपलब्ध रहेंगे।
राम
वार्ता
More News

यू मुंबा ने दबंग दिल्ली के खिलाफ़ रोमांचक 'गोल्डन पॉइंट' मुकाबले में अपनी पहली जीत हासिल की

15 Jul 2026 | 10:41 PM

पणजी, 15 जुलाई, (वार्ता) बुधवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में, मौजूदा चैंपियन यू मुंबा ने बटरफ्लाई अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीज़न 7 में अपनी पहली जीत दर्ज की। टीम ने रोमांचक मुकाबले में अब तक अजेय रही दबंग दिल्ली को 8-7 से हराया। इस जीत में अनुषा कुटुम्बले ने 'गोल्डन पॉइंट' वाले रोमांचक फ़िनिश में अपना संयम बनाए रखा।.

see more..

पूर्व चैंपियन बोर्जेस ने दिमित्रोव को हराया

15 Jul 2026 | 9:32 PM

बस्ताद,15 जुलाई (वार्ता) नूनो बोर्जेस ने बुधवार को बस्ताद में नॉर्डिया ओपन में एक शानदार जीत हासिल की, जहाँ उन्होंने ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-4, 6-2 से हराकर इस सीज़न के अपने चौथे टूर-लेवल क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बनाई।.

see more..

जिम्बाब्वे ने बंगलादेश को 32 रन से हराया

15 Jul 2026 | 8:53 PM

बुलावायो, 15 जुलाई (वार्ता) प्लेयर ऑफ़ द मैच रिचर्ड अंगारावा (26 रन पर चार विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी से जिम्बाब्वे ने बंगलादेश को पहले टी 20 में बुधवार को 32 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। .

see more..

राही सरनोबत की नजरें विश्व कप और एशियाई खेलों पर

15 Jul 2026 | 8:33 PM

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (वार्ता) भारतीय पिस्टल शूटिंग स्टार राही सरनोबत ने घरेलू सर्किट में शानदार प्रदर्शन के बाद चीन में होने वाले आईएसएसएफ वर्ल्ड कप और उसके बाद एशियाई खेलों की दोहरी चुनौती पर अपनी नज़रें जमा ली हैं।.

see more..

भारत ने महिला वर्ग में तीन गोल्ड, दस सिल्वर और चार ब्रॉन्ज़ मेडल जीते

15 Jul 2026 | 6:45 PM

जकार्ता, 15 जुलाई, (वार्ता) भारत ने जकार्ता में आयोजित एशियन अंडर-19 और अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप के महिला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच गोल्ड, दस सिल्वर और चार ब्रॉन्ज़ मेडल जीते।.

see more..